इंदौर एमजीएम कॉलेज की डॉ. पूजा गांधी को हाईकोर्ट ने किया तलब, हठधर्मिता पर कोर्ट नाराज
Neel Tiwari | Nov 08, 2025, 17:02 IST
Photograph: (thesootr)
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज की पूर्व डीन डॉ. पूजा गांधी को तलब किया है। डॉ. पूजा ने बलात्कार पीड़िता के गर्भपात से जुड़े दस्तावेज देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने 10 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया
jabalpur मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर के एमजीएम कॉलेज की पूर्व डीन डॉ. पूजा गांधी को तलब किया है। डॉ. गांधी ने बलात्कार पीड़िता के गर्भपात से जुड़े मामले में दस्तावेज देने से इनकार किया कर दिया था।
डॉ. पूजा ने कहा था कि कोर्ट आदेश के बिना दस्तावेज नहीं देंगे। कोर्ट की भेजी गई वीडियो कांफ्रेंस लिंक को भी उन्होंने ठुकरा दिया। जस्टिस विशाल मिश्रा की सिंगल बेंच ने डॉ. गांधी के रवैए पर नाराजगी जताई और उन्हें 10 नवंबर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया। यह आदेश 28 से 30 सप्ताह की गर्भवती पीड़िता के गर्भपात मामले में दिया गया है।
राज्य की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में यह पाया गया कि मेडिकल बोर्ड ने गर्भपात पर अपनी राय दी है, लेकिन उसमें पीड़िता या उसके माता-पिता की सहमति का उल्लेख नहीं किया गया है।
जब कोर्ट ने इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा, तो सरकारी अधिवक्ता ने बताया कि डॉ. पूजा गांधी, जो मेडिकल बोर्ड की सदस्य थीं, उन्होंने कहा कि वे कोर्ट का औपचारिक आदेश आने के बाद ही दस्तावेज सौंपेंगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर MYH अस्पताल में ऑपरेशन अच्छे से कराने के लिए तीन मरीजों के परिजन से ठगी
वर्ल्ड कप विजेता क्रांती गौड़ का भोपाल में हुआ सम्मान, CM मोहन यादव ने किए तीन बड़े वादे
यहां तक कि जब कोर्ट ने मामले की सुनवाई दोबारा 4:30 बजे तय की और उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने के लिए लिंक भेजा, तब भी उन्होंने कॉल जॉइन करने से इनकार कर दिया। इस रवैए पर न्यायालय ने गहरी आपत्ति जताई।
ये खबरें भी पढ़ें...
रातोंरात खुला किस्मत का ताला: पन्ना के किसानों को मिले लाखों के हीरे, बोले- यह सपना सच होने जैसा
इंदौर कलेक्ट्रेट में SDM बनने विधायकों से फोन, कॉलोनी सेल का जिम्मा फिर प्रदीप सोनी के पास
जस्टिस विशाल मिश्रा ने कहा कि यह मामला अत्यंत समय-सीमा से जुड़ा और संवेदनशील है, क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा गर्भ 28–30 हफ्तों का हो चुका है। रिपोर्ट में न तो पीड़िता की सहमति दर्ज है, न ही उसके माता-पिता की मौजूदगी का उल्लेख।
अदालत ने इस पर खंडवा के पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है कि वे पीड़िता के माता-पिता की स्थिति और सहमति संबंधी जानकारी तुरंत प्रस्तुत करें। साथ ही आदेश दिया गया है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर की डीन और डॉ. पूजा गांधी सोमवार, 10 नवंबर को सुबह 10:30 बजे न्यायालय में सभी दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों, अन्यथा कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. पूजा ने कहा था कि कोर्ट आदेश के बिना दस्तावेज नहीं देंगे। कोर्ट की भेजी गई वीडियो कांफ्रेंस लिंक को भी उन्होंने ठुकरा दिया। जस्टिस विशाल मिश्रा की सिंगल बेंच ने डॉ. गांधी के रवैए पर नाराजगी जताई और उन्हें 10 नवंबर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया। यह आदेश 28 से 30 सप्ताह की गर्भवती पीड़िता के गर्भपात मामले में दिया गया है।
बिना कोर्ट आदेश के नहीं दूंगी दस्तावेज
जब कोर्ट ने इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा, तो सरकारी अधिवक्ता ने बताया कि डॉ. पूजा गांधी, जो मेडिकल बोर्ड की सदस्य थीं, उन्होंने कहा कि वे कोर्ट का औपचारिक आदेश आने के बाद ही दस्तावेज सौंपेंगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर MYH अस्पताल में ऑपरेशन अच्छे से कराने के लिए तीन मरीजों के परिजन से ठगी
वर्ल्ड कप विजेता क्रांती गौड़ का भोपाल में हुआ सम्मान, CM मोहन यादव ने किए तीन बड़े वादे
वीडियो कॉन्फ्रेंस से भी नहीं जुड़ी डॉ. पूजा
ये खबरें भी पढ़ें...
रातोंरात खुला किस्मत का ताला: पन्ना के किसानों को मिले लाखों के हीरे, बोले- यह सपना सच होने जैसा
इंदौर कलेक्ट्रेट में SDM बनने विधायकों से फोन, कॉलोनी सेल का जिम्मा फिर प्रदीप सोनी के पास
अनुपस्थित रहीं तो होगी कार्रवाई: HC
अदालत ने इस पर खंडवा के पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है कि वे पीड़िता के माता-पिता की स्थिति और सहमति संबंधी जानकारी तुरंत प्रस्तुत करें। साथ ही आदेश दिया गया है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर की डीन और डॉ. पूजा गांधी सोमवार, 10 नवंबर को सुबह 10:30 बजे न्यायालय में सभी दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों, अन्यथा कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari