इंदौर में मस्जिद के पास कब्जे हटाने की कार्रवाई के खिलाफ याचिका, छुट्टी के दिन स्पेशल बेंच ने दिया स्टे

Sanjay Gupta | Feb 28, 2026, 19:31 IST
Share
indore mosque
indore mosque

इंदौर में एक जमीन पर कब्जा हटाने की कार्रवाई को लेकर मामला उलझ गया है। हाईकोर्ट में रिट अपील दायर हुई। छुट्टी के दिन बेंच बैठी और कार्रवाई पर रोक लगा दी।

News in Short

  • इंदौर में सीआरपी लाइन के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
  • वक्फ बोर्ड ने जमीन पर दावा किया, प्रशासन ने कब्जा हटाया।
  • 27 फरवरी को हाईकोर्ट ने रिट पिटीशन खारिज की।
  • प्रशासन ने कार्रवाई के बाद एक सप्ताह का समय दिया।
  • वक्फ बोर्ड ने प्रशासन के खिलाफ अपील की है, केस जारी है।

News in Detail

INDORE. इंदौर में जिला प्रशासन, नगर निगम की टीम ने शनिवार सुबह साढ़े सात बजे सीआरपी लाइन के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने इसे सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल के पास अवैध कब्जा बताया। यहां पर एमवाय प्रबंधन नया भवन बनाने जा रहा है। लेकिन वक्फ बोर्ड का दावा है कि यह जमीन शासकीय नहीं होकर उनकी है। इसे लेकर रिट अपील लगी और स्टे हुआ।

indore mosque
indore mosque

इंदौर में रिटायर्ड अफसर से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.15 करोड़ की ठगी

रिट पिटीशन खारिज होते ही कार्रवाई

सीआरपी लाइन के प्लॉट नंबर 6,11 व 12 की 40 हजार वर्गफीट जमीन है। इसमें तहसीलदार जूनी इंदौर द्वारा 10 फरवरी को आदेश दिया। यहां प्लॉट नंबर 12 पर वक्फ बोर्ड का दावा है। यहां मुसाफिर खाना और मस्जिद बनी हुई है। मस्जिद सदर अंजुमन इस्लाउलमुसलीमीन सीईओ शबीर हाशमी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में पहले रिट पिटीशन दायर की, जो 27 फरवरी को खारिज हो गई। लेकिन इसमें याचिकाकर्ता को राहत दी कि वह इसमें सक्षम अथाॅरिटी के पास अपील कर सकता है।

इंदौर के महालक्ष्मीनगर, स्कीम 94 में व्यावसायिक निर्माण पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का खुलासा

लेकिन आदेश आने के अगले दिन कार्रवाई

वक्फ बोर्ड इंदौर के अध्यक्ष रेहान शेख ने कहा कि हाईकोर्ट का शुक्रवार को आदेश आते ही प्रशासन और निगम ने दल बनाकर शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर दी। इस पर रिट अपील दायर की थी। केस में वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागडिया ने पक्ष रखते हुए कहा कि अपील करने का भी समय नहीं दिया गया है। सीधे कार्रवाई कर दी गई है। जबकि रिट पिटीशन में साफ निर्देश था।

इस पर शासन की ओर से बताया गया कि याचिकाकर्ता की मांग पर एक सप्ताह का समय दे दिया और कार्रवाई रोक दी है। हालांकि इसमें हाईकोर्ट जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस द्वारिकाधीश बंसल ने आदेश दिया कि होली, ईद को देखते हुए एक महीने का समय देते हैं। याचिकाकर्ता इसमें सक्षम अथाॅरिटी के पास अपील कर सकता है।

इंदौर में ये शराब दुकान सबसे महंगी, हर दिन इतने करोड़ की शराब पिएंगे इंदौरी

इंदौर के साथ धार, झाबुआ और आलीराजपुर में बड़े शराब ठेकेदारों को झटका

यह है पूरा विवाद

प्लॉट नंबर 12 जो 30 हजार 400 वर्गफीट का है, इसे वक्फ बोर्ड अपनी संपत्ति बताता है। इनका दावा है कि यहां पर मुसाफिर खाना और मस्जिद बनी है और इसके लिए निगम से मंजूरी हुई है। वहीं प्रशासन का कहना है कि यह नजूल की संपत्ति है और यह कब्जाधारी है। कुल जमीन प्लॉट नंबर 6, 11 व 12 की 40 हजार वर्गफीट जमीन पर कब्जा है और इसे हटाने के आदेश हो चुके हैं।

Tags:
  • इंदौर
  • जिला प्रशासन
  • जस्टिस द्वारिकाधीश बंसल
  • वक्फ बोर्ड
  • जस्टिस विवेक रूसिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज