इंदौर नगर निगम का कुत्तों की नसबंदी में भी घोटाला, हाईकोर्ट की फटकार, कहा न्यायिक जांच बैठा देंगे

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore
indore

इंदौर नगर निगम की सफाई के दावे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिए। आवारा कुत्तों की नसबंदी के आंकड़े को घोटाला करार दिया। हाईकोर्ट ने निगम को कार्रवाई के आदेश दिए, नहीं तो न्यायिक जांच की चेतावनी दी।

Indore: देश में सफाई के सिरमौर के रूप में पहचान रखने वाले, इंदौर नगर निगम की छवि घोटालों के कारण लगातार दागदार हो रही है। अब तो हाल यह है कि हाईकोई इंदौर को ही निगम के कामों को लेकर तीखी टिप्पणी करना पड़ी। मामला कुत्तों की नसबंदी से जुड़ा हुआ है।

इस तरह भड़का हाईकोर्ट

इंदौर शहर में आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ती समस्या को लेकर शुक्रवार यानी 19 दिसंबर को याचिका पर सुनवाई हुई। जिसमें नगर निगम से जवाब मांगा गया। इस पर निगम ने सफाई देते हुए बताया कि दो लाख 39 हजार से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी हो गई है। यह काम लगातार जारी है।

इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि- यह कुत्तों की नसबंदी के आंकड़े बताना बहुत बड़ा घोटाला है। हम खुद वॉक करने निकलते हैं तो जगह-जगह स्ट्रीट डॉग्स नजर आते हैं, पता नहीं पूरे शहर में क्या हाल है। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस बीके द्विवेदी ने इस केस की सुनवाई की।

ये भी पढ़े...सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- साल में दो मेट्रो संचालन शुरू करने वाला एमपी पहला राज्य, 2 लाख करोड़ के उद्योगों का भूमिपूजन

बच्चों का घर से निकलना तक मुश्किल

बेंच ने कहा कि स्ट्रीट डॉग्स (STREET DOGS) की समस्या के चलते कॉलोनी में बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस पर ठोस कार्रवाई कीजिए, नहीं तो हम नसबंदी अभियान, अब तक किए स्टरलाइजेशन के मामले में न्यायिक जांच बैठा देंगे।

ये भी पढ़े... चप्पू, कुकिंग और मस्ती: आईएएस सर्विस मीट के दूसरे दिन क्या-क्या होगा, जानें

नसबंदी पर हो रहा इस तरह अनाप-शनाप खर्च

हाईकोर्ट ने कहा आप लोग दो हजार रुपए एक श्वान के लिए खर्च कर रहे हो, यह वास्तव में बड़ा घोटाला है। इंदौर आवारा कुत्तों का हब बनता जा रहा है। इसके पहले की सुनवाई में 25 नवंबर को निगम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ भी नहीं किया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि कहीं कोई अभियान ही नहीं चलाया गया।

ये भी पढ़े... एमपी में विभागों की बेरुखी के बवंडर में हवा हो गया सरकार का दिव्यांग भर्ती अभियान

निगम की हर सफाई हुई खारिज

निगम ने कहा कि लगातार शहर में कैंप चल रहे हैं। नसबंदी की जा रही है। इस पर हाईकोर्ट ने फिर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह तो पूरे शहर में असलियत दिख रही है। पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। सड़कों पर रात में निकलना मुश्किल है।

बाइक, स्कूटर वाले टकरा रहे हैं। कुत्तों के झुंड हमला कर रहे हैं। निगम ने कहा कि हम और तेजी व सख्ती के साथ अभियान चलाएंगे। इस मामले की सुनवाई अब 12 जनवरी को होगी। इससे पहले नगर निगम को प्रमुख स्थानों से आवारा श्वानों को हटाना होगा। वहीं हाईकोर्ट ने सीनियर एडवोकेट पीयूष माथुर को न्यायमित्र नियुक्त किया है। एडवोकेट मनीष यादव भी इंटरविनर के रूप में हैं।

ये भी पढ़े... जांच रिपोर्ट ने खोल दी वीआईटी यूनिवर्सिटी की पोल, छात्रों को परोसा जा रहा था घटिया खाना

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • हाईकोर्ट
  • कुत्तों की नसबंदी
  • STREET DOGS
  • स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर