कार से आई युवती ने फेंका कचरा, कचरे से निकला नाम-पता, इंदौर नगर निगम ने ठोका भारी जुर्माना
Rohit Sahu | Apr 06, 2025, 14:11 IST
INDORE NAGAR NIGAM fine
देश के सबसे साफ शहर इंदौर के महालक्ष्मी नगर में खुले में कचरा फेंकना एक युवती को भारी पड़ गया। युवती को रहवासियों ने उसके फेंके गए कचरे में मिले डॉक्यूमेंट से खोज निकाला।
इंदौर के महालक्ष्मी नगर में एक युवती द्वारा खुले मैदान में कचरा फेंकने की घटना सामने आई है। इलाके के एक जागरूक रहवासी ने युवती की यह हरकत अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद कर ली। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक नीले रंग की कार से उतरी युवती सड़क किनारे मैदान में कचरा फेंक रही है।इसके बाद उसने युवती का पता लगाया और निगम से शिकायत की।
प्रफुल्ल जोशी ने तुरंत नगर निगम को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर निगम के सीएसआई अरविंद पथरोड़ और दरोगा विजय, अपनी टीम के साथ युवती के पते पर पहुंचे। मकान मालिक इति वाधवा ने युवती महक मिश्रा को बुलवाया।
22 हजार का
जब निगम टीम ने युवती से पूछताछ की तो उसने शुरुआत में आरोपों से इनकार कर दिया। लेकिन जब अधिकारियों ने उसे खुद की सीसीटीवी फुटेज दिखाई, तो वह चुप हो गई और कुछ नहीं बोली। इसके बाद नगर निगम ने मौके पर ही 22 हजार रुपए का चालान थमा दिया। चालान मिलने के बाद युवती ने नगर निगम की टीम से बहस शुरू कर दी और जुर्माना देने से इनकार कर दिया। इस पर मकान मालिक ने युवती द्वारा पहले से जमा करवाई गई दो माह की सिक्योरिटी राशि से चालान की रकम अदा कर दी।
नगर निगम अधिकारियों ने रहवासी प्रफुल्ल जोशी की सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना की, जिन्होंने अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए तत्परता दिखाई। निगम ने अन्य नागरिकों से भी ऐसी जागरूकता अपनाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: इंदौर नगर निगम बजट में नमाज के लिए हुआ था ब्रेक, वीडियो से सभापति के झूठ का खुलासा
यह भी पढ़ें: इंदौर में फार्म हाऊस में पार्टी के दौरान शौक में चलाई गोली वृद्ध को लगी, मौत
thesootr links
कचरे में मिला युवती का पता
घटना 4 अप्रैल शुक्रवार की है। युवती के कचरा फेंकने के बाद रहवासी प्रफुल्ल जोशी ने कार के सीसीटीवी फुटेज से नंबर निकालने की कोशिश की, लेकिन वाहन ट्रेस नहीं हो सका। इसके बाद वह उसी स्थान पर पहुंचे, जहां कचरा फेंका गया था। वहां उन्होंने कचरे की छानबीन की, जिसमें एक बिल मिला। इस बिल से युवती का नाम और पता सामने आया।
नगर निगम को दी शिकायत
22 हजार का जुर्माना ठोका
रहवासी की जागरूकता की निगम ने की सराहना
यह भी पढ़ें: इंदौर नगर निगम बजट में नमाज के लिए हुआ था ब्रेक, वीडियो से सभापति के झूठ का खुलासा
यह भी पढ़ें: इंदौर में फार्म हाऊस में पार्टी के दौरान शौक में चलाई गोली वृद्ध को लगी, मौत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari