इंदौर में पुलिस कमिश्नरी के बाद नया प्रयोग, विजयनगर, लसूडिया में अब इंस्पेक्टर रैंक दो-दो अधिकारी

Sanjay Gupta | Sept 19, 2025, 20:10 IST
Share
police-commissioner
police-commissioner

इंदौर में पुलिस कमिशनरी लागू होने के बाद कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नया प्रयोग किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने विजयनगर और लसूडिया थानों में टीआई की मदद के लिए इंस्पेक्टर रैंक के एक-एक अधिकारी को "टू आईसी 1" नामक पद पर नियुक्त किया है।

मध्यप्रदेश: इंदौर में पुलिस कमिश्नरी के बाद कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब नया प्रयोग किया गया है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने इंदौर के सबसे क्रीम थाने माने जाने वाले विजयनगर और लसूडिया में टीआई की मदद के इंस्पेक्टर रैंक के एक-एक अधिकारी को और नियुक्त किया गया है। यह टू आईसी 1 नाम दिया गया है यानि सेंकड कमांडर होंगे, यानी कि मूल थाना प्रभाारी (टीआई) की मौजूदगी में थाना संभालेंगे और टीआई के काम में सहायक होंगे।

टू आईसी के लिए महिला अधिकारी नियुक्त

पुलिस आयुक्त द्वारा फिलहाल दोनों ही थानों में टीआई मदद के लिए टूआईसी 1 के तौर पर महिला पुलिस अधिकारी नियुक्त हुए हैं। विजयनगर थाने पर कार्यवाहक निरीक्षक मीना बौरासी को नियुक्त किया गया है और लसूडिया थाने में नीतू सिंह को लाया गया है। हालांकि इससे मूल टीआई की अधिकार और काम में कोई अंतर नहीं आएगा। जिम्मेदारी टीआई की ही होगी और टूआईसी 1 द्वारा उनके कामों में मदद की जाएगी।

इंदौर के एयरपोर्ट रोड ट्रक हादसे को विधायक उषा ठाकुर ने बताया साजिश, बोलीं–उच्च स्तरीय जांच हो

इंदौर के सिंगापुर टाऊनशिप के बोगदों में पानी भरने से बार–बार लग रहा जाम, मंत्री सिलावट कर रहे सिर्फ नौटंकी

सीपी ने थाना प्रभारी भी बदले

पुलिस कमिश्नर सिंह ने इसके साथ ही द्वारकापुरी, हीरानगर, छत्रीपुरा, आजाद नगर और सराफा समेत कई थानों के टीआई बदले गए हैं। द्वारकापुरी थाना प्रभारी के रूप में मनीष मिश्रा की पोस्टिंग हुई है। द्वारकापुरी टीआई सुशील पटेल को हीरानगर भेजा गया है। डीआरपी लाइन से लोकेश भदौरिया को आजाद नगर थाना प्रभारी बनाया गया है। यहां पदस्थ टीआई तिलक करोले को डीआरपी लाइन भेजा गया है। हाल ही में आजादनगर थाने में एसआई को एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

528eed88-f8c
528eed88-f8c

इंदौर का राऊ-देवास बायपास 10 घंटे जाम, डायरेक्टर-ठेकेदार को कलेक्टर की लताड़, अब जाम हुआ तो कराएंगे FIR

इंदौर के डांसिंग ट्रैफिक कॉप रणजीत को लेकर महिला का एक और वीडियो आया सामने, लताड़ लगाते हुए सुनाई खरी–खोटी

आजादनगर में फिलहाल कोई भी टीआई लंबा नहीं टिका है और लगातार टीआई बदले जा रहे हैं। यहां के एसीपी भी सटोरिया से बुके लेने के बाद हटाए गए। छत्रीपुरा में टीआई के तौर पर संजीव श्रीवास्तव की पोस्टिंग की गई है.वह अभी लाइन में थे। छत्रीपुरा टीआई केपी यादव को संयोगितागंज भेजा गया है।

श्रीवास्तव पहले लाइन में थे। सराफा थाने में राजकुमार लिटोरिया को टीआई बनाया गया है। वहीं सराफा थाने से सुरेंद्र रघुवंशी को अब टीआई पलासिया थाना बनाया गया है। हीरानगर के पूर्व टीआई पीएल शर्मा को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। इसके साथ ही विष्णु वासकले की पोस्टिंग भी क्राइम ब्रांच में की गई है। नारायण डामोर को सुरक्षा शाखा में पदस्थापना दी गई है।

7caac647-264
7caac647-264

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम ब्रांच
  • इंदौर
  • इंस्पेक्टर
  • टीआई
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा