इंदौर में हेलमेट नहीं तो कटा पुलिसवालों का चालान, अफसरों ने खुद दिखाई टीम पर सख्ती

Rahul Dave | Nov 11, 2025, 21:26 IST
Share
indore-police-without-helmet
indore-police-without-helmet

इंदौर में हेलमेट न पहनने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। पुलिस कंट्रोल रूम, पलासिया में मंगलवार को कई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के ड्यूटी पर पहुंचे। डीसीपी और अन्य अफसरों ने उनका चालान काट दिया।

INDORE. इंदौर में सड़क पर हेलमेट पहनने की हिदायत देने वाली पुलिस पर वही नियम भारी पड़ा। पुलिस कंट्रोल रूम, पलासिया में मंगलवार को ड्यूटी पर बिना हेलमेट पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों के सहकर्मियों ने चालान काट दिया। कई जवानों ने बहस की कोशिश की। लेकिन, अफसरों ने साफ कहा कि कानून सबके लिए बराबर है।

कंट्रोल रूम के बाहर अफसरों ने काटे चालान

मंगलवार सुबह पलासिया स्थित कंट्रोल रूम के बाहर अचानक चेकिंग शुरू की गई। डीसीपी आनंद कलादगी और वरिष्ठ अफसरों ने बिना हेलमेट आए पुलिसकर्मियों के चालान कटवाए। कुछ पुलिसकर्मियों ने चालान कटते ही कहा सर, हम तो अंदर ड्यूटी पर जा रहे हैं। लेकिन अफसरों का जवाब था हेलमेट सिर्फ आम जनता के लिए नहीं। पुलिस वालों के लिए भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें...इंदौर सीपी संतोष सिंह की ट्रैफिक हेल्पलाइन 7049107620 नंबर में ऐसी चूक

पुलिस कमिश्नर ने दी थी चेतावनी

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने हाल ही में डिपार्टमेंटल मीटिंग में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि सभी पुलिसकर्मी पहले खुद हेलमेट पहनें, फिर जनता को सिखाएं।

ये भी पढ़ें...इंदौर में ट्रैफिक सुधार की अलग पहल, सीपी सिंह की 'ट्रैफिक प्रहरी' योजना से लोग खुद संभाल रहे ट्रैफिक

तीन दिन की समझाइश के बाद

जब कई जवान अब भी लापरवाह नजर आए, तो मंगलवार को एक्शन डे रखा गया। कई पुलिसकर्मियों से मौके पर ही स्पॉट फाइन वसूला गया। कुछ को ऑनलाइन चालान भरने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें...धार्मिक नगरी उज्जैन में पॉड टैक्सी: 1900 करोड़ रुपए से बदलेगा शहर का ट्रैफिक सिस्टम

ट्रेनिंग में निकली थी रैली, अब हुई ट्रोलिंग

पिछले हफ्ते डीसीपी आनंद कलादगी के नेतृत्व में राजवाड़ा और पलासिया क्षेत्र में हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई थी। रैली में पुलिस ने जनता को हेलमेट पहनने की सलाह दी। लेकिन कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर खुद पुलिसकर्मियों के बिना हेलमेट फोटो वायरल हो गए।

ये भी पढ़ें...इंदौर में दस बार ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने वालें वाहनों के पंजीयन निरस्त होना शुरू, 31 वाहन मालिकों को नोटिस

4 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉 इंदौर के पुलिसकर्मियों ने सड़क पर हेलमेट पहनने की हिदायत दी थी, लेकिन खुद वही नियम उनके लिए भारी पड़ गया। जब वे बिना हेलमेट के ड्यूटी पर पहुंचे, तो उनके सहकर्मियों ने चालान काट दिया।

👉 मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम, पलासिया में बिना हेलमेट पहुंचे पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए। कुछ पुलिसकर्मियों ने कहा कि वे तो ड्यूटी पर जा रहे हैं, लेकिन अफसरों ने साफ कहा कि हेलमेट सबके लिए जरूरी है।

👉 पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने हाल ही में मीटिंग में पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, पहले खुद हेलमेट पहनें, फिर जनता को सिखाएं। उन्होंने कानून के पालन की अहमियत समझाई।

👉 कई पुलिसकर्मियों के लापरवाह व्यवहार के बाद मंगलवार को एक्शन लिया गया। कुछ पुलिसकर्मियों से मौके पर ही स्पॉट फाइन वसूला गया, जबकि कुछ को ऑनलाइन चालान भरने का निर्देश दिया गया।

लोगों ने कसा था तंज

जो खुद ट्रैफिक रूल नहीं मानते, वो दूसरों को क्या सिखाएंगे? इसी वायरल पोस्ट ने पुलिस कमिश्नर को सख्त रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि डिपार्टमेंटल अनुशासन तभी कायम रहेगा, जब पुलिस खुद उदाहरण पेश करेगी। हेलमेट सुरक्षा का प्रतीक है। इसे किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।





Tags:
  • इंदौर पुलिस
  • पुलिसकर्मी
  • ट्रैफिक नियम
  • हेलमेट
  • इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं