इंदौर के भूमाफिया मनोज नागर पर गोलीकांड के सभी आरोपी पकड़ाए, सोनू ने मारी थी 3 गोलियां

Sanjay Gupta | Oct 12, 2025, 22:16 IST
Share
manoj-nagar-shooting-accused-arrested
Photograph: (The Sootr)

इंदौर में भूमाफिया मनोज नागर पर गोलीकांड के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नागर की आंख में लाल मिर्च डालकर तीन गोलियां मारी थी। वारदात प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुई थी। पुलिस ने आरोपियों पर इनाम घोषित किया था।

INDORE. महालक्ष्मी नगर में भूमाफिया मनोज नागर पर गोली चलाने के मुख्य आरोपी और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने प्रॉपर्टी व्यवसायी नागर की आंख में लाल मिर्च डालकर तीन गोलियां मारी थी। इसमें दो हाथ में और एक पेट में लगी थी। एक अन्य आरोपी अफरा-तफरी में गोली नहीं मार पाया। इसके चलते मनोज नागर की जान बच गई थी। पूरा विवाद प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री को लेकर था। फरार आरोपियों पर पुलिस ने दस-दस हजार का इनाम घोषित किया था। वारदात 24 सितंबर की शाम को हुई थी।

इस तरह पकड़ में आए आरोपी

पुलिस टीम ने पुणे (महाराष्ट्र), चित्रकूट, रायबरेली, बांदा, माणिकपुर आदि स्थानों पर दबिश दी थी। पुलिस को 11 अक्टूबर को खबर मिली कि मुख्य आरोपी विनय राठौर उर्फ सोनू अपने साथियों के साथ बायपास रोड स्थित चौधरी ढाबे के पास मिलने वाला है। सूचना पर पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसके अन्य साथी शुभम खेड़कर, युवराज उर्फ राज बच्चा तथा अरविंद परमार को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी सोनू के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा राउंड गोली जब्त किया गया। दूसरे आरोपी शुभम खेड़कर के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल व 2 जिंदा राउंड गोली बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें... इंदौर भूमाफिया मनोज नागर ने सोनू राठौर को ब्रोकरेज के दिए थे 24 हजार, इसी से उसने खरीदे हथियार और चलाई गोलियां

सोनू ने बताया इसलिए मारी नागर को गोली

आरोपी विनय राठौर उर्फ सोनू ने पूछताछ में बताया कि मनोज नागर और वो साथ मिलकर विवादित प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम करते थे। इसे लेकर विवाद हो रहे थे। कुछ सौदे वह अकेला करना चाहता था, लेकिन नागर अड़ंगे अड़ा रहा था। यही वजह थी कि उसने मन बना लिया था कि मनोज नागर को रास्ते से हटाकर अकेले बिजनेस करना है।

इसके लिए आरोपी विनय उर्फ सोनू ने अपने साथी शुभम खेड़कर और युवराज उर्फ राज बच्चा के साथ अरविंद परमार के घर योजना बनाई। मनोज नागर की रेकी के लिए अरविंद परमार को तैयार किया गया। गोली चलाने के लिए उसने खुद एक अवैध देसी कट्टा तथा शुभम खेड़कर को एक अवैध देसी पिस्टल, दो जिंदा राउंड गोली दी। शुभम खेड़कर के माध्यम से एक कार रेंट पर लेकर घटना को अंजाम देना तय किया था।

ये भी पढ़ें... प्रॉपर्टी विवादः इंदौर भूमाफिया मनोज नागर पर सोनू राठौर ने चलवाई थी गोलियां, 18 घंटे में एक गिरफ्तार, दो फरार

फिल्मी स्टाइल में किया गोलीकांड

24 सितंबर की शाम युवराज उर्फ राज बच्चा ने फिल्मी स्टाइल में कार अड़ाई। एक्सीडेंट का बहाना बनाकर फरियादी को कार से नीचे उतारा। फिर झूमा झटकी कर घटना को अंजाम दिया। मौका पाकर आरोपियों के नाबालिग साथी ने फरियादी मनोज नागर की आंख में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद आरोपी विनय उर्फ सोनू अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहनकर मौके पर अपनी स्कूटी से पहुंचा। उसने मनोज नागर पर अवैध देसी कट्टे से 3 फायर किए जो फरियादी के पेट में तथा हाथ पर लगे। भीड़ इकट्ठा होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस कारण ही अन्य आरोपी शुभम खेड़कर फायर नहीं कर पाया। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए जिन्हें अब गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें... इंदौर भूमाफिया मनोज नागर 3 गोलियों के बाद खतरे से बाहर, BJP की बैठकों में भी शामिल होता रहा

ये सभी आरोपी गिरफ्तार

  • सोनू उर्फ विनय सिंह राठौर उम्र 35 साल निवासी रामकृष्णबाग कालोनी खजराना इंदौर
  • युवराज सोनगरा उर्फ राज बच्चा उम्र 22 साल नि. वैभव लक्ष्मीनगर खजराना इंदौर
  • शुभम खेड़कर उम्र 31 वर्ष नि. अहिल्या माता कालोनी रानी सती गेट तुकोगंज इंदौर
  • अरविंद परमार उम्र 28 साल नि. वैभव लक्ष्मीनगर खजराना इंदौर

पुलिस ने बनाई थी टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह व एडिशनल पुलिस कमिशनर अमित सिंह ने टीम गठित की थी। डीसीपी जोन टू कुमार प्रतीक के निर्देशन में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह व एसीपी आदित्य पटले ने जांच शुरू की। कार्रवाई में थाना प्रभारी लसूड़िया तारेश कुमार सोनी तथा उनकी टीम उप निरीक्षक संजय बिश्नोई, उप निरीक्षक शैलेन्द्र ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक प्रवेश सिंह, प्रधान आरक्षक प्रणित भदौरिया, अजय प्रजापति, रविंद्र कुशवाह, नीरज रघुवंशी, आरक्षक दिनेश गुर्जर, आनंद जाट, हेमराज, आकाश, रामकुमार तथा साइबर सेल जोन 2 से आरक्षक प्रवीण तथा विनीत की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़ें... कफ सिरप के घातक असर के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने मांगें दवाओं की जांच के अधिकार

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • प्रॉपर्टी विवाद
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
  • भूमाफिया मनोज नागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती