दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी और दो युवकों की मौत, एक युवती गंभीर, ट्रक में जा घुसी थी कार
Rahul Dave | Jan 09, 2026, 10:24 IST
indore exident
इंदौर में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। रालामंडल इलाके में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। इस जबरदस्त टक्कर में पूर्व गृहमंत्री और राजपुर विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
5 पॉइंट में समझें खबर के मायने...
थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों में प्रखर कासलीवाल, मान संधु और प्रेरणा बच्चन शामिल है।
प्रेरणा पूर्व गृहमंत्री और राजपुर विधायक बाला बच्चन की बेटी थीं। जबकि अनुष्का नामक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
![62f04c52-da0]()
पुलिस के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर के बाद सडक पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थीं।
![6f70766e-bd9]()
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार चालक तक पहुंचा जा सके।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कार सवार युवक-युवतियां संभवत: छात्र थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और क्या ड्राइवर को झपकी आई थी। देर रात या तड़के के समय होने वाले ऐसे हादसों ने एक बार फिर रफ्तार और नशे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवती समेत 3 लोगों की मौके पर मौत
बिलासपुर ट्रेन एक्सीडेंट में अब तक 11 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, बोगियां काटकर लाशों और यात्रियों को निकला
इंदौर न्यूज: इंदौर के महू में दो कारों का एक्सीडेंट, कार में रखे पेंट से लगी आग, हादसे में 4 की मौत
कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, चावल निकालते समय हादसा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
- रालामंडल के पास तेज रफ्तार नेक्सन कार ट्रक में पीछे से घुसी।
- पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन की मौके पर मौत हो गई।
- हादसे में प्रखर कासलीवाल और मान संधु ने भी अपनी जान गंवाई।
- गंभीर घायल युवती अनुष्का का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
bala bachchan ki neti ki mout
WhatsApp Image 2026-01-09 at 10.23.24 AM
indore exident
bala bachchan ki beti ki mout
मशक्कत कर निकाले शव
प्रेरणा पूर्व गृहमंत्री और राजपुर विधायक बाला बच्चन की बेटी थीं। जबकि अनुष्का नामक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
bala bachchan ki beti ki mout
62f04c52-da0
अचानक हुआ हादसा
6f70766e-bd9
हादसे के बाद ट्रक चालक फरार
सभी छात्र थे
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवती समेत 3 लोगों की मौके पर मौत
बिलासपुर ट्रेन एक्सीडेंट में अब तक 11 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, बोगियां काटकर लाशों और यात्रियों को निकला
इंदौर न्यूज: इंदौर के महू में दो कारों का एक्सीडेंट, कार में रखे पेंट से लगी आग, हादसे में 4 की मौत
कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, चावल निकालते समय हादसा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA