खतरे में इंदौर की सुरक्षा, पुलिस थाने में नहीं मिल रही किराएदार, होटल में रुकने वालों की जानकारी
Sanjay Gupta | Nov 12, 2025, 15:08 IST
indore-safety-checking-police-hotel-rent-details
इंदौर में पुलिस थानों में किराएदारों, होटल में रुकने वालों और कामगारों की जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे इंदौर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है। वहीं, दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू की है। इससे यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
खतरे में इंदौर की सुरक्षा, पुलिस थाने में नहीं मिल रही किराएदार, होटल में रुकने वालों की जानकारी
INDORE. दिल्ली ब्लास्ट के बाद जागी इंदौर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया है। अधिक आवाजाही वाले बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन की जगहों के साथ टूरिज्म स्पॉट और होटल आदि में जांच की जा रही है। इसमें सामने आया कि कई जगहों से प्रतिबंधात्मक धारा होने के बाद भी किराएदारों, कामगारों, होटल में आने वालों की सूची थानों में नहीं दी जा रही है।
इंदौर में SIR के फार्म 20 फीसदी ही बंटे, एसडीएम से लेकर बीएलओ तक सभी दबाव में
इंदौर कांग्रेस ऑडियो कांड में चिंटू चौकसे ने दिग्विजय सिंह को दी सफाई, पर माफी नहीं
MP News: इंदौर में हेलमेट नहीं तो कटा पुलिसवालों का चालान, अफसरों ने खुद दिखाई टीम पर सख्ती
मध्यप्रदेश ट्रक हादसाः क्या किए सुरक्षा उपाय, इंदौर पुलिस कमिश्नर हाईकोर्ट में देंगे जवाब
INDORE. दिल्ली ब्लास्ट के बाद जागी इंदौर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया है। अधिक आवाजाही वाले बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन की जगहों के साथ टूरिज्म स्पॉट और होटल आदि में जांच की जा रही है। इसमें सामने आया कि कई जगहों से प्रतिबंधात्मक धारा होने के बाद भी किराएदारों, कामगारों, होटल में आने वालों की सूची थानों में नहीं दी जा रही है।
एक दिन में बनाए गए 13 केस
सघन चेकिंग के बाद सामने आया कि थानों पर जानकारी देने में लापरवाही की जा रही है। यानी इंदौर में कौन आकर रुककर चला जाए और वारदात कर जाए, यह खबर भी पुलिस को नहीं होगी। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने प्रतिबंधात्मक धारा के तहत इनकी जानकारी देना अनिवार्य किया है। इसके बाद भी थानों पर सभी जानकारी नहीं दी जा रही है।
इन सभी थानों में बनाए गए केस
- मल्हारगंज थाने में किराएदार की सूचना नहीं देने पर गुरलेज खान और असीत समंत पर प्रतिबंधात्मक धारा उल्लंघन पर बीएनएस धारा 223 का केस बना है।
- एरोड्रम थाने में फर्नीचर संचालक रामभरोसे धनगर के जरिए 17 श्रमिक कामगारों की जानकारी नहीं दी गई। इन पर भी केस बना।
- राजेन्द्र नगर थाने में योगेश मालवीय होटल मिष्ठी पैलेस में रुकने वालों की जानकारी नहीं देने पर केस बना, तो होटल सगुन पर भी केस बनाया गया।
- गांधी नगर थाने में होटल संचालक पर केस बनाया गया। इसी तरह द्रौपदी बाई द्वारा किराएदारों की जानकारी नहीं देने पर केस बना।
- एमजी रोड थाने पर भारत चौरसिया पर किराएदार की जानकारी नहीं देने पर केस बना।
- बाणगंगा थाने में ओमप्रकाश पर किराएदार की जानकारी नहीं देने पर केस बनाया गया।
- रावजी बाजार में आवेश अंसारी ने कामगारों की सूचना नहीं दी।
- भंवरकुआं थाने में गोरेश उधमदासनी ने होस्टल में रुकने वालों की जानकारी नहीं दी। वहीं विवेक पाहूजा के जरिए भी होस्टल को लेकर थाने पर जानकारी नहीं दी गई।
- चंदननगर में मोहम्मद साबिर के जरिए किराएदारों की जानकारी नहीं दी।
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर कांग्रेस ऑडियो कांड में चिंटू चौकसे ने दिग्विजय सिंह को दी सफाई, पर माफी नहीं
MP News: इंदौर में हेलमेट नहीं तो कटा पुलिसवालों का चालान, अफसरों ने खुद दिखाई टीम पर सख्ती
मध्यप्रदेश ट्रक हादसाः क्या किए सुरक्षा उपाय, इंदौर पुलिस कमिश्नर हाईकोर्ट में देंगे जवाब
FAQ
- प्रतिबंधात्मक धारा क्या है?
प्रतिबंधात्मक धारा वह कानूनी धारा होती है। यह किसी व्यक्ति या संस्था को किसी विशेष कार्य को करने से रोकने के लिए निर्धारित की जाती है। इसे अदालत के जरिए जारी किया जाता है। वहीं, इसका उद्देश्य किसी अन्य व्यक्ति के अधिकारों या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बचाना होता है। इसे आमतौर पर इंजंक्शन भी कहा जाता है। - बीएनएस धारा 223 क्या है?
भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 223 के तहत किसी अपराधी को गैरकानूनी तरीके से भागने में मदद देने या शरण देने पर सजा का प्रावधान है। इसका उद्देश्य अपराधियों को शरण देने या उन्हें भागने में मदद करने वाले व्यक्तियों को दंडित करना है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari