इंदौर में SIR के कारण चोर गिरफ्तार, महाराष्ट्र से लेने आया था साल 2003 का डाटा

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-sir-thief-arrested
indore-sir-thief-arrested

इंदौर में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अब्दुल रशीद उर्फ तलवार सिंह गिरफ्तार हुआ। वह 100 से अधिक अपराधों का आरोपी था। वह 2003 के वोटर कार्ड के रिकॉर्ड के लिए इंदौर आया था।

INDORE. इंदौर में भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एक आरोपी पकड़ा गया। यह आरोपी लंबे समय से फरार था। वह सौ से ज्यादा अपराधों का आरोपी था। यह आरोपी महाराष्ट्र से इंदौर अपने साल 2003 के वोटर कार्ड के रिकार्ड के लिए आया था।

पुलिस ने अपराध खंगाले तो 100 से ज्यादा निकले

इंदौर की पलासिया थाना पुलिस ने आरोपी अब्दुल रशीद उर्फ तलवार सिंह को गिरफ्तार किया है। वह 2003 का डाटा लेने के लिए इंदौर आया था। यहां पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दर्ज मामलों की जब पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 100 से अधिक अपराध दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। डीसीपी राजेश व्यास ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एसीपी तुषार सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। इसमें थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, एसआई सुधीर शर्मा, रिंकू राजपूत, सोनू मालवीय, अभिषेक सिंह, अमृत यादव के साथ सायबर टीम के जितेंद्र सिंह, विकास, अमित व अंकित मोरे व अन्य शामिल थे। यह पुलिस की बड़ी सफलता है। आरोपी पर दस हजार का इनाम था।

indore
indore


एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



इंदौर के 71 करोड़ के आबकारी घोटाले में ED ने कोर्ट में पेश किया चालान

इंदौर के भूमाफिया ने बीजेपी सरकार की ओर से कांग्रेस के पूर्व मंत्री कपिल सिब्बल को ही बनवा दिया वकील

साढ़े छह लाख में सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने वाले को इंदौर पुलिस ने पकड़ा

इस तरह से इंदौर से हुआ था फरार

इंदौर की पलासिया थाना पुलिस ने गीता नगर में हुई चोरी के मामले में अब्दुल रशीद को गिरफ्तार किया। अब्दुल रशीद से पूछताछ और पुराने आपराधिक मामलों की जांच की गई। पता चला कि आरोपी पर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में चोरी, हत्या और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।

आरोपी का जन्म इंदौर के नार्थ तोड़ा में हुआ था और वह यहीं पर छोटी-मोटी चोरी कर रहा था। लेकिन इसके बाद जब इंदौर में पुलिस की नजरों में आया तो वह महाराष्ट्र के अकोला में जाकर चोरी करने लगा। खुद को फेमस करने के लिए आरोपी ने वर्धा महाराष्ट्र में एक व्यक्ति की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी।



इसके बाद उसका नाम तलवार सिंह हो गया। जब एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई तो आरोपी 2003 का डाटा लेने के लिए इंदौर आया था। इसी दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर पूछताछ शुरू कर दी है।

indore
indore


जस्टिस जीआर स्वामीनाथन: 56 पूर्व जस्टिस ने महाभियोग प्रस्ताव को बताया न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • महाराष्ट्र
  • एसआईआर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर