इंदौर ट्रक हादसा: पुलिस जांच में ACP-TI के काम में लापरवाही आई, 6 दोषी, सीएम ने की थी कार्रवाई

Sanjay Gupta | Oct 17, 2025, 14:59 IST
Share
indore-truck-accident-police-6-officials-action-cm-mohan-yadav
indore-truck-accident-police-6-officials-action-cm-mohan-yadav

इंदौर ट्रक हादसा मामले में अब एसीपी, टीआई, और अन्य पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आई है। बता दें कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, मुख्यमंत्री ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की थी।

INDORE. इंदौर के ट्रक हादसे में चार की मौत हुई थी। साथ ही, सीएम मोहन यादव ने सख्ती दिखाते हुए आठ अधिकारियों पर कार्रवाई की थी। इसमें डीसीपी ट्रैफिक तक शामिल थे। इस मामले की पुलिस के जरिए हुई इंटरनल जांच में एक-दो नहीं, 6 दोषी पाए गए हैं। वहीं एसीपी और टीआई की काम में लापरवाही मिली है।

एडीसीपी की जांच के बाद विभागीय जांच शुरू

इस घटना की जोन-4 के एडीसीपी दीशेष अग्रवाल ने जांच की थी। उन्होंने यह प्राथमिक जांच कर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को दे दी है। एडीसीपी की रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर ट्रक हादसा: क्या रोका गया ट्रक उच्च स्तर के कहने पर छोड़ा गया - सीजे

जांच रिपोर्ट में यह तथ्य आए

एसीपी सुदेश सिंह - इन्हें लेकर जांच में है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को गायब देखने के बाद भी उनकी गैरहाजिरी नहीं लगाई। ना ही दूसरा बल नहीं मांगा गया। एसीपी वायरलेस सेट से कंट्रोल रूम को सूचित कर चले गए।

टीआई अर्जुनसिंह पंवार - जांच में है कि नो एंट्री के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया। ना ही पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर भेजा।

टीआई दीपक यादव - जांच में पाया गया कि जोन-1 के प्रभारी बनाए गए थे। बल की उपस्थिति सुनिश्चित करना थी, जो नहीं की और ना ही नो एंट्री पाइंट पर ध्यान दिया।

सूबेदार चंद्रेश मरावी - जांच में आया कि सात बजे ड्यूटी पाइंट पर पहुंच जाना था। नो एंट्री मार्ग में ट्रक को प्रवेश करने से रोकना था, लेकिन नहीं किया गया, घटना सात बजे ही हुई।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर ट्रक हादसे पर हाईकोर्ट ने मांगी एंट्री प्वाइंट की सीसीटीवी फुटेज, अब 10 अक्टूबर को सुनवाई

इंदौर ट्रक हादसा मामले को 5 प्वाइंट में समझें...

  • पेपर और गत्ते से भरा ट्रक शराब के नशे में चालक के जरिए चलाया गया था। इसने 20 लोगों को टक्कर मारी और 4 लोगों की मौत हो गई।
  • एडीसीपी दीशेष अग्रवाल की जांच में एसीपी और टीआई की लापरवाही सामने आई। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में गड़बड़ी और नो एंट्री आदेश की अनदेखी की गई।
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना के बाद अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की और 8 अधिकारियों को निलंबित किया, जिसमें डीसीपी (ट्रैफिक) अरविंद तिवारी भी शामिल थे।
  • एसीपी सुदेश सिंह, टीआई अर्जुनसिंह पंवार और दीपक यादव समेत अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में लापरवाही पाई गई, जिससे हादसा हुआ।
  • अधिकारियों ने एक महीने तक सीसीटीवी फुटेज, पुलिसकर्मियों के बयान और लोकेशन के आधार पर जांच की, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हुई।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज। ट्रक हादसे के ड्राइवर पर कई धाराएं, विधायक गोलू शुक्ला के ड्राइवर पर पुलिस की मेहरबानी, कुछ ही घंटों में जमानत

जांच में यह भी लिखा

जांच में है कि सूबेदार चंद्रेश मरावी के साथ सिपाही देवेंद्र जाट और राहुल की ड्यूटी थी, जब ट्रक नो एंट्री में घुसा तो इन्हें नहीं रोका। वहीं ट्रैफिक एएआई प्रेम सिंह पंवार, सिपाही विजय सिंह पंवार और होमगार्ड तेजराम की भी ड्यूटी थी, लेकिन इन्होंने भी नहीं रोका।

एक महीने हुई जांच, सीसीटीवी फुटेज निकाले

जांच अधिकारी एडीसीपी अग्रवालने करीब एक महीने तक जांच की। पीड़ितों के साथ पुलिसकर्मियों के कथन लिए गए। सभी की फोन की लोकेशन और एयरपोर्ट से लेकर बड़ा गणपति चौराहा तक के सीसीटीवी फुटेज निकाले गए।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश। इंदौर ट्रक हादसे में घायल 17 साल की संस्कृति को मुंबई एयरलिफ्ट करेंगे, सीएम डॉ. मोहन यादव के आदेश

यह हुई थी घटना

पेपर और गत्ते से भरा ट्रक (एमपी 09जेडपी 4069) पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण एरोड्रम एरिया के नो एंट्री में घुस गया था। शराब पीकर ट्रक चला रहे चालक गुलशेर ने 20 लोगों को टक्कर मारी थी। इसमें कैलाशचंद्र जोशी, लक्ष्मीनारायण सोनी, महेश, और फिर संदीप बिजवा की मौत हुई।

सीएम ने इंदौर पहुंचकर की थी कार्रवाई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना को गंभीरता से लेकर इंदौर पहुंचकर मीटिंग ली थी। सीएम ने बंद कमरे में अधिकारियों की सूची बनाकर सीधी कार्रवाई के आदेश दिए थे। डीसीपी (ट्रैफिक) अरविंद तिवारी को मुख्यालय अटैच कर दिया और एसीपी सुदेश सिंह सहित टीआई अर्जुनसिंह पंवार, दीपक यादव, सूबेदार चंद्रेश मरावी, एसआई प्रेम सिंह और सिपाही विजय चौहान, राहुल राजावत और देवेंद्र को निलंबित कर दिया।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर ट्रक हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज