इंदौर ट्रक हादसे में घायल 17 साल की संस्कृति को मुंबई एयरलिफ्ट करेंगे, सीएम डॉ. मोहन यादव के आदेश
Sanjay Gupta | Published:
indore-truck-accident
इंदौर में हुए भयानक ट्रक हादसे में घायल संस्कृति वर्मा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर मुंबई एयरलिफ्ट किया जाएगा। यह कदम उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उठाया गया है।
इंदौर में सोमवार 15 सितंबर की शाम को हुए भयावह ट्रक हादसे में तीन की मौत हो गई थी और 12 घायल हुए थे। इस हादसे में गंभीर घायल 17 साल की बेटी के इलाज के लिए अब सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आदेश देते हुए उन्हें इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट करने के आदेश दिए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में एक कैंटीन के लिए ऐसे बंटी 35 लाख की रिश्वत, 5 लाख की रिश्वत देने का एक और वीडियो आया सामने
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज। एयरपोर्ट रोड ट्रक हादसे को विधायक उषा ठाकुर ने बताया साजिश, बोलीं–उच्च स्तरीय जांच हो
इस हादसे (इंदौर ट्रक हादसा) में घायलों में 17 साल की संस्कृति, पिता अशोक वर्मा निवासी स्कीम 51 संगम नगर इंदौर भी थी। हादसे के बाद से ही उनका इलाज चल रहा है। हाथ का ऑपरेशन हुआ, लेकिन इसके बाद संक्रमण के खतरे ने चिंता बढ़ा दी। डॉक्टर्स ने मुंबई रैफर की सलाह दी थी। इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव को जानकारी मिली और उन्होंने बेटी को एयरलिफ्ट करने के आदेश दिए।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश, इंदौर में पुलिस कमिश्नरी के बाद नया प्रयोग, विजयनगर, लसूडिया में अब इंस्पेक्टर रैंक दो-दो अधिकारी
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर के सिंगापुर टाऊनशिप के बोगदों में पानी भरने से बार–बार लग रहा जाम, मंत्री सिलावट कर रहे सिर्फ नौटंकी
इंदौर में सोमवार शाम सात से साढ़े सात बजे के बीच एरोड्रम एरिया में ड्राइवर गुलशेर और क्लीनर शंकर शराब के नशे में भीड़ वाले नो इंट्री एरिया में ट्रक लेकर घुस गए। एक टक्कर के बाद क्लीनर तो कूदकर भाग गया लेकिन गुलशेर एक किलोमीटर तक ट्रक दौड़ाता आया और कई लोगों को टक्कर मारी, जिसमें तीन की मौत हुई और 12 घायल हुए। बाद में सीएम ने इसमें सख्ती दिखाते हुए डीसीपी ट्रैफिक, एसीपी, टीआई, ट्रैफिक सूबेदार सहित कई पर कार्रवाई कर दी।
सीएम मोहन यादव ने यह दिया आदेश
15 सितंबर को इंदौर में हुए हृदय विदारक ट्रक हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय बेटी संस्कृति वर्मा को इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में भंडारी अस्पताल में बेटी का इलाज चल रहा था। स्पेशलाइज्ड सर्जरी के लिए उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल, मुंबई भेजा जा रहा है। बाबा महाकाल से बेटी के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
15 सितंबर को इंदौर में हुए हृदय विदारक ट्रक हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय बेटी संस्कृति वर्मा को इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में भंडारी अस्पताल में बेटी का इलाज चल रहा था। स्पेशलाइज्ड सर्जरी के लिए उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल, मुंबई भेजा जा रहा…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 20, 2025
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज। एयरपोर्ट रोड ट्रक हादसे को विधायक उषा ठाकुर ने बताया साजिश, बोलीं–उच्च स्तरीय जांच हो
ऑपरेशन के बाद फैला है संक्रमण
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश, इंदौर में पुलिस कमिश्नरी के बाद नया प्रयोग, विजयनगर, लसूडिया में अब इंस्पेक्टर रैंक दो-दो अधिकारी
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर के सिंगापुर टाऊनशिप के बोगदों में पानी भरने से बार–बार लग रहा जाम, मंत्री सिलावट कर रहे सिर्फ नौटंकी
यह हुआ था हादसा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari