इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर हेलीकॉप्टर सेवा, यात्री का वजन 80 किलो से ज्यादा, तो लगेगा अतिरिक्त शुल्क

Sanjay Gupta | Published:
Share
helicopter-service
Photograph: (thesotr)

मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर से उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है। इसमें 80 किलो तक के वजन वाले यात्री तय किराए पर यात्रा कर सकते हैं। 80 किलो से ज्यादा वजन वाले यात्री को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

INDORE. मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने इंदौर से उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। मध्यप्रदेश में शुरू की गईहेलीकॉप्टर सेवा में अब यात्रियों के वजन का पेंच आ गया है।

यात्री का वजन 80 किलो तक है तो ही वह तय टिकट दर में जा सकेगा, इसके ऊपर हुआ तो अतिरिक्त शुल्क लगेगा। यानी मोटे यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क। टिकट बुक करते वक्त कंपनी की वेबसाइट transindia.in पर विशेष निर्देश जारी हुए हैं। जिसमें बताया गया है कि हेलीपैड पर हर यात्री का वजन किया जाएगा।

80 से ऊपर तो हर किलो को दो 150 रुपए

helicopter-service (3)
helicopter-service (3)


इसका संचालन करने वाली एविएशन कंपनी ने बताया है कि इसमें 80 किलो तक के वजन वाले यात्री ही तय दर पर जा सकेंगे। इससे ज्यादा के यात्रियों को हर किलो के लिए 150 रुपए अतिरिक्त चुकाना होंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर के यशवंत क्लब में संविधान संशोधन की सुगबुगाहट, चुनाव के पहले बड़ा दाव

वजन 100 किलो से ज्यादा तो दो टिकट

यदि यात्री का वजन 100 किलो से ज्यादा है तो उसे दो सीटों का किराया देना होगा। यानी दोगुना किराया लग जाएगा। वैसे इंदौर से उज्जैन का किराया 5 हजार और ओंकारेश्वर का साढ़े 6 हजार है। टिकट बुक करते वक्त कंपनी की वेबसाइट https://transbharat.in/ पर विशेष निर्देश जारी हुए हैं।

अगर यात्री का वजन 90 किलो है तो 5 हजार रुपए के टिकट के ऊपर उसे 10 किलो के अतिरिक्त वजन के लिए डेढ़ हजार रुपए ज्यादा चुकाना होंगे इस तरह ऐसे यात्री का टिकट साढ़े 6 हजार का होगा। वहीं 100 किलो से ज्यादा के यात्री के लिए इंदौर से उज्जैन का टिकट 10 हजार का होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में एक-दो नहीं इतने करोड़ रुपए जुर्माना दे चुके इंदौरी

इंदौर प्रशासन ने SIR के लिए शुरू की नई पहल, उद्योगपतियों, आईटी एक्सपर्ट के साथ बैठक

लगेज भी सिर्फ 4 किलो ही

helicopter-service
helicopter-service


मध्यप्रदेश हेलिकाप्टर टूरिज्म (Madhya Pradesh Helicopter Tourism) के तहत हेलिकॉप्टर सेवा में कंपनी ने यात्री के वजन के साथ ही सामान का वजन भी तय किया है। इसमें बताया गया है कि हर यात्री अपने साथ अधिकतम 4 किलो वजन तक का सामान ही ले जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

दिल्ली ब्लास्ट का महू कनेक्शन में नाम आने के बाद जावद सिद्दीकी को मकान तोड़ने के मामले में मिली राहत

फिलहाल सीट हैं खाली

कंपनी की वेबसाइट पर ही बुकिंग में फिलहाल दिख रहा है कि आज, कल और परसों की हर फ्लाइट में 6 सीटें उपलब्ध है। हेलीकॉप्टर की क्षमता भी 6 ही सीटों की है, यानी लगभग सभी सीटें खाली है। इससे पहले हवाई जहाज से इंदौर-उज्जैन के 3 हजार के किराए में भी यात्री नहीं मिल रहे थे, जिसके कारण सेवा को बंद करना पड़ा था।

Tags:
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • पर्यटन विभाग
  • हेलीकॉप्टर सेवा
  • टिकट
  • मध्यप्रदेश हेलिकाप्टर टूरिज्म
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर