महाकुंभ 2025: वायरल हुई खूबसूरत बंजारन मोनालिसा का क्या है MP कनेक्शन?

thesootr Desk | Jan 18, 2025, 15:35 IST
Share
Monalisa in kumbh
Monalisa in kumbh

इंदौर की मोनालिसा महाकुंभ 2025 में वायरल सेंसेशन बन गई हैं। अपनी सादगी और ब्राउन आंखों के कारण वो रंग-बिरंगी मालाएं बेचने के लिए चर्चा में हैं, और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में लोग न केवल स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। बल्कि, कई लोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए भी यहां पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में साधुओं के नाम हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार यहां कुछ अलग ही हो रहा है। हर दिन कोई न कोई विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहती है।

पहले आईआईटी के अभय सिंह, एंकरिंग छोड़कर शिष्या बनी हर्षा रिछारिया और अब मोनालिसा का नाम भी चर्चा में है। खबरों के मुताबिक, मोनालिसा 16 साल की है और वो इंदौर से यहां माला बेचने के लिए आई हैं। उसकी कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उसकी सादगी और मासूमियत को देखकर लोग उसकी सराहना कर रहे हैं। आइए जानते हैं, मोनालिसा कौन हैं और क्यों वह महाकुंभ में चर्चा का विषय बनीं।

Mahakumbh Mela 2025 - महाकुंभ मेला 2025 date, venue, latest news, photos  and videos in Hindi | TV9 Bharatvarsh
Mahakumbh Mela 2025 - महाकुंभ मेला 2025 date, venue, latest news, photos and videos in Hindi | TV9 Bharatvarsh


कजरारी आंखों से चर्चा में

ऐसा माना जा रहा है कि मोनालिसा, जिनकी आंखें ब्राउन हैं, सोशल मीडिया पर ‘महाकुंभ की ब्राउन आंखों वाली लड़की’ के नाम से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग उसके वीडियो बना रहे हैं और उसके साथ सेल्फी लेने के लिए भागते हैं। उसे सोशल मीडिया पर दुनिया की खूबसूरत लड़कियों में से एक कहा जा रहा है।

साधारण माला बेचने वाली लड़की बनी इंटरनेट सेंसेशन

बता दें कि, मोनालिसा किसी आश्रम में नहीं रुकी हैं और ना ही किसी संत की शिष्या हैं। वो साधु-संतों को रंग-बिरंगी मालाएं बेचने के लिए महाकुंभ आई हैं। वो सिर्फ प्रयागराज में ही नहीं, बल्कि काशी और गुजरात जैसी धार्मिक जगहों पर भी अपनी मालाएं बेचने जाती हैं। सोशल मीडिया पर लोग उसके वीडियो बनाकर उसे वायरल कर रहे हैं।

monalisa #kumbhmela2025 - YouTube
monalisa #kumbhmela2025 - YouTube


बातों में झलकती है मासूमियत

जब लोगों ने मोनालिसा से पूछा कि वो महाकुंभ में क्यों आई हैं। तो मोनालिसा सादगी से बताती हैं कि, वो यहां साधु-संतों को मालाएं बेचने आई हैं। उनके पास कई रंग-बिरंगी मालाएं होती हैं। मोनालिसा का कहना है कि, वो देशभर में धार्मिक आयोजनों में जाती हैं और वहां भी मालाएं बेचती हैं।

इंदौर की मोनालिसा की जीवनशैली

खबरों की मुताबिक, किसी का कहना है कि मोनालिसा मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की रहने वाली हैं तो वहीं कोई उन्हें अशोक नगर का बता रहा है। वो अपनी बहन के साथ मिलकर मालाएं बेचती हैं। मोनालिसा कंजर समाज से आती हैं।

सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग उनसे मिलने और सेल्फी लेने के लिए कतार लगाते हैं। लोग उनकी खूबसूरती और काम को देखकर प्रभावित हो रहे हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

क्या है कंजर समाज

कंजर समाज भारत का एक पारंपरिक घुमंतू और जनजातीय समुदाय है, जो मुख्य रूप से उत्तर भारत, मध्य भारत और राजस्थान में पाया जाता है। ये समुदाय ऐतिहासिक रूप से घुमंतू जीवनशैली अपनाता था और पारंपरिक व्यवसायों में शामिल था।

कंजर समाज की विशेषताएं

इतिहास और उत्पत्ति:
कंजर समाज का उल्लेख प्राचीन ग्रंथों और ऐतिहासिक दस्तावेजों में मिलता है। ये समाज अपनी पारंपरिक और स्वतंत्र जीवनशैली के लिए जाना जाता था।

पारंपरिक व्यवसाय:
माना जाता है कि, पहले ये समुदाय बांस और लकड़ी से घरेलू उपयोग की वस्तुएं बनाने का काम करते थे। कुछ लोग लोक नृत्य, संगीत और मनोरंजन में भी व्यस्त रहते थे। समय के साथ, ये समुदाय विभिन्न व्यवसायों में जुड़ गया।

सामाजिक पहचान:
कंजर समाज को समाज में एक विशेष पहचान मिली हुई है। ऐतिहासिक रूप से, उन्हें "अपराधी जनजाति" के रूप में भी वर्गीकृत किया गया था, जो औपनिवेशिक काल की नीतियों के कारण हुआ। हालांकि, आज ये धारणा धीरे-धीरे बदल रही है।

भाषा और संस्कृति:
कंजर समाज के लोग अपनी अलग भाषा और परंपराएं रखते हैं। वे मुख्य रूप से हिंदी और स्थानीय बोलियों का उपयोग करते हैं। उनकी संस्कृति में त्योहार, नृत्य और पारंपरिक गीत प्रमुख हैं।

आधुनिक स्थिति:
आज के समय में कंजर समाज के लोग मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रयासरत हैं। सरकार द्वारा घुमंतू और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ ये समाज भी उठा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • वायरल न्यूज
  • latest news
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • Prayagraj Mahakumbh 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • कुंभ 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ
  • prayagraj mahakumbh mela 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज