पाटन हत्याकांड के 7 आरोपी पचमढ़ी से गिरफ्तार, कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि
Neel Tiwari | Jan 28, 2025, 14:53 IST
jabalpur murder case
जबलपुर में पाटन थाना क्षेत्र में एक ही समाज के चार लोगों की हत्या करने वाले कुल 9 आरोपियों में से 7 को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...
जबलपुर में पाटन थाना क्षेत्र में एक ही समाज के चार लोगों की हत्या करने वाले कल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक इनमें से 7 आरोपी पचमढ़ी से गिरफ्तार किए गए हैं, जो वहां पर एक होटल में रुके हुए थे।
जबलपुर पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पचमढ़ी पुलिस ने अल सुबह पचमढ़ी के समर्थ होम स्टे पर दबिश देते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिना नंबर की गाड़ी से पचमढ़ी पहुंचे यह आरोपी पाटन से हत्याकांड को अंजाम देकर यहां रुके थे। इस हत्याकांड में कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
आपसी रंजिश के चलते ब्राह्मण परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने वाले कुल 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक ओर जहां परिजन उनके शव को रखकर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन में थी। इन हत्यारों की लोकेशन को ट्रैक करते हुए जबलपुर पुलिस को सूचना मिली कि ये अभी पचमढ़ी में हैं। जबलपुर पुलिस ने पचमढ़ी पुलिस की मदद से समर्थ होम स्टे पर रुके इन 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही जबलपुर में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान एडिशनल एसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, अभी तक पुलिस के द्वारा पचमढ़ी से गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पुलिस के सूत्रों के मुताबिक 7 आरोपी पचमढ़ी से और दो आरोपी जबलपुर के आसपास के क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए हैं।
जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र में नुनसर चौकी अंतर्गत गांव टिमरी में बीते दिनों चीखों पुकार के साथ हड़कम मच गया। जहां पाठक परिवार और साहू के बीच हुए आपसी रंजिश के विवाद ने नरसंहार का रूप ले लिया था। इसके बाद चारों तरफ मातम पसर गया। सतीश पाठक और मनीष पाठक के द्वारा साहू परिवार के सदस्य पप्पू साहू और मनोज साहू को अपने खेत में जुआ खिलाने से मना करने की वजह से कई महीनों से विवाद चल रहा था। जिसमें मौके की तलाश में गुस्साए साहू परिवार के लोगों ने अचानक इन लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही सतीश पाठक, मनीष पाठक, अनिकेत और समीर की मौत हो गई, साथ ही विपिन और छोटू को गंभीर हालत में मेडिकल जबलपुर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था।
इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों परिवार के बीच महीनों से चले आ रहे हैं विवाद को खत्म करने को लेकर सोमवार की सुबह 9.30 बजे के लगभग दोनों पक्षों के लोगों के बीच बैठक रखी गई थी। बैठक में आए साहू परिवार के सदस्य हथियारों से लैस थे इस बात की खबर दूसरे पक्ष को नहीं थी। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के दूसरे लोग कुछ समझ पाते इससे पहले साहू परिवार द्वारा धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव टिमरी में हुई चार लोगों की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जबलपुर -पाटन मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। साथ ही ब्राह्मण समाज के द्वारा एकजुट होकर इसका विरोध किया गया साथ ही अंतिम संस्कार न करने की भी चेतावनी दी गई, उन्होंने आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की। मौके पर बड़ी तादाद में जिले के कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा लगातार परिजनों और ग्रामीणों को समझाइश दी गई की पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है और अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन परिजनों के द्वारा आरोपियों को फांसी दिलाने और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई।
इस भीषण नरसंहार की खबर जिस भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि को मिली उनके द्वारा तुरंत ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया मौके पर जबलपुर सांसद आशीष दुबे ,विधायक इंदु तिवारी, विधायक अभिलाष पांडे नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा और ब्राह्मण नेता राम दुबे, जबलपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य आला अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश दी की दुख की इस घड़ी में पूरा प्रशासन उनके साथ है। इसके साथ ही आरोपियों पर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनसे अंतिम संस्कार की क्रिया करने के लिए निवेदन किया। इस भीषण नरसंहार में जिन लोगों की मौत हुई है मुख्यमंत्री के द्वारा उनके परिवार वालों को दो लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की भी घोषणा की गई है।
इन हत्याओं के खिलाफ ग्रामीणों के साथ जिले का समस्त ब्राह्मण समाज एकजुट हो गया है। उनके द्वारा इसके विरोध में चक्का जाम भी किया गया। साथ ही आरोपियों पर जल्द कार्यवाही करते हुए उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों के द्वारा जिन आरोपियों की नामजद पहचान और उनके ठिकानों का पता बताया गया था, उसी आधार पर कार्यवाही करते हुए इस घटना से संबंधित 9 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है साथ ही उनके घरों पर बुलडोजर चलवाने की कार्यवाही के लिए एसडीएम को पत्र भी लिखा जा चुका है।
द सूत्र ने जबलपुर पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से लगभग 2 घंटे पहले ही पाठकों को बता दिया था कि जबलपुर में पाटन हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों में से सात आरोपियों को पचमढ़ी से गिरफ्तार किया गया, वहीं अन्य आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार हुए। अब जबलपुर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताया कि सात आरोपियों को पचमढ़ी से गिरफ्तार किया गया है, वहीं दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं इस तरह कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस के द्वारा की गई है।
जबलपुर पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पचमढ़ी पुलिस ने अल सुबह पचमढ़ी के समर्थ होम स्टे पर दबिश देते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिना नंबर की गाड़ी से पचमढ़ी पहुंचे यह आरोपी पाटन से हत्याकांड को अंजाम देकर यहां रुके थे। इस हत्याकांड में कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
आपसी रंजिश के चलते ब्राह्मण परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने वाले कुल 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक ओर जहां परिजन उनके शव को रखकर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन में थी। इन हत्यारों की लोकेशन को ट्रैक करते हुए जबलपुर पुलिस को सूचना मिली कि ये अभी पचमढ़ी में हैं। जबलपुर पुलिस ने पचमढ़ी पुलिस की मदद से समर्थ होम स्टे पर रुके इन 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही जबलपुर में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान एडिशनल एसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, अभी तक पुलिस के द्वारा पचमढ़ी से गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पुलिस के सूत्रों के मुताबिक 7 आरोपी पचमढ़ी से और दो आरोपी जबलपुर के आसपास के क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए हैं।
खबर यह भी-चचेरे भाई के साथ लिव इन रिलेशनशिप, मर्डर कर सूटकेस में जलाया युवती का शव, जानें खौफनाक स्टोरी
सामूहिक नरसंहार के खिलाफ ब्राह्मण समाज हुआ एकजुट
4 लोगों की निर्मम हत्या के खिलाफ ब्राह्मण समाज भी लामबंद हो चुका है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, पूरा पुलिस महकमा एक्शन मोड में है और जल्द ही आरोपियों के घरों पर बुलडोजर भी चल सकता है। जबलपुर में सोमवार की सुबह एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया था जिसमें आपसी रंजिश ने भीषण नरसंहार का रूप ले लिया था। दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया की चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही दो लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। इन मौतों से आक्रोशित भीड़ ने पाटन सड़क पर चक्का जाम कर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की। जिसके बाद प्रशासन के द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय चौकी प्रभारी पर भी आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद चौकी प्रभारी को चौकी से हटा दिया गया है।
आपसी रंजिश बनी हत्याकांड की वजह
सुलह की बैठक या हत्या की साजिश
हत्याओं के खिलाफ ब्राह्मण समाज हुआ लामबंद
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि मौके पर
9 आरोपी गिरफ्तार घर पर चलेगा बुलडोजर
द सूत्र के 2 घंटे बाद किया पुलिस ने खुलासा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari