जापान में CM मोहन यादव ने किया रोड शो, जापानी निवेशकों के साथ हुआ इंटरेक्टिव सेशन
Siddhi Tamrakar | Jan 28, 2025, 15:39 IST
CM MOHAN IN JAPAN
जापान दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव ने भारतीय दूतावास में निवेश सत्र में हिस्सा लिया, जापान की समृद्ध परंपरा और उद्यमशीलता की तारीफ करते हुए रिश्ते मजबूत करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के दौरान भारतीय दूतावास में आयोजित ‘इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने जापान की समृद्ध परंपरा और आधुनिक उद्यमशीलता (entrepreneurship) की तारीफ की है। मुख्यमंत्री ने जापान और भारत के ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया है। इस दौरान उन्होंने निवेशकों के साथ रोड शो भी किया। ]
सीएम ने बताया कि बीते एक दशक में मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था तीन गुना बढ़ चुकी है। अगले पांच साल में इसे दोगुना करने का लक्ष्य है। राज्य का निर्यात भी 65 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एनर्जी, माइनिंग, एजुकेशन और MSME जैसे क्षेत्रों के लिए नई नीतियां बनाई हैं। निवेशकों के लिए यह नीतियां एक अनुकूल वातावरण तैयार कर रही हैं।
सीएम ने फूड प्रोसेसिंग, आईटी पार्क, मेडिकल डिवाइस, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं का जिक्र किया। उन्होंने खास रूप से लॉजिस्टिक्स, गारमेंट और आईटी सेक्टर में बढ़ती रुचि का जिक्र किया।
सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश युवाओं को तकनीकी और कौशल विकास में बेहतर मौके प्रदान कर रहा है। राज्य में आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों के जरिए कुशल कार्यबल तैयार किया जा रहा है।
CM Mohan Yadav ने जापान के उद्योगपतियों को 24-25 फरवरी 2025 को भोपाल में होने वाली 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' में शामिल होने का न्योता दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट का उद्घाटन करेंगे। यह समिट मध्यप्रदेश की औद्योगिक संरचना (industrial structure) और निवेश संभावनाओं को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करेगी।
MP से जापान को 92.8 मिलियन डॉलर का निर्यात
सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश और जापान के बीच व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। राज्य से एल्युमिनियम, कार्बनिक रसायन, फार्मास्यूटिकल उत्पाद और मशीनरी जैसे कई उत्पादों का 2023-24 में 92.8 मिलियन डॉलर का निर्यात (export) किया गया है।
मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार
नई निवेश नीति से निवेशकों के लिए आकर्षण
निवेश के प्रमुख क्षेत्र
युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर जोर
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का न्योता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari