जीतू तो जाटव हैं, समाज बोला- CM से प्रभावित छपरी लोग भी लगा रहे यादव
Sanjay Gupta | Jan 10, 2025, 12:49 IST
jeetu yadav 1
पार्षद कमलेश कालरा के घर पर समर्थक गुंडे भेजने वाले एमआईसी मेंबर जीतू यादव के सरनेम को लेकर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने आपत्ति जताई है।
पार्षद कमलेश कालरा के घर पर समर्थक गुंडे भेजने वाले एमआईसी मेंबर जीतू यादव जो वास्तव में जाटव है, उनके सरनेम को लेकर विवाद होने लगा है। जीतू द्वारा यादव सरनेम का उपयोग करने पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मध्यप्रदेश व समग्र यादव समाज, इंदौर ने आपत्ति ली है।
समाजजनों ने कहा कि म.प्र. के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी यादव समाज से ही हैं, जिससे यादव समाज का गौरव और अधिक बढ़ा है। इंदौर में भी यादव समाज के लोगों ने शासन प्रशासन, खेलकूद, पहलवानी, राजनीति, व्यापार- व्यवसाय सहित अनेक क्षेत्रों में अपनी साख और धाक जमा रखी है। जिससे प्रभावित होकर आजकल के कुछ छपरी टाइप के युवा लोग अनाधिकृत रूप से हमारे गौरवशाली यादव समाज के सरनेम "यादव" का दुरुपयोग करने लगे हैं। ये घुसपैठिए, नकली लोग अपनी आदतों और संस्कारों के वशीभूत होकर उल्टे सीधे काम करके यादव समाज को शर्मसार करने का काम करने लग जाते है और उसी से ये लोग उजागर भी हो जाते हैं।
समाज ने कहा कि जीतू द्वारा 'यादव' सरनेम का उपयोग चोरी से और अनाधिकृत रूप से करना उनके जैसे सम्मानित पद वाले व्यक्ति को बिल्कुल भी शोभा नहीं देता है। वह कुल की परंपरा निभाते हुए अपने सम्माननीय चर्मकार समाज के सरनेम 'जाटव' का ही उपयोग करें। जो भी व्यक्ति हमारे 'यादव' सरनेम का अनाधिकृत उपयोग करता मिलेगा,उसके खिलाफ हम कठोर कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे, यही अनुरोध है। वह गौरवशाली यादव समाज द्वारा लिखे जाने वाले सरनेम का अनाधिकृत रूप से दुरुपयोग करते है, जो बिल्कुल अनुचित और अनैतिक है। यादव समाज शासन द्वारा बनाए जाति वर्ग में पिछड़े वर्ग में आता है, हम अनुसूचित जाति वर्ग से नहीं आते हैं।
समाज ने यह बोला
समाजजनों ने कहा कि इंदौर, वार्ड 24 के पार्षद और MIC जीतू जाटव द्वारा अनाधिकृत रूप से यादव सरनेम का दुरुपयोग किया जाता है। जीतू जाटव उनके जाति प्रमाण पत्र के अनुसार अनुसूचित जाति चर्मकार समाज से है, जिनका उपनाम (सरनेम) जाटव है और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड क्र. से चुनाव लड़ के पार्षद बने हैं। वह अपने चर्मकार जाटव समाज (अनु. जाति वर्ग) को मिले आरक्षण और विशेषाधिकार का पूरा उपयोग करते हैं मगर अपना नाम जीतू जाटव लिखने के बजाय जीतू यादव लिखते हैं।
सीएम भी हमारे यादव, इसलिए छपरी लोग लगा रहे
सरनेम चोरी करना जीतू को शोभा नहीं देता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj