जीतू पटवारी बोले- मैं तो लड़ाई के लिए तैयार हूं, अब किसान भी थोड़ा कांग्रेसी हो जाओ

Ramanand Tiwari | Oct 27, 2025, 21:25 IST
Share
jitu patwari statement
Photograph: (thesootr)

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसानों के प्रदर्शन के दौरान कहा, "मैं तो लड़ाई के लिए तैयार हूं, अब तुम लोग भी थोड़ा कांग्रेसी हो जाओ।" उन्होंने खाद की कमी पर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। बीजेपी इसे राजनीतिक स्टंट मान रही है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को किसानों के बीच पहुंचे तो माहौल कुछ अलग ही दिखा। पिपरिया में खाद की कमी को लेकर चल रहे किसानों के चक्काजाम के दौरान पटवारी ने किसानों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान उन्होंने हंसते हुए कहा- “मैं तो लड़ाई के लिए तैयार हूं, अब तुम लोग भी थोड़ा कांग्रेसी हो जाओ।”

किसान प्रदर्शन में जीतू पटवारी का बयान

दरअसल, पटवारी पचमढ़ी में होने वाले कांग्रेस ट्रेनिंग कैंप की तैयारियों का जायजा लेने निकले थे। रास्ते में उन्हें किसानों के प्रदर्शन की खबर मिली तो वे खाद के गोदाम पहुंच गए। वहां उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में अत्याधुनिक टेस्टिंग लैब का सीएम मोहन ने किया लोकार्पण, बोले- अब शुद्धता ही पहचान होगी

एमपी विधानसभा की वेबसाइट पर बड़ी चूक: विजया राजे सिंधिया को बना दिया मुख्यमंत्री, अब सुधारी भूल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से कहा

भैया, मैं तो लड़ाई लड़ूंगा, पर तुम भी थोड़ा कांग्रेसी हो जाओ यार। हाथ जोड़कर कह रहा हूं– अब बहुत हो गया, पलटो रे पलटो किसान भाइयों!
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की इस बात पर किसान भी जोश में आ गए और जोरदार नारे लगे- “जय जवान, जय किसान।” बताया जा रहा है कि किसान खाद की कमी और वितरण में गड़बड़ी को लेकर नाराज थे। इस दौरान पटवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के साथ अन्याय अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

तेंदुए की करंट से हत्या: 17 नाखून गायब और चार केनाइन दांत टूटे, फैक्ट्री मालिक के नाम की तलाश में वन विभाग

मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए खोला अपना पिटारा, सीएम मोहन यादव बोले-आइडिया लाओ, फंड पाओ

बीजेपी समर्थक बता रहे राजनीतिक स्टंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नए जोश का कारण बन गया है। वहीं, बीजेपी समर्थक इसे “राजनीतिक स्टंट” बता रहे हैं।

Tags:
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
  • किसान प्रदर्शन
  • खाद की कमी
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा