मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को क्यों याद आए संत कबीर दास, क्या खुद से नाराज हैं?

Sanjay Gupta | Published:
Share
kailash-vijayvargiya-kabir-doha-signals-political-conflict
kailash-vijayvargiya-kabir-doha-signals-political-conflict

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अचानक संत कबीर दास को याद किया है। उनके एक चर्चित दोहे को उन्होंने X पर पोस्ट किया है। अब इससे सवाल उठ रहा है कि क्या वह खुद से नाराज हैं।

Indore. मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी इंदौर विधानसभा 1 में हुए भागीरथपुरा कांड के बाद से ही उलझे हुए हैं। इस कांड के बाद भले ही वह कह रहे हैं कि, मैं तीन दिन तक सोया नहीं और वहीं कुर्सी डालकर बैठा रहा।

इसके बावजूद उनके बयानों ने राजनीतिक बवाल खड़ा किया है। हाल ही में उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को औकात में रहने की नसीहत दे डाली। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया (X)पर संत कबीर दास का एक दोहा लिखा है।

यह दोहा लिखा विजयवर्गीय ने

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय।
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा ना कोय।।

अर्थात- जब मैं दुनिया में बुराई खोजने निकला तो मुझे कोई बुरा व्यक्ति नहीं मिला। लेकिन जब मैंने अपने मन के अंदर झांककर देखा तो पाया कि मुझसे अधिक बुरा कोई नहीं है।

vijayvargiya-kabir-dohasignals-political-conflict
vijayvargiya-kabir-dohasignals-political-conflict

क्या खुद से नाराज है मंत्री

संत कबीरदास के इस दोहे के इस समय कहने से कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना यही जा रहा है कि हाल में जो घटनाक्रम हुए और जो उनके मुंह से शब्द निकले उससे वह खुद खुश नहीं हैं।

भागीरथपुरा कांड के बाद जब जनवरी में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए गलत शब्द कहा था। उस शब्द के कारण वह घिर गए थे और बाद में खेद भी जताया था।

इसी तरह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को औकात वाला शब्द कह दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने इसे अपनी गलती मानी थी और कहा था कि गुस्से में कभी ऐसा हो जाता है।

वहीं भागीरथपुरा में मौतों के आंकड़ों को लेकर भी विवाद हुआ तो इस पर भी वह अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से नाराज हुए थे। कुल मिलाकर मामला उनके पक्ष में किसी तरह से नहीं जा रहा है। ऐसे में माना यही जा रहा है कि मंत्रीजी अभी अपने आप से ही खुश नहीं है।

संगठन ने भी दी थी नसीहत

भागीरथपुरा कांड के बाद उनके बयान से बचे बवाल पर उन्हें दिल्ली भी बुलाया गया था। इसके बाद से मंत्री ने मीडिया से दूरी बना ली। वह अब केवल मुद्दे की बात पर ही जवाब देते हैं और बाकी कन्नी काट लेते हैं। इसके बाद भी यहां-वहां दिए गए उनके भाषण में ऐसी बात हो जाती है कि जो राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन जाती है। अब यह दोहा डालकर भी उन्होंने नया संदेश दिया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का खुलासा: मेट्रो शहर के लिए थी ही नहीं, यह थोपी गई, मास्टर प्लान 1.5 साल से बना रखा

विधायक भंवरसिंह शेखावत ने जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को कहा गाली तो सुनना पड़ेगी प्यारे

इंदौर में विधायक गोलू के सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने माने कान्ह किनारे निर्माण अवैध, क्या चलेगा बुलडोजर

इंदौर में 3.90 लाख मतदाता हुए कम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ विधायक मेंदोला, हार्डिया को झटका

Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • इंदौर विधानसभा 1
  • सोशल मीडिया
  • कबीरदास
  • भागीरथपुरा कांड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर