पूर्व सीएम कमलनाथ ने OBC आरक्षण पर बीजेपी को घेरा, कहा- मेरे कार्यकाल में बना था कानून
Sandeep Kumar | Published:
kamalnath-accuses-bjp
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उनके कार्यकाल में ओबीसी के लिए 27% आरक्षण का कानून बना था, जिसे बीजेपी ने लागू होने से रोकने की कोशिश की।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सरकारी भर्तियों में OBC (Other Backward Classes) को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून बनवाया गया था। हालांकि, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने हर स्तर पर इस कानून को लागू होने से रोकने की कोशिश की है। उनका कहना है कि बीजेपी का OBC विरोधी रवैया अब किसी से छुपा नहीं है।
हाल ही में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण पर एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया था। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तो मार्च 2019 में OBC के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून पारित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह साफ है कि इस कानून पर कोई प्रतिबंध नहीं है, और अगर बीजेपी चाहती तो पिछले पांच वर्षों में हुए भर्तियों में OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा सकता था।
ये खबर भी पढ़िए... MP में ओबीसी आरक्षण से जुड़े सभी मामलों पर HC की सुनवाई पर SC ने लगाई रोक
कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार मौजूदा क़ानून के तहत भर्तियां करने के लिए स्वतंत्र है। इससे यह स्पष्ट है कि बीजेपी सरकार ने जानबूझकर OBC आरक्षण को लागू करने से रोका।" उन्होंने यह भी कहा कि अब जब मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है, तो सरकार को OBC आरक्षण को लागू करने के लिए अपनी पूरी प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए और पैरवी करनी चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए... ओबीसी आरक्षण : छत्तीसगढ़ में हो चुका है निर्णय, MP सरकार चाहे तो लागू कर सकती है आदेश
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इस मामले पर ट्वीट किया और सरकार से OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यकाल में OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून बना था और अब बीजेपी की जिम्मेदारी है कि वह सुप्रीम कोर्ट में इस कानून को लागू कराने के लिए पैरवी करे।
ये खबर भी पढ़िए... शिक्षक भर्ती, ओबीसी आरक्षण समेत कई मुद्दों पर हाईकोर्ट ने सरकार से पूछे कड़े सवाल, जानें
ये खबर भी पढ़िए... ओबीसी EWS कैंडिडेट्स को UPSC में 9 अटेम्प्ट मामले में हाइकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
हाईकोर्ट ने OBC आरक्षण पर याचिका खारिज की
ये खबर भी पढ़िए... MP में ओबीसी आरक्षण से जुड़े सभी मामलों पर HC की सुनवाई पर SC ने लगाई रोक
SC के आदेश का हवाला देते हुए कमलनाथ बोले
ये खबर भी पढ़िए... ओबीसी आरक्षण : छत्तीसगढ़ में हो चुका है निर्णय, MP सरकार चाहे तो लागू कर सकती है आदेश
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया
ये खबर भी पढ़िए... शिक्षक भर्ती, ओबीसी आरक्षण समेत कई मुद्दों पर हाईकोर्ट ने सरकार से पूछे कड़े सवाल, जानें
ये खबर भी पढ़िए... ओबीसी EWS कैंडिडेट्स को UPSC में 9 अटेम्प्ट मामले में हाइकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
FAQ
- कमलनाथ ने OBC आरक्षण को लेकर क्या आरोप लगाए हैं?
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में OBC के लिए 27% आरक्षण का कानून बनवाया गया था, लेकिन बीजेपी ने इस कानून को लागू होने से रोकने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का OBC विरोधी रवैया स्पष्ट है। - मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने OBC आरक्षण पर क्या फैसला दिया?
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण पर एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया। इसके बावजूद कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी ने जानबूझकर OBC आरक्षण को लागू नहीं होने दिया।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari