जनाजा निकालने वाले शाह के बयान पर दिग्विजय सिंह का पलटवार, कही ये बड़ी बात

Vikram Jain | May 06, 2024, 24:12 IST
Share
Lok Sabha Election Amit Shah Congress Candidate Digvijay Singh Rajgarh Lok Sabha Seat
Lok Sabha Election Amit Shah Congress Candidate Digvijay Singh Rajgarh Lok Sabha Seat

जनाजा निकालने वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने अमित शाह पर जमकर हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरा जनाजा नहीं अर्थी निकलेगी, वो भी कांग्रेस के सिपाहियों के कांधों पर निकलेगी। उन्होंने आगे कहा कि आपके कोसने से दिग्विजय सिंह की मृत्यु नहीं होगी।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election ) के तीसरे चरण के लिए होने वाली वोटिंग को लेकर प्रचार का दौर खत्म हो गया है। प्रचार में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत दिखाई। वहीं सबसे हाई प्रोफाइल राजगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) के बयान पर पलटवार किया है। अमित शाह द्वारा दिए गए जनाजा निकालने वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने जमकर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जनाजा नहीं, अर्थी निकलेगी वो भी कांग्रेस के सिपाहियों के कांधों पर निकलेगी। उन्होने आगे कहा कि आपके कोसने से दिग्विजय सिंह की मृत्यु नहीं होगी।

दिग्विजय सिंह बोले- मेरा जनाजा नहीं, अर्थी निकलेगी...

दरअसल, राजगढ़ लोकसभा सीट (Rajgarh Lok Sabha Seat) से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह (Congress Candidate Digvijay Singh ) ब्यावरा के सुठालिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होने बीते दिनों जनाजा निकालने वाले बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अमित शाह ने अपने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि, भाई दिग्विजय सिंह का जनाजा बड़े धूमधाम से निकालना। एक बात मैं आप से कहना चाहता हूं अमित शाह जी, पहली बात तो यह है कि आपके कोसने से दिग्विजय सिंह की मृत्यु नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें...

PM Narendra Modi ने यूपी में क्यों लिया एमपी सीएम मोहन यादव का नाम?

हमने कभी ऐसी बातें कभी नहीं की

मंच से दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि दूसरा अगर हो भी गई तो मेरा जनाजा नहीं, अर्थी निकलेगी। वह भी मेरे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के कंधे पर उठेगी। आपके कंधों पर नहीं उठेगी। इस तरह की नफरत की बातें करते हैं, हमने कभी इस तरह की बातें कभी नहीं की हैं। ये एक संस्कार की बात होती है, एक राजनैतिक मूल्यों की बात होती है। मैं आपसे सिर्फ इतना अर्ज करना चाहता हूं कि मैंने चुनाव आपके भरोसे लड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें...

CM Mohan Yadav ने दिग्विजय को बताया रावण, भेष बदलकर मांग रहे वोट

क्या था शाह का पूरा बयान ?

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजगढ़ के खिलचीपुर में बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान शाह ने कहा था कि दिग्विजय सिंह को हराकर इस तरह से घर भेजना कि आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले, यह बयान काफी सुर्खियों में रहा इसके साथ सोशल मीडिया पर भी इस बयान का वीडियाे काफी वायरल हुआ। अब इसी बयान को लेकर दिग्विजय सिंह ने अमित शाह पर पलटवार किया है।

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • Amit Shah
  • अमित शाह
  • Lok Sabha election
  • Rajgarh Lok Sabha seat
  • राजगढ़ लोकसभा सीट
  • Congress Candidate Digvijay Singh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज