सहायक शिक्षक के घर लोकायुक्त का छापा, 40 साल की नौकरी में आय से 100% ज्यादा संपत्ति
Neel Tiwari | Feb 05, 2025, 18:13 IST
lokayukta action jabalpur teacher disproportionate assets arrest
जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त ने सहायक शिक्षक हरिशंकर दुबे के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच में 40 साल की सेवा के दौरान शिक्षक की संपत्ति उनकी आय से लगभग 100 प्रतिशत अधिक पाई गई है।
JABALPUR. मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है, अब जबलपुर लोकायुक्त ने आय अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी शिक्षक के खिलाफ एक्शन लिया है। शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने पनागर क्षेत्र में रहने वाले सहायक शिक्षक हरिशंकर दुबे के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच में 40 साल की नौकरी में शिक्षक की संपत्ति आय से 100 प्रतिशत ज्यादा पाई गई है। मामले में शिक्षक के बेटे और बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया गया है।
जबलपुर के पनागर क्षेत्र में रहने वाले हरिशंकर दुबे जो बरखेड़ा (कुशनेर) में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। इनके खिलाफ लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें शिकायत में बताया गया था कि इनके पास आय से अधिक संपत्ति मौजूद है। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त के द्वारा इनके मकान और फार्म हाउस पर कार्रवाई की गई।
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी टीचर के घर EOW की रेड, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद कार्रवाई
लोकायुक्त जबलपुर के द्वारा शिकायत की पुष्टि किए जाने के बाद जब सहायक शिक्षक हरिशंकर दुबे के मकान और फार्म हाउस पर दबिश दी गई जिसमें जांच के दौरान प्रथम दृष्टया लोकायुक्त टीम के द्वारा यह पाया गया कि 40 साल की नौकरी इनके द्वारा की गई है लेकिन उनकी संपत्ति आय से लगभग 100 प्रतिशत अनुपातहीन (Disproportionate Assets) मिली है। अनुपातहीन संपत्ति वह संपत्ति होती है जब किसी व्यक्ति की कुल संपत्ति उसकी वैध आय से ज्यादा हो, तो उसे अनुपातहीन संपत्ति (Disproportionate Assets) कहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें क्यों मांगी थी घूस
पनागर में सहायक शिक्षक हरिशंकर दुबे और उनके बेटे अतुल दुबे के घर और फार्म हाउस पर लोकायुक्त की संयुक्त कार्रवाई की गई जिसमें आय से अधिक संपत्ति रखे जाने के मामले में प्रारंभिक जांच कर हरिशंकर दुबे के बेटे अतुल दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अतुल दुबे भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य हैं।
ये खबर भी पढ़ें... एसडीएम-नायब तहसीलदार पर रिश्वत का आरोप, कलेक्टर ने लिया एक्शन
लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद सहायक शिक्षक के निवास स्थान सहित फार्म हाउस पर कार्रवाई की गई, जिसमें 40 साल की नौकरी के दौरान अर्जित आय से लगभग 100 प्रतिशत अधिक अनुपातहीन संपत्ति पाई गई है। जिसके बाद लोकायुक्त के द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए आगामी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही अन्य संपत्तियों का खुलासा भी किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... सेंट्रल GST के दो अफसर 5 लाख रिश्वत लेते धरा, CBI ने किया गिरफ्तार
सहायक शिक्षक की लोकायुक्त से शिकायत
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी टीचर के घर EOW की रेड, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद कार्रवाई
100 प्रतिशत अधिक पाई गई संपत्ति
ये खबर भी पढ़ें... लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें क्यों मांगी थी घूस
शिक्षक के बेटे को किया गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... एसडीएम-नायब तहसीलदार पर रिश्वत का आरोप, कलेक्टर ने लिया एक्शन
मामले में गंभीरता से जांच जारी
ये खबर भी पढ़ें... सेंट्रल GST के दो अफसर 5 लाख रिश्वत लेते धरा, CBI ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman