लोकायुक्त का एक्शन, सामाजिक न्याय विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस
Vikram Jain | Feb 27, 2025, 18:30 IST
lokayukta arrest alirajpur clerk bribery action madhya pradesh
मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इंदौर लोकायुक्त ने अलीराजपुर में सामाजिक न्याय एवं निःशक्त विभाग के क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानें क्यों मांगी थी रिश्वत
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लोकायुक्त का कार्रवाई लगातार जारी है। भष्ट्र अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त के एक्शन के बाद भी रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। गिरफ्तारियों के बाद भी भ्रष्टाचारी सबक नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला अलीराजपुर (Alirajpur) से सामने आया है। जहां लोकायुक्त पुलिस ने सामाजिक न्याय एवं निःशक्त विभाग के क्लर्क को 45 हजार रुपए की रिश्वत (Bribery) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क ने एरियर की राशि के भुगतान के एवज रिश्वत की डिमांड की थी।
अलीराजपुर जिले में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने सामाजिक न्याय एवं निःशक्त विभाग के सहायक ग्रेड-3 अलताफ खान को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपी ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के छठे वेतनमान के एरियर की राशि के बदले 45 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की है।
ये खबर भी पढ़ें... SI पर पीटने, सोने की चेन लूटने और रिश्वत मांगने का आरोप, SP बोलीं- ऐसा कुछ नहीं हुआ, जांच जारी
पूरा मामला रिटायर्ड कर्मचारी हेमंत दांडेकर के छठे वेतनमान के एरियर की राशि का है। हेमंत दांडेकर जो चंद्रेशखर आजाद आदिवासी ग्रामीण दृष्टिहीन पुनर्वसन केंद्र भाबरा में वार्डन के पद पर कार्यरत थे। जो साल 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे। जिनका 9 लाख 36 लाख रुपए की एरियर का भुगतान बाकी था। जिसके बाद एरियर भुगतान के एवज में क्लर्क अलताफ खान ने राशि का 5 प्रतिशत कमीशन 45 हजार रुपए की डिमांड की थी।
ये खबर भी पढ़ें... लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें क्यों मांगी थी घूस
रिश्वत मांगने के मामले में हेमंत दांडेकर के बेटे अभिनव दांडेकर ने इंदौर लोकायुक्त में कर दी। शिकायतकर्ता अभिनव की शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की और अलीराजपुर जिला पंचायत भवन में सामाजिक न्याय और निशक्त विभाग में कार्रवाई करते हुए क्लर्क अलताफ खान को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। इस मामले में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की है।
ये खबर भी पढ़ें...
EOW का एक्शन, 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते बीजेपी सरपंच गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस
लोकायुक्त का एक्शन, 50 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार
रिश्वत लेते में रंगे हाथों पकड़ा गया बाबू
ये खबर भी पढ़ें... SI पर पीटने, सोने की चेन लूटने और रिश्वत मांगने का आरोप, SP बोलीं- ऐसा कुछ नहीं हुआ, जांच जारी
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें... लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें क्यों मांगी थी घूस
रिटायर्ड कर्मचारी के बेटे की शिकायत पर कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें...
EOW का एक्शन, 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते बीजेपी सरपंच गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस
लोकायुक्त का एक्शन, 50 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari