दो बच्चों की मां 2000 किमी का सफर तय कर पहुंची प्रेमी के पास
Sandeep Kumar | Published:
love-story-rinki-pradeep
रिंकी साह ने अपने प्रेमी प्रदीप से शादी करने के लिए 18 हजार 500 रुपए में चेन बेचकर, फ्लाइट और मालगाड़ी से यात्रा की। वह अपने दोनों बच्चों के साथ विदिशा पहुंची और दोनों ने शादी की।
MP NEWS : कहते हैं प्यार अंधा होता है, और यही साबित किया त्रिपुरा की रहने वाली रिंकी साह ने। दरअसल दो बच्चों की मां रिंकी ने सोशल मीडिया पर अपने प्रेमी प्रदीप जाटव से मुलाकात की थी। दोनों की पहचान स्नैपचैट पर हुई थी और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद रिंकी ने अपने दोनों बच्चों के साथ मध्य प्रदेश के विदिशा जिले जाने का फैसला किया, ताकि वह प्रदीप से शादी कर सकें।
रिंकी साह ने बताया कि अगरतला से कोलकाता तक का सफर उसने फ्लाइट से किया। इसके लिए उसने अपनी सोने की चेन 18 हजार 500 रुपए में बेच दी थी, ताकि फ्लाइट की टिकट खरीद सके। कोलकाता पहुंचने के बाद, वह रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी में बैठी और विदिशा तक का सफर दो दिनों में तय किया। मालगाड़ी से यात्रा करते हुए रिंकी और उनके बच्चे विदिशा पहुंचे, जहां रिंकी और प्रदीप ने बैरसिया स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर हाईकोर्ट का विधानसभा के लाइव प्रसारण को लेकर सरकार को नोटिस
पहले पति ने दर्ज कराई
रिंकी के अचानक गायब होने के बाद, उसके पहले पति देवब्रत साह ने त्रिपुरा में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि कोई उन्हें बहला-फुसलाकर ले गया है। त्रिपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया और रिंकी की तलाश शुरू की। पुलिस को पता चला कि रिंकी विदिशा में है। इसके बाद त्रिपुरा पुलिस और देवब्रत साह ने विदिशा महिला थाने में रिंकी से मुलाकात की।
ये खबर भी पढ़िए... सुप्रीम कोर्ट बन गया 'सुपर संसद'? उपराष्ट्रपति धनखड़ को सिब्बल-सिंघवी का तीखा जवाब
विदिशा महिला थाने में रिंकी ने पुलिस से कहा कि वह अपनी मर्जी से विदिशा आई है और प्रदीप के साथ रहना चाहती है। रिंकी ने स्पष्ट किया कि वह देवब्रत के साथ नहीं जाना चाहती। रिंकी का पहला पति इस बात से सहमत नहीं हुआ ।
ये खबर भी पढ़िए... मराठी ने नॉनवेज खाया, गुजराती ने शोर मचाया, भड़की प्रदेश की सियायत
प्रदीप जाटव ने पुलिस से कहा कि उसने रिंकी से शादी कर ली है और दोनों बच्चों को अपना लिया है। अब वे चारों विदिशा में रहेंगे। पुलिस ने रिंकी की इच्छा के आधार पर दोनों को जाने दिया। महिला थाने के एएसआई संजय नामदेव ने बताया कि रिंकी ने अपनी मर्जी से प्रदीप से शादी की है और कोई जबरदस्ती की बात सामने नहीं आई है।
ये खबर भी पढ़िए... आखिर कहां अटकी है पीडब्ल्यूडी के दागी अफसरों की ईओडब्ल्यू-लोकायुक्त जांच
फ्लाइट और मालगाड़ी में सफर
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर हाईकोर्ट का विधानसभा के लाइव प्रसारण को लेकर सरकार को नोटिस
पहले पति ने दर्ज कराई
ये खबर भी पढ़िए... सुप्रीम कोर्ट बन गया 'सुपर संसद'? उपराष्ट्रपति धनखड़ को सिब्बल-सिंघवी का तीखा जवाब
रिंकी की मर्जी
ये खबर भी पढ़िए... मराठी ने नॉनवेज खाया, गुजराती ने शोर मचाया, भड़की प्रदेश की सियायत
दोनों ने लिया साथ रहने का निर्णय
ये खबर भी पढ़िए... आखिर कहां अटकी है पीडब्ल्यूडी के दागी अफसरों की ईओडब्ल्यू-लोकायुक्त जांच
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari