गुटखा किंग किशोर वाधवानी व अन्य को एमपी का सबसे बड़ा 2002 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस
Sanjay Gupta | Dec 09, 2025, 13:16 IST
madhya-pradesh-gutkha-king-kishore-vadhwani-tax-demand-2002-crore
मध्यप्रदेश में सबसे बड़े टैक्स डिमांड का नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस गुटखा किंग किशोर वाधवानी और अन्य आरोपियों के खिलाफ जारी किया गया है। यह कार्रवाई साल 2020 में की गई जांच के बाद फाइनल नोटिस के रूप में सामने आई है।
INDORE. मध्यप्रदेश में संभवतः अभी तक का सबसे बड़ा टैक्स डिमांड का फाइनल नोटिस जारी हो गया है। यह नोटिस गुटखा किंग किशोर वाधवानी और अन्य आरोपियों के खिलाफ जारी हुआ है। सेंट्रल जीएसटी एंड एक्साइज कमिशनरेट, इंदौर ने यह नोटिस जारी किया है। इन पर साल 2020 में विभाग ने बड़ी छापेमारी की थी। लंबे कानूनी झगड़े के बाद अब यह फाइनल नोटिस जारी किया गया है।
![5d5eadc4-cb6]()
ये खबर भी पढ़िए...किशोर वाधवानी पर बेवजह याचिका लगाने और जांच आदेश रुकवाने के लिए हाईकोर्ट की दो लाख की कास्ट
यह टैक्स चोरी जुलाई 2017 से 10 जून 2020 के बीच की गई है। जून 2020 में इन सभी ग्रुप पर छापे मारे गए थे।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज | गुटखा किंग किशोर वाधवानी ने लगाई पुलिस से गुहार, मेरे साथ मारपीट हुई अपहरण की कोशिश
इस पूरे मामले में वाधवानी और एलोरा ग्रुप ने मामले को अटकाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई की। इसमें हाईकोर्ट से लेकर केस सुप्रीम कोर्ट तक गया था। इसी साल इस मामले में हाईकोर्ट ने आखिरकार याचिकाकर्ता पर दो लाख की पेनल्टी लगा दी थी। साथ ही, कहा कि बेवजह केस अटकाने की कोशिश की जा रही है।
इसके खिलाफ फिर ग्रुप सुप्रीम कोर्ट गए थे। यहां दो दिसंबर 2025 को यह केस खारिज हो गया था। साथ ही, हाईकोर्ट इंदौर के फैसले को सही बताया गया था। इस आदेश के आने के बाद लंबे समय से अटकी टैक्स डिमांड नोटिस जारी हो गई और यह पक्षकारों को जारी कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में गुटखा व्यापारी किशोर वाधवानी के अपहरण की कोशिश, 11 करोड़ रुपए लेन–देन का आरोप
इन सभी को गया है नोटिस
इसमें मेसर्स एलोरा टोबेको और दबंग दुनिया पब्लिकेशन शामिल हैं। इसके अलावा, किशोर वाधवानी, श्याम खेमानी, अनमोल मिश्रा को भी नोटिस मिला है। धर्मेंद्र पीठादिया, राजू गर्ग और मेसर्स शिमला इंडस्ट्रीज प्रालि को भी नोटिस भेजा गया है। देवेंद्र द्विवेदी, विनायका फिल्टर्ड प्रालि और विनोद बिदासरिया के नाम भी इसमें शामिल हैं। इनके साथ ही, रमेश परिहार, टीएएन इंटरप्राइजेस, एसआर ट्रेडिंग को भी नोटिस मिला है। निश्का इंटरप्राइजेस, मेसर्स इंक फ्रूट और मेसर्स एमएन इंटरप्राइजेस भी इसमें हैं। इसके अलावा, मेसर्स रानी प्रेस प्रालि, जोहर हसन, एनजी ग्राफिक्स एंड ब्लाक मेकर को भी नोटिस भेजा गया है।
5d5eadc4-cb6
ये खबर भी पढ़िए...किशोर वाधवानी पर बेवजह याचिका लगाने और जांच आदेश रुकवाने के लिए हाईकोर्ट की दो लाख की कास्ट
इतनी राशि का बना टैक्स
- यह नोटिस कुल 2002 करोड़ रुपए का है।
- इसमें जीएसटी 151 करोड़ का, जिसमें 75.82 करोड़ सेंट्रल जीएसटी, 75.82 करोड़ स्टेट जीएसटी है।
- सेस लगा है 1794 करोड़।
- एक्साइज ड्यूटी लगी है 76.67 करोड़ रुपए की।
इतने सालों में की गई है यह टैक्स चोरी
- 1 जुलाई 2017 से 17 जुलाई 2017 तक टैक्स चोरी- 24.08 करोड़ की
- 18 जुलाई 2017 से 6 जुलाई 2019 तक टैक्स चोरी- 1345.73 करोड़ की
- जुलाई 2019 से 1 फरवरी 2020 तक टैक्स चोरी- 418.78 करोड़ की
- 2 फरवरी 2020 से 10 जून 2020 तक टैक्स चोरी- 157.63 करोड़
(इस तरह कुल 1946.23 करोड़ की टैक्स चोरी, 76.67 करोड़ की एक्साइज ड्यूटी चोरी- कुल 2002 करोड़ की टैक्स चोरी का नोटिस)
सुप्रीम कोर्ट आर्डर के बाद आया नोटिस
इसके खिलाफ फिर ग्रुप सुप्रीम कोर्ट गए थे। यहां दो दिसंबर 2025 को यह केस खारिज हो गया था। साथ ही, हाईकोर्ट इंदौर के फैसले को सही बताया गया था। इस आदेश के आने के बाद लंबे समय से अटकी टैक्स डिमांड नोटिस जारी हो गई और यह पक्षकारों को जारी कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में गुटखा व्यापारी किशोर वाधवानी के अपहरण की कोशिश, 11 करोड़ रुपए लेन–देन का आरोप
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel