एमपी में सनकी पति बीच सड़क पर पत्नी को गोलियों से भूना, पुलिस पर भी तान दी बंदूक
Dablu Kumar | Published:
Gwalior husband shot his wife
ग्वालियर में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और पुलिस पर भी बंदूक तानी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
मध्यप्रदेश केग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना बीच सड़क पर हुई। आरोपी ने कट्टे से पत्नी के सिर में चार गोलियां मारीं और हत्या के बाद शव के पास ही बैठा रहा। घटना शुक्रवार दोपहर को रूप सिंह स्टेडियम के सामने हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने उन पर भी 315 बोर के कट्टे से हमला करने की कोशिश की।
आरोपी युवक की पहचान अरविंद परिहार के रूप में हुई, जबकि मृतका का नाम नंदिनी परिहार था। दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन लंबे समय से उनके बीच विवाद चल रहा था।
ये भी पढ़िए... भोपाल और रायसेन में सोम डिस्टलरी पर सेंट्रल एक्साइज की रेड, 14 करोड़ रुपए किए सरेंडर
एक प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट एमपी सिंह ने बताया कि वह न्यायालय से आ रहे थे और जैसे ही वह तरुण पुष्कर (जगह का नाम) के पास पहुंच। उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। इसके बाद उन्होंने पास जाकर देखा तो एक मानसिक रूप से सनकी व्यक्ति ने एक के बाद एक कई गोलियां महिला पर चलाईं।
उन्होंने बताया कि तीन गोलियां तो उनके सामने चलीं और महिला सड़क पर बेसुध पड़ी थी। उन्होंने भीड़ के बीच किसी के नियंत्रण में न होने की वजह से पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए, तब आरोपी को पकड़ा जा सका। युवक का अपनी पत्नी की हत्या करते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह फायर करता हुआ दिखाई दे रहा है। पति पत्नी में विवाद के इस मामले को लेकर पूरे राज्य में चर्चा जारी है।
ये भी पढ़िए... MP News: त्योहारों के मौसम में रेलवे का तोहफा: भोपाल मंडल से निकलेंगी दो स्पेशल पूजा ट्रेन, जानिए क्या है खास
ये भी पढ़िए... भोपाल समेत एमपी के कई जिलों में झमाझम बारिश, उमरिया में जोहिला डैम के गेट खोले गए
सीएसपी नागेंद्र सिकरवार ने बताया कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना के समय कई लोग मौके पर मौजूद थे। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गोली चलाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के दौरान आरोपी ने पुलिस को भी डराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कम बल का उपयोग कर उसे काबू कर लिया। आरोपी के पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है। घटना स्थल पर वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम जांच के लिए पहुंची।
ये भी पढ़िए... भोपाल का 90 डिग्री ब्रिज विवाद, MANIT की जांच रिपोर्ट से ठेकेदार को राहत, PWD की ड्राइंग के आधार पर ही ठेकेदार ने बनाया ब्रिज
आरोपी अरविंद परिहार और मृतक महिला ने लव मैरिज की थी, लेकिन लंबे समय से उनके बीच विवाद चल रहा था। नंदिनी ने आरोप लगाया था कि अरविंद ने उसे धोखे से शादी की थी और वह पहले से शादीशुदा था। इस पर नंदिनी ने 9 सितंबर 2025 को एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। नंदिनी के मुताबिक, अरविंद ने उसकी शादी के बाद भी झूठ बोला और परिवार को छिपाया। इसके अलावा, अरविंद और उसकी दोस्त पूजा परिहार ने 16 नवंबर 2024 को नंदिनी पर हमला भी किया था, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी और मामला अब न्यायालय में विचाराधीन है।
आरोपी पकड़ने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया और पुलिस ने उसकी पिटाई भी की। इसके बाद आरोपी को थाने ले जाया गया। वहीं, महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़िए... भोपाल और रायसेन में सोम डिस्टलरी पर सेंट्रल एक्साइज की रेड, 14 करोड़ रुपए किए सरेंडर
प्रत्यक्षदर्शी ने घटना के बारे में बताया
उन्होंने बताया कि तीन गोलियां तो उनके सामने चलीं और महिला सड़क पर बेसुध पड़ी थी। उन्होंने भीड़ के बीच किसी के नियंत्रण में न होने की वजह से पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए, तब आरोपी को पकड़ा जा सका। युवक का अपनी पत्नी की हत्या करते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह फायर करता हुआ दिखाई दे रहा है। पति पत्नी में विवाद के इस मामले को लेकर पूरे राज्य में चर्चा जारी है।
ये भी पढ़िए... MP News: त्योहारों के मौसम में रेलवे का तोहफा: भोपाल मंडल से निकलेंगी दो स्पेशल पूजा ट्रेन, जानिए क्या है खास
ये भी पढ़िए... भोपाल समेत एमपी के कई जिलों में झमाझम बारिश, उमरिया में जोहिला डैम के गेट खोले गए
आरोपी गिरफ्तार
ये भी पढ़िए... भोपाल का 90 डिग्री ब्रिज विवाद, MANIT की जांच रिपोर्ट से ठेकेदार को राहत, PWD की ड्राइंग के आधार पर ही ठेकेदार ने बनाया ब्रिज
पहले से शादीशुदा था अरविंद परिहार- मृतक महिला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari