18 अप्रैल विश्व धरोहर दिवस : खजुराहो से सांची तक, मध्य प्रदेश की अमर धरोहरें

Sandeep Kumar | Apr 17, 2025, 21:19 IST
Share
madhya-pradesh-heritage
madhya-pradesh-heritage

विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासतों को सभी के लिए सुलभ और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इससे दिव्यांगजन भी राज्य की सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़ सकेंगे।

MP NEWS: हर वर्ष 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। ये हमें याद दिलाता है कि हमारी ऐतिहासिक विरासत केवल गौरव की प्रतीक नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक मार्गदर्शक भी है। मध्य प्रदेश, भारत का हृदय कहलाने वाला राज्य, इस दिशा में एक नई पहल के साथ देशभर में मिसाल पेश कर रहा है। राज्य सरकार ने महेश्वर, मांडू, धार और ओरछा जैसी विरासत स्थलों को दिव्यांगों के लिए भी सहज व सुलभ बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया है।

2fcdea06-186
2fcdea06-186


महेश्वर से ओरछा तक सुविधाओं का विस्तार

महेश्वर के घाटों और संग्रहालयों से लेकर ओरछा के ऐतिहासिक महलों तक कई सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। धार की बाघ गुफाएं हों या मांडू का जामी मस्जिद परिसर दिव्यांग वर्गों का ध्यान रखकर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। परियोजना का उद्देश्य हर नागरिक को संस्कृति से जोड़ना है, न कि केवल सक्षम पर्यटकों तक सीमित रखना।

48331850-e35
48331850-e35


ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर में आदिवासी जमीन घोटाले में पत्रकार गंगा पाठक और गैंग पर बढ़ा इनाम

टेक्नोलॉजी और समावेशन की राह पर पर्यटन विकास

यह योजना न केवल समावेशी पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी गति दे रही है। इसका संचालन भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय से प्राप्त सहायता से प्रस्तावित है। इन प्रयासों से मध्य प्रदेश पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर और भी मजबूती से उभरेगा। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भी अधिक आकर्षण का केंद्र बनेगा।

9d42898a-7fb
9d42898a-7fb


ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में चौराहों पर छांव के नाम पर लगे विज्ञापन होर्डिंग्स हटेंगे, स्ट्रक्चर की भी होगी जांच

यूनेस्को की नजरों में चमकता मध्य प्रदेश

प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और पुरातात्विक समृद्धि को यूनेस्को ने भी स्वीकार किया है। वर्तमान में राज्य के तीन स्थल-खजुराहो, भीमबेटका और सांची-स्थायी विश्व धरोहर सूची में हैं, जबकि 15 अन्य स्थल टेंटेटिव सूची में शामिल हैं। हाल ही में जिन चार ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है उनमें अशोक के शिलालेख, चौसठ योगिनी मंदिर, गुप्तकालीन मंदिर और बुंदेला शासकों के किले-महल प्रमुख हैं।

5f1b5088-aae
5f1b5088-aae


ये खबर भी पढ़िए... सरला मिश्रा की मौत की मिस्ट्री... 28 साल का A To Z, जो आपके लिए जानना है जरूरी

अशोक के अभिलेख से योगिनी मंदिर तक

सम्राट अशोक के लगभग 2200 वर्ष पुराने शिलालेख आज भी सांची, रूपनाथ, गुज्जरा और पानगुरारिया दर्शन कराते हैं, जैसे समय थमा हो। वहीं चौसठ योगिनी मंदिर, जो तांत्रिक परंपरा और नारीशक्ति की उपासना का प्रतीक है, प्रदेश में स्थापत्य और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। खजुराहो से लेकर शहडोल तक फैले इन गोलाकार मंदिरों में अनूठी मूर्तिकला देखने को मिलती है।

7155af71-902
7155af71-902


ये खबर भी पढ़िए... पति का एक्सीडेंट, पत्नी ने रचाई दूसरी शादी, युवक ने लगाए गंभीर आरोप

गुप्तकाल और बुंदेला स्थापत्य का अनमोल संगम

गुप्तकालीन मंदिर जैसे सांची, नचना, तिगवा और भूमरा, हमें प्राचीन भारतीय वास्तुकला की उत्कर्ष अवस्था से परिचित कराते हैं। वहीं बुंदेला काल के महल गढ़कुंडार, जहांगीर महल, धुबेला महल आदि-राजपूत और मुगल स्थापत्य शैली के मिश्रण का जीता-जागता उदाहरण हैं। इन स्मारकों को संरक्षित करना केवल धरोहर बचाना नहीं, बल्कि एक जीवंत इतिहास को आज की पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

ed6b0c4c-b44
ed6b0c4c-b44






Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • भारत सरकार
  • सांची
  • खजुराहो
  • यूनेस्को
  • विश्व धरोहर दिवस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच