MP हाईकोर्ट में आज शिक्षकों से जुड़े मुद्दे समेत इन मामलों पर होगी सुनवाई

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
thesootr
thesootr

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई कई अहम फैसलों की ओर इशारा कर रही है। शिक्षकों की योग्यता से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकता है, न्यायिक पदोन्नति में पारदर्शिता को लेकर नए दिशा-निर्देश आ सकते हैं।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में आज कई महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई होने जा रही है। इन मामलों में प्राथमिक शिक्षकों की योग्यता को लेकर विवाद, सिविल जज की पदोन्नति का मुद्दा और लोकायुक्त के मामलों में सरकारी कर्मचारियों पर आरोप शामिल हैं।

क्या प्राथमिक शिक्षकों के लिए B.Ed अनिवार्य?

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में आज यह बड़ा सवाल उठने जा रहा है कि प्राथमिक शिक्षकों के लिए B.Ed की डिग्री अनिवार्य होगी या डिप्लोमा धारक भी योग्य माने जाएंगे। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की बेंच में होगी। गौरतलब है कि इस मुद्दे पर पहले भी सुनवाई हो चुकी है और 3 मार्च 2024 को हाईकोर्ट ने अपना फाइनल ऑर्डर जारी किया था, लेकिन इसके बाद भी मामला दोबारा कोर्ट में पहुंच गया। शिक्षा विभाग और संबंधित अभ्यर्थियों की ओर से पेश किए गए तर्कों पर हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा, जिससे हजारों शिक्षकों के भविष्य का फैसला तय होगा।

खबर यह भी..

सिविल जज रेखा धुर्वे की पदोन्नति और वेतन वृद्धि का मामला

बालाघाट की सिविल जज क्लास II रेखा धुर्वे की वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति और वेतन वृद्धि नहीं किए जाने का मामला भी आज हाईकोर्ट में सुना जाएगा।

इस केस की सुनवाई चीफ जस्टिस की डिविजनल बेंच में होगी। यदि याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला आता है, तो इससे न्यायिक सेवा से जुड़े अन्य अधिकारियों के लिए भी नई मिसाल कायम हो सकती है।

खबर यह भी..

लोकायुक्त मामलों में 24 सरकारी कर्मचारियों की सुनवाई

लोकायुक्त मामलों में फंसे 24 शासकीय कर्मचारियों को लेकर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होने वाली है। इस मामले को जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस आराधना शुक्ला की डबल बेंच सुनेगी।

लोकायुक्त संगठन द्वारा इन सरकारी कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। अब तक की जांच में इन पर लगे आरोपों की गंभीरता के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। कोर्ट यह भी तय करेगा कि इन कर्मचारियों पर किस स्तर की प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई कई अहम फैसलों की ओर इशारा कर रही है। शिक्षकों की योग्यता से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकता है, न्यायिक पदोन्नति में पारदर्शिता को लेकर नए दिशा-निर्देश आ सकते हैं और सरकारी कर्मचारियों पर लोकायुक्त मामलों में कठोर कार्रवाई संभव है। अब सबकी निगाहें हाईकोर्ट के फैसलों पर टिकी हुई हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • MP हाईकोर्ट न्यूज
  • Jabalpur Highcourt Hearing
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • MP हाईकोर्ट
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप

By Sandeep Kumar

जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट