नहीं थम रहा इंदौर में सड़क हादसों का सिलसिला, अब ब्रेक फेल ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर

Dablu Kumar | Published:
Share
Indore truck accident again
Indore truck accident again

इंदौर में एक मिनी ट्रक के ब्रेक फेल होने से कई वाहनों और लोगों को टक्कर लगी, जिसमें एक महिला घायल हो गई। यह हादसा लोहा मंडी ब्रिज के पास हुआ।

Indore. इंदौर में एक बार फिर एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को टक्कर मार दी। इससे एक युवती घायल हो गई। यह हादसा शनिवार रात शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के लोहा मंडी ब्रिज के पास हुआ।

ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, मिनी ट्रक (नंबर MP13 GB 6446) के ब्रेक फेल हो गए थे। इसके कारण उसने कई वाहनों को टक्कर मारी। एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद ट्रक रुक गया। इसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़िए... इंदौर ट्रक हादसा: इंदौर के एयरपोर्ट रोड ट्रक हादसे को विधायक उषा ठाकुर ने बताया साजिश, बोलीं–उच्च स्तरीय जांच हो

इंदौर में ट्रक हादसे वाली खबर पर एक नजर

  1. इंदौर में मिनी ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को टक्कर मारी: शनिवार रात रावजी बाजार थाना क्षेत्र के लोहा मंडी ब्रिज पर मिनी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए, जिससे यह हादसा हुआ।
  2. हादसे में एक महिला घायल: स्कूटी चालक शर्मिला पटेल को मिनी ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे उसे मामूली चोट आई।
  3. ट्रक एक लोडिंग वाहन से टकरा कर रुका: ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक कई वाहनों से टकराया, लेकिन लोडिंग वाहन से टकराने के बाद बड़ा हादसा टल गया।
  4. पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया: पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक मंगल के खिलाफ पूछताछ शुरू की, लेकिन जांच में ड्राइवर नशे में नहीं पाया गया।
  5. घायल महिला का इलाज: घायल महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां उसे उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
ये भी पढ़िए...MP News: इस बार समय से पहले होंगी एमपी बोर्ड की परीक्षाएं, छात्रों को मिलेगा ज्यादा समय, जानें नया शेड्यूल

प्रत्यक्षदर्शियों ने दी यह जानकारी

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मिनी ट्रक ने तीन से चार वाहनों और कुछ लोगों को टक्कर मारी। वह नवलखा से टक्कर मारते हुए आ रहा था और उसने दो से तीन गाड़ियां तोड़ दीं। यह एक बड़ा हादसा था।

घटना के बाद पुलिस ने जारी किया प्रेस नोट

हादसे के बाद पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी किया। इसमें बताया गया कि मिनी ट्रक की टक्कर से स्कूटी चालक शर्मिला पति इस्लाम पटेल (वासी भीमा नगर) घायल हो गईं। उन्हें मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस के अनुसार, मिनी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। साथ ही, जांच में यह भी सामने आया कि ड्राइवर नशे में नहीं था। ट्रक एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद रुक गया, इससे एक बड़े हादसे से बचाव हुआ।

ये भी पढ़िए... इंदौर एमवाय चूहा कांड में जयस का आंदोलन जारी, अब दी रविवार को जनआक्रोश महाआंदोलन की चेतावनी

घायल युवती को भेजा गया अस्पताल

ट्रैफिक एसीपी हिंदू सिंह मुवेल ने बताया कि वाहन को थाने में खड़ा करवा दिया गया है। 25 साल के ड्राइवर मंगल पिता मोहनलाल केवट (निवासी सांवेर बायपास, इंदौर) से पूछताछ की जा रही है। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां उसका इलाज करने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

ये भी पढ़िए... इंदौर ट्रक हादसे पर हाईकोर्ट ने मांगी एंट्री प्वाइंट की सीसीटीवी फुटेज, अब 10 अक्टूबर को सुनवाई

15 सितंबर को भी हुआ था ट्रक हादसा

इससे पहले मध्यप्रदेश के इंदौर में 15 सितंबर की शाम को हुए भयावह ट्रक हादसे में तीन की मौत हुई थी और दर्जन भर वाहन चालक घायल हुए थे। हादसा 15 सितंबर की शाम को हुआ, जब एक भारी ट्रक कालानी नगर स्क्वॉयर से बड़ा गणपति स्क्वॉयर तक करीब 2 किलोमीटर के व्यस्त आवासीय इलाके में घुस गया। भीड़भाड़ वाले समय में ट्रक ने बेकाबू होकर कई गाड़ियों और राहगीरों को टक्कर मारी। इस भीषण घटना में 12 घायल हुए।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • ट्रक हादसा
  • इंदौर ट्रक हादसा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर