दिल्ली से दुबई तक IPL के सट्टेबाजों का नेटवर्क, रोज करते थे करोड़ों का लेनदेन, 5 गिरफ्तार

Vikram Jain | Mar 29, 2025, 22:34 IST
Share
madhya pradesh jabalpur grp ipl betting gang arrested
madhya pradesh jabalpur grp ipl betting gang arrested

मध्य प्रदेश में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दिल्ली, नरसिंहपुर और जबलपुर से कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी और फर्जी बैंक खातों के जरिए करोड़ों का लेन-देन कर रहे थे।

आईपीएल मैचों के साथ सट्टेबाजों की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई भी तेज कर दी है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे पुलिस (GRP) ने ऑनलाइन गेमिंग और आईपीएल सट्टेबाजों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से जुड़े इस गिरोह ने ऑनलाइन गेमिंग और आईपीएल सट्टे के लिए भोले-भाले लोगों के बैंक खातों का जमकर दुरुपयोग किया। ये आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी और फर्जी बैंक खातों के जरिए करोड़ों का लेन-देन कर रहे थे। आरोपी फर्जी बैंक खाते खोलकर सट्टे का पैसा जमा कर रहे थे। जानें पूरा मामला

जानें पूरा मामला

आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजों की गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। जबलपुर जीआरपी पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और आईपीएल सट्टेबाजों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दिल्ली से संजीव अरोरा नाम के मुख्य आरोपी को पकड़ा, जबकि नरसिंहपुर और जबलपुर से कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ऑनलाइन गेमिंग के जरिए आईपीएल सट्टेबाजी में सक्रिय थे और इसके लिए उन्होंने भोले-भाले लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया। इन सट्टेबाजों ने दिल्ली तक फैला नेटवर्क रखा था। जो हर लाखों का लेन-देन करते थे।

ये खबर भी पढ़ें...

एमपी के इस गांव में आधे से ज्यादा लड़के कुंवारे, लड़की देने को कोई तैयार नहीं, जानें चौंकाने वाली वजह

दुबई तक फैला सट्टेबाजी का जाल

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी अलग-अलग बैंकों में खाता खोलकर सट्टे की अवैध कमाई को इधर-उधर करते थे। इन खातों का उपयोग दुबई से पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। गिरोह के सदस्य इन खातों में 10 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक की ट्रांजैक्शंस करते थे। इन खातों का उपयोग दिल्ली में बैठे मास्टरमाइंड के जरिए दुबई से पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों द्वारा कुल 47 बैंक खाते खोले गए थे, जिन्हें बाद में बेचा गया।

ये खबर भी पढ़ें...

केंद्र सरकार ने बढ़ाया और 2% महंगाई भत्ता, MP में 3 फीसदी DA वृद्धि के इंतजार में लाखों कर्मचारी

एटीएम कार्ड और मोबाइल, सिम कार्ड जब्त

पुलिस ने मामले में आरोपी शुभम लोधी और शुभभ शर्मा को गिरफ्तार किया, जिनसे एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन सिम कार्ड जब्त किए गए। इन आरोपियों की पूछताछ के बाद दिल्ली के संजीव अरोरा और जबलपुर के ऋषि कपूर और लखन ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया। सभी पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

SP सांसद की टिप्पणी पर दिग्विजय सिंह ने जताई नाराजगी, बोले- वीर राणा सांगा पर आपत्तिजनक बयानबाजी गलत

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ मध्य प्रदेश पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया।

✅ पुलिस ने दिल्ली, नरसिंहपुर और जबलपुर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

✅ आरोपी सट्टे की कमाई को अलग-अलग बैंकों में बनाए गए फर्जी खातों के माध्यम से ट्रांसफर करते थे।

✅ 47 बैंक खातों का दुरुपयोग कर आरोपी अवैध सट्टेबाजी करते थे।

✅ पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें...

आदिवासी भूमि हड़पने के बढ़े मामले, पूर्व मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते बोले- ट्रांसफर या बेची नहीं जा सकती जमीन

ipl betting | IPL | जबलपुर न्यूज | सट्टा गिरोह का पर्दाफाश

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • IPL
  • मध्य प्रदेश
  • सट्टा गिरोह का पर्दाफाश
  • धोखाधड़ी
  • ipl betting
  • सट्टेबाजी
  • आईपीएल सट्टेबाजी
  • जबलपुर जीआरपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती