MP Vultures Couting: गिद्धों को रास आ रहा मध्य प्रदेश, बांधवगढ़ में मिले 6 प्रजातियों के 305 गिद्ध

Vikram Jain | Published:
Share
madhya pradesh vulture population record
madhya pradesh vulture population record

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय गणना में 6 अलग-अलग प्रजातियों के 305 गिद्ध पाए गए हैं। इस रिकॉर्ड ने प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम को साबित किया है।

BHOPAL. टाइगर, चीता और तेंदुआ स्टेट मध्य प्रदेश ने वन्यजीवों के संरक्षण में एक नई उपलब्धि हासिल की है। मध्य प्रदेश ने सर्वाधिक गिद्ध (Vultures) पाए जाने का रिकॉर्ड बनाया है। उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दिनों तक की गई गणना में 6 अलग-अलग प्रजातियों के कुल 305 गिद्ध पाए गए हैं। गिनती में गिद्धों की संख्या 11,233 पाई गई हैं। (MP Vultures Couting) गणना से सामने आया कि गिद्धों को प्रदेश की आबोहवा खूब रास आ रही है, जिससे उनकी आबादी बढ़ोतरी हुई है। गिद्धों की आबादी बढ़ने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताते हुए इस उपलब्धि के लिए प्रदेश वासियों को बधाई दी है।

तीन दिनों तक गिद्धों की गणना

पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गिद्धों की तीन दिवसीय गणना 17 से 19 फरवरी तक की है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुई काउंटिग में अलग-अलग प्रजातियों के गिद्धों की गिनती की गई। यहां 6 अलग-अलग प्रजातियों के टोटल 305 गिद्ध पाए गए हैं। जो पिछली गणना से 63 ज्यादा हैं। जो गिद्धों की बढ़ती संख्या का संकेत है। रिजर्व में गणेश पहाड़ी क्षेत्र और अन्य घने जंगल में गिद्धों के निवास भी मिले हैं। प्रशिक्षित टीम ने कठिन परिश्रम और सावधानीपूर्वक गणना करते हुए गिद्धों को देखा।

ये खबर भी पढ़ें..

मध्यप्रदेश में गिद्धों की काउंटिंग, 11 हजार से ऊपर पहुंचा आंकड़ा

गिद्धों की बढ़ती संख्या पर मुख्यमंत्री ने जताई खुशी

गिद्धों की बढ़ी हुई आबादी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताई है। साथ उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि गिद्धों को पसंद 'अपना मध्य प्रदेश'... आया है। अत्यंत हर्ष का विषय है कि मध्य प्रदेश विलुप्त होती प्रजातियों के लिए उम्मीदों का नया बसेरा बन रहा है। मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से प्रदेश में गिद्धों की संख्या में उत्साहजनक वृद्धि देखने को मिली है। प्रदेश में गिद्धों की संख्या 11,233 होना एक सुखद संकेत है। बाघ, चीता और तेंदुआ स्टेट मध्य प्रदेश 'जीव चराचर जंतु समाना' की भावना को चरितार्थ करता है। हम जैव-विविधता संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध हैं और अपने प्रयासों से प्रदेश को विभिन्न प्राणियों की अठखेलियों का सुरक्षित आंगन बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। मघ्य प्रदेश को इस उपलब्धि पर पुनः बधाई।

जंगलों की स्वस्थ पारिस्थितिकी का प्रमाण

इधर, टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समग्र वन्यजीव संरक्षण के लिए एक सकारात्मक संकेत है। गिद्धों की बढ़ती हुई आबादी जंगलों की स्वस्थ पारिस्थितिकी का प्रमाण है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में यह गणना और संरक्षण अभियान बेहद महत्वपूर्ण है।

ये खबर भी पढ़ें..

बाघ ही नहीं गिद्ध संरक्षण में भी मप्र देश में अव्वल, एमपी का पहला वल्चर रेस्टोरेंट अप्रैल में होगा शुरू

गिद्धों का पर्यावरण में महत्व

गिद्धों का पर्यावरण संतुलन में अहम योगदान है। वे मृत जानवरों को खाकर बीमारियों के प्रसार को रोकते हैं और पोषक तत्वों के चक्रण में मदद करते हैं। इससे वन्यजीवों और पशुओं के बीच संक्रमण का खतरा कम होता है। गिद्धों की बढ़ती संख्या पर्यावरण की सेहतमंद स्थिति को दर्शाती है और यह प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी वजह से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के द्वारा गिद्धों के संरक्षण और संवर्द्धन को लेकर लगाचार प्रयास किए जा रहे हैं।

संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

गिद्धों की घटती संख्या को देखते हुए, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गिद्धों के संरक्षण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राज्य सरकार और टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से गिद्धों के आवास स्थानों की रक्षा और उनकी संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गिद्धों के संरक्षण की दिशा में इस तरह के कदमों से न केवल उनके संरक्षण को बढ़ावा मिलता है, बल्कि यह पूरे वन्यजीव संरक्षण के लिए एक सकारात्मक संकेत भी है। गिद्धों की गणना दो बार साल में, गर्मियों और सर्दियों में की जाती है, ताकि इनकी संख्या का सटीक आंकलन किया जा सके और संरक्षण की दिशा में ठोस योजनाएं बनाई जा सकें।

ये खबर भी पढ़ें..

CM मोहन यादव ने चंबल नदी में छोड़े घड़ियाल, बोले- MP में वन्य जीव पर्यटन की अपार संभावनाएं

MP में माधव नेशनल पार्क बनेगा 9वां टाइगर रिजर्व, CM बोले- जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • Bandhavgarh Tiger Reserve
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  • उमरिया न्यूज
  • गिद्ध
  • गिद्धों की गणना
  • MP Vulture Census 2025
  • MP Vultures Couting
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर