MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Feb 13, 2026, 22:06 IST
Share
mp top news  (11)
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, सीएम मोहन यादव ने दी 600 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी,एमपी के 24 वन अफसर IFS में प्रमोट, फर्जी आईएएस मंत्रालय में घुसा, डिप्टी सेक्रेटरी कटेसरिया की सजगता से पकड़ा गया। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

सीएम मोहन यादव ने दी 600 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी, 33 गांवों में पहुंचेगा पानी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दमोह जिले के नोहटा में 'नोहलेश्वर महोत्सव 2026' और किसान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने दमोह के 33 गांवों के किसानों के लिए ब्यारमा नदी से पानी पहुंचाने के लिए 600 करोड़ रुपए की धुनय धाम सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी। इस योजना से क्षेत्र के हजारों किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के 24 वन अफसर IFS में प्रमोट, एक अधिकारी पर आपराधिक केस के चलते लिफाफा बंद

मध्यप्रदेश कैडर के राज्य वन सेवा (SFS) के 24 अधिकारी भारतीय वन सेवा (IFS) में पदोन्नत हो गए एल गई है। डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) ने 2023 और 2024 के दावेदार अफसरों को एक साथ आईएफएस में पदोन्नत किया। केंद्रीय वन, जलवायु एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया।दोनों साल की डीपीसी में आईएफएस के दावेदार सुरेश कुमार अहिरवार का लिफाफा..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

फर्जी आईएएस मंत्रालय में घुसा : डिप्टी सेक्रेटरी कटेसरिया की सजगता से पकड़ा गया

राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले मंत्रालय वल्लभ भवन में एक फर्जी आईएएस अधिकारी के पहुंचने से हड़कंप मच गया। खुद को 2019 बैच का आईएएस बताने वाला युवक सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) तक पहुंच गया और डिप्टी सेक्रेटरी अजय कटेसरिया से मुलाकात भी कर ली। डिप्टी सेक्रेटरी कटेसरिया को जब शक हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ की और तथाकथित आईएएस योगेंद्र सिंह चौहान के फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए वल्लभ भवन की सिक्योरिटी को सौंप दिया। .. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

होटल कारोबारियों से नाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कहा- हमसे फल-फूल रहा धंधा

बागेश्वर धाम में आज (13 फरवरी) 301 कन्याओं के सामूहिक विवाह महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। इस महोत्सव में देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। खास बात ये है कि इसमें अमेरिका जैसे देशों से भी भक्त आए हैं।

इसी बीच, पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक बड़ा बयान सामने आया है। हाल ही में खजुराहो में एक कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने स्थानीय होटल कारोबारियों पर बड़ा बयान..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आदिवासी जमीन, मंत्रियों पर सवाल और 2028 : कटनी में गरजे जीतू पटवारी, भाजपा सरकार पर सीधे आरोप

कटनी दौरे पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक पर आदिवासियों की जमीन कब्जाने और अवैध खनन के गंभीर आरोप लगाए। पटवारी ने साफ कहा कि अभी सरकार बचा रही है, लेकिन 2028 में..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर ED की शाहरा के रूचि ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, 10.15 करोड़ की प्रापर्टी अटैच

इंदौर ईडी (ED) ने शाहरा परिवार के रुचि ग्रुप को जोर का झटका दिया है। ईडी ने द मेसर्स रुचि एक्रोनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (नया नाम मेसर्स स्टीलटेक रिसोर्सेज लिमिटेड) की 10.15 करोड़ की प्रापर्टी अटैच की है। मामला दिवंगत कैलाश चंद शाहरा और उनके पुत्र उमेश शाहरा के ग्रुप द्वारा 58 करोड़..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंदसौर के बिल्डरों का कारनामा : सीएम के नकली भतीजे ने किया मध्य प्रदेश में कॉलोनी का उद्घाटन

मध्य प्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील में एक नया विवाद सामने आया है। मंदसौर के दो बिल्डरों ने अपने नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के प्रचार के लिए सीएम डॉ मोहन यादव के परिवार के नाम का सहारा लिया।

इन बिल्डरों ने बकायदा सीएम के बड़े भाई और भतीजे के फोटो और नाम का इस्तेमाल अपने रियल स्टेट बिजनेस के प्रचार-प्रसार के लिए किया। हद तो तब हो गई जब यह लोग मंच..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वंदे मातरम् पर विधायक आरिफ मसूद के बयान से मचा घमासान, सीएम बोले- गाना करेंगे जरूरी

केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब मध्यप्रदेश में सभी स्कूलों, मदरसों और सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के सभी 6 छंद गाना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे तुरंत लागू करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर ED ने नवभारत गृह निर्माण सोसायटी के घोटाले में 64 लाख की संपत्ति की अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED), इंदौर ने सोसायटी के जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। नवभारत गृह निर्माण सोसायटी के पदाधिकारियों की 64 लाख 16 हजार कीमत की संपत्तियों को अटैच किया गया है। यह संपत्तियां श्रीकांत घंटे, सुभाष दुबे के नाम पर है। ..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ढाई महीने में विधवा हुई बेटी, पिता ने कराई दूसरी शादी, समाज से 10 साल का बहिष्कार

आजादी के 78 साल हो गए, लेकिन फिर भी कई कुरीतियां समाज में बनी हुई हैं। हाल ही में बालाघाट जिले के लांजी में एक पिता ने अपनी विधवा बेटी की दूसरी शादी करवाई, लेकिन समाज ने इसका विरोध करते हुए पूरे परिवार का बहिष्कार कर दिया। साथ ही 25 हजार रुपए जुर्माना और 10 साल..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी टॉप न्यूज

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • विधायक आरिफ मसूद
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • भाजपा सरकार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा