महाकुंभ में वायरल हर्षा रिछारिया की आत्महत्या की धमकी, कहा- अगर टूट गई तो जान दे दूंगी
Manish Kumar | Feb 26, 2025, 18:49 IST
harsha-richharia-suicide-threat
महाकुंभ के दौरान हर्षा रिछारिया ने आत्महत्या की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर वह टूट गईं तो अपनी जान दे देंगी। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
महाकुंभ में पेशवाई के रथ पर बैठने के कारण चर्चा में आईं भोपाल की हर्षा रिछारिया ने आत्महत्या की धमकी दी है। हर्षा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह रोते हुए कह रही हैं कि कुछ धर्म विरोधी लोग AI के माध्यम से उनके वीडियो एडिट कर के उनकी बदनामी कर रहे हैं।
हर्षा ने वीडियो में कहा, "महादेव ने मुझे इतनी हिम्मत दी है, जितनी हिम्मत तक मैं लड़ सकती हूं, लेकिन जिस दिन टूट जाऊंगी, उस दिन सभी के नाम लेकर अपनी जान दे दूंगी।" मंगलवार शाम को उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2 मिनट 13 सेकंड का वीडियो साझा किया।
यह खबर भी पढ़ें... महाशिवरात्रि 2025: महाकुंभ का अंतिम दिन आज, संगम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
हर्षा ने कहा, "मैंने महाकुंभ से यह प्रतिज्ञा ली थी कि मैं हिंदुत्व के लिए काम करूंगी, युवाओं को जागरूक करूंगी और धर्म व संस्कृति को बढ़ावा दूंगी।"
हर्षा ने यह भी कहा, "मेरे पुराने वीडियो को वायरल किया गया और यह मेरे ही परिचित लोगों द्वारा किया गया। वीडियो में यह दिखाया गया कि ये पहले क्या थे, अब ये कैसे साध्वी बन सकते हैं।" उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि वह साध्वी हैं, बल्कि उनका एक अलग पेशा था जिसमें वे काम करती थीं।
यह खबर भी पढ़ें... कौन हैं इंफ्लुएंसर से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया, MP से है खास कनेक्शन
कुछ लोग इस हद तक गिर गए कि AI के जरिए फेक वीडियो एडिट कराए और पिछले 10-15 दिनों से इसे फैलाया जा रहा है। वह रोजाना 25-30 मैसेज प्राप्त कर रही हैं जिसमें लोग उन्हें सूचित कर रहे हैं कि उनके फेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। हर्षा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वह वीडियो जिसमें हर्षा ने की सुसाइड वाली बात
हर्षा ने कहा, "मैं अपने फैसले पर अडिग हूं और जब तक मेरी सांसें चलेंगी, मैं सनातन धर्म के लिए काम करूंगी, लेकिन कुछ लोग नहीं चाहते कि एक लड़की आगे बढ़े। मैं उन लोगों के नाम जानती हूं।"
4 जनवरी को महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के दौरान हर्षा रिछारिया रथ पर सवार हुईं थी। इस दौरान उन्हें ट्रोल किया गया था, खासकर साध्वी बनने के बारे में सवाल उठाए गए थे। इस पर हर्षा ने कहा था कि वह साध्वी नहीं हैं, बल्कि केवल दीक्षा ले रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें... हर्षा रिछारिया ने साध्वी होने से किया इंकार, माता-पिता ने बताई सच्चाई
इसके बाद आनंद स्वरूप महाराज ने एक वीडियो जारी किया और कहा था कि पेशवाई के दौरान रथ पर मॉडल का बैठना समाज में गलत संदेश फैला सकता है।
हर्षा इंस्टाग्राम पर धार्मिक और आध्यात्मिक कंटेंट शेयर करती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 18 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह वर्तमान में उत्तराखंड में रहती हैं और पीले वस्त्र, रुद्राक्ष की माला और माथे पर तिलक पहनती हैं।
यह खबर भी पढ़ें... आनंद स्वरूप ने कहा- हर्षा रिछारिया जैसी कुंभ में लाखों लड़कियां
हर्षा ने वीडियो में कहा, "महादेव ने मुझे इतनी हिम्मत दी है, जितनी हिम्मत तक मैं लड़ सकती हूं, लेकिन जिस दिन टूट जाऊंगी, उस दिन सभी के नाम लेकर अपनी जान दे दूंगी।" मंगलवार शाम को उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2 मिनट 13 सेकंड का वीडियो साझा किया।
यह खबर भी पढ़ें... महाशिवरात्रि 2025: महाकुंभ का अंतिम दिन आज, संगम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
'परिचित लोग ही कर रहे ऐसे वीडियो वायरल'
हर्षा ने यह भी कहा, "मेरे पुराने वीडियो को वायरल किया गया और यह मेरे ही परिचित लोगों द्वारा किया गया। वीडियो में यह दिखाया गया कि ये पहले क्या थे, अब ये कैसे साध्वी बन सकते हैं।" उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि वह साध्वी हैं, बल्कि उनका एक अलग पेशा था जिसमें वे काम करती थीं।
यह खबर भी पढ़ें... कौन हैं इंफ्लुएंसर से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया, MP से है खास कनेक्शन
AI से बनाए जा रहे फेक वीडियो
वह वीडियो जिसमें हर्षा ने की सुसाइड वाली बात
महाकुंभ से वायरल हुईं हर्षा रिछारिया ने दी सुसाइड की धमकी#Bhopal #HarshaRichhariya #ViralVideo #MahaKumbh2025 #AIFakeVideo #MPNews @Harsha_richha91 pic.twitter.com/hM0tVuxQsk
— TheSootr (@TheSootr) February 26, 2025
4 जनवरी को महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के दौरान हर्षा रिछारिया रथ पर सवार हुईं थी। इस दौरान उन्हें ट्रोल किया गया था, खासकर साध्वी बनने के बारे में सवाल उठाए गए थे। इस पर हर्षा ने कहा था कि वह साध्वी नहीं हैं, बल्कि केवल दीक्षा ले रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें... हर्षा रिछारिया ने साध्वी होने से किया इंकार, माता-पिता ने बताई सच्चाई
इसके बाद आनंद स्वरूप महाराज ने एक वीडियो जारी किया और कहा था कि पेशवाई के दौरान रथ पर मॉडल का बैठना समाज में गलत संदेश फैला सकता है।
इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं धार्मिक और आध्यात्मिक कंटेंट
यह खबर भी पढ़ें... आनंद स्वरूप ने कहा- हर्षा रिछारिया जैसी कुंभ में लाखों लड़कियां
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari