भावांतर का भंवर: बदल गए कृषि मंत्री के सुर, अब मंडी बोर्ड से कर्ज का इंतजाम कराने हुए राजी
Ravi Awasthi | Oct 24, 2025, 21:34 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत की खबर। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना का यू-टर्न। अब भावांतर योजना के लिए मंडी बोर्ड से मिलेगा 1500 करोड़ का कर्ज।
BHOPAL. भावांतर योजना के लिए मंडी बोर्ड से 15 सौ करोड़ रुपए का कर्ज देने के मामले में प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना के सुर 24 घंटे में ही बदल गए। उन्होंने शुक्रवार, 24 अक्टूबर को कहा कि मंडी बोर्ड यह रकम देने राजी है। जबकि इससे पहले उन्होंने सरकार के कर्ज प्रस्ताव को दो टूक अंदाज में खारिज कर दिया था।
कंसाना ने आज एक बयान में कहा कि सोयाबीन खरीदी के लिए लागू भावांतर योजना के लिए मंडी बोर्ड अस्थाई ऋण की व्यवस्था करेगा। कर्ज की वापसी भारत सरकार से रकम मिलने पर राज्य सरकार को तय अवधि में वापस करनी होगी। कंसाना ने कहा कि इस योजना से मंडी बोर्ड पर कोई अतिरिक्त व्यय-भार नहीं आएगा।
यह भी पढ़ें... भावांतर योजना में सोयाबीन खरीदी शुरू, लेकिन मॉडल रेट अभी नहीं; किसानों को डर, भाव ना गिरा दें व्यापारी
सूत्रों के अनुसार,मंडी बोर्ड एवं राज्य की कृषि उपज मंडियों की माली हालत पहले ही खस्ता है। ऐसे में भावांतर योजना में बजट इंतजाम के लिए बोर्ड वित्तीय संस्थाओं से 15 सौ करोड़ रुपए का कर्ज लेकर सरकार को देगा। बताया जाता है कि इसके लिए जल्द ही बोर्ड निविदा जारी करेगा। यह कर्ज एक साल के लिए लिया जाएगा। यह रकम नाबॉर्ड या हुडको से मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें... एमपी बीजेपी: टीम खंडेलवाल के गठन में सामाजिक उपेक्षा का आरोप, बुंदेलखंड-बघेलखंड में सियासी उबाल
बताया जाता है कि भावांतर योजना में किसानों को भुगतान करने कृषि विभाग ने मंडी बोर्ड के माध्यम से 15 सौ करोड़ रुपए जुटाने का प्रस्ताव रखा था,लेकिन विभागीय मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि बोर्ड की माली हालत पहले ही अच्छी नहीं है।
मंडी बोर्ड के माथे इतने बड़े कर्ज का इंतजाम किए जाने से बोर्ड की माली हालत और अधिक बिगड़ सकती है। कंसाना ने यह सलाह भी दी कि योजना के लिए रकम का इंतजाम शासन स्तर से किया जाए। जरूरत पड़ने पर मंडी शुल्क एक साल के लिए 1% बढ़ाकर लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें... सिंधिया फैक्टर खत्म, अब नियमों के दायरे में बनेगी एमपी बीजेपी की नई टीम
राज्य की मंडियों में एमएसपी पर सोयाबीन की सरकारी खरीदी शुक्रवार से शुरू हो रही है। यह 15 जनवरी तक जारी रहेगी। प्रदेश में अब तक करीब साढ़े 9 लाख किसानों ने योजना के तहत पंजीयन करवाया है।
प्रदेश के सात जिले उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा और सागर ऐसे हैं जहां 50-50 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया है। जबकि 21 जिलों से 10-10 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया है।
यह भी पढ़ें... एमपी बीजेपी में परिवारवाद पर बड़ा एक्शन, मंत्री-विधायकों के रिश्तेदारों के इस्तीफे, पीएम की चेतावनी का दिखा असर
ई-उपार्जन
किसानों को ई-उपार्जन पोर्टल और डीबीटी के जरिए भावांतर राशि का भुगतान किया जाएगा। जिसकी सूचना उन्हें एसएमएस के जरिए मिलेगी,लेकिन कर्ज की व्यवस्था नहीं होने तक किसानों को भावांतर राशि भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
बदले सुर, कंसाना बोले- नहीं आएगा मंडी पर भार
यह भी पढ़ें... भावांतर योजना में सोयाबीन खरीदी शुरू, लेकिन मॉडल रेट अभी नहीं; किसानों को डर, भाव ना गिरा दें व्यापारी
कर्ज लेकर बजट जुटाएगा मंडी बोर्ड
यह भी पढ़ें... एमपी बीजेपी: टीम खंडेलवाल के गठन में सामाजिक उपेक्षा का आरोप, बुंदेलखंड-बघेलखंड में सियासी उबाल
पहले किया दो टूक इंकार
मंडी बोर्ड के माथे इतने बड़े कर्ज का इंतजाम किए जाने से बोर्ड की माली हालत और अधिक बिगड़ सकती है। कंसाना ने यह सलाह भी दी कि योजना के लिए रकम का इंतजाम शासन स्तर से किया जाए। जरूरत पड़ने पर मंडी शुल्क एक साल के लिए 1% बढ़ाकर लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें... सिंधिया फैक्टर खत्म, अब नियमों के दायरे में बनेगी एमपी बीजेपी की नई टीम
खरीदी शुक्रवार से, अभी बजट व्यवस्था नहीं
प्रदेश के सात जिले उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा और सागर ऐसे हैं जहां 50-50 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया है। जबकि 21 जिलों से 10-10 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया है।
यह भी पढ़ें... एमपी बीजेपी में परिवारवाद पर बड़ा एक्शन, मंत्री-विधायकों के रिश्तेदारों के इस्तीफे, पीएम की चेतावनी का दिखा असर
ई-उपार्जन पोर्टल और डीबीटी से भुगतान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari