वर्दीधारी दोस्तों ने किया वन रक्षक पर हमला, जमकर मारपीट फिर करंट लगाकर तड़पाया

Vikram Jain | Feb 26, 2025, 21:10 IST
Share
mandla police forest guard shivam tiwari assault case investigation
mandla police forest guard shivam tiwari assault case investigation

मंडला के खटिया बीट में वन रक्षक के साथ मारपीट और करंट से प्रताड़ना की घटना सामने आई है। मामले में दोनों आरोपी वन रक्षक के वर्दीधारी दोस्त हैं। मामले में पीड़ित ने एएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

दीपक जाट@MANDLA

मध्य प्रदेश के मंडला से वन विभाग में तैनात वन रक्षक से मारपीट और करंट देकर प्रताड़ित करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित वन रक्षक ने मामले में विभाग के कर्मचारी समेत अन्य लोगों पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अब मामले में पीड़ित वन रक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन मंडला पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।

जानें पूरा मामला

पूरा मामला मंडला के खटिया बफर क्षेत्र से सामने आया है। यहां वन विभाग के कर्मचारी और मंडला पुलिस के आरक्षक पर वन रक्षक से मारपीट और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित शिवम तिवारी का आरोप है कि भागीरथ कोकड़िया और महेंद्र चौधरी ने उनके साथ मिलकर पहले तो शराब पार्टी की, जिसके बाद उसे नींद से जगाकर पिटाई शुरू कर दी। वह कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आरोपियों ने करंट स्टिक से उसे करंट लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो खुद को खटिया पर घायल अवस्था में पाया।

वन विभाग कर्मचारी और आरक्षक पर आरोप

खटिया बफर क्षेत्र में पदस्थ वन रक्षक शिवम तिवारी ने आगे बताया कि भागीरथ कोकड़िया वन विभाग ईको सेंटर में डॉग स्क्वॉड में और महेंद्र चौधरी मंडला थाने में आरक्षक है। पीड़ित वन रक्षक के अनुसार तीनों पहले से एक दूसरे को जानते हैं और तीनों मंडला में मिले थे, इसके बाद महेंद्र चौधरी के साथ पार्टी करने के लिए पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें... रेत माफिया ने किया खनिज जांच चौकी पर हमला, लाठी-डंडों से कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई

जमकर की मारपीट, कार्यालय के बाहर फेंका

पीड़ित वन रक्षक ने बताया कि मारपीट और प्रताड़ना के बाद उसे मरा हुआ समझकर भागीरथ कोकड़िया और महेंद्र चौधरी उसे कार्यालय के बाहर फेंककर फरार हो गए। मामले में 15 फरवरी को खटिया थाने शिकायत में की गई थी, लेकिन मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब मंगलवार (25 फरवरी) को उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को शिकायत पत्र सौंपते हुए पुलिस ने मामले में न्याय की गुहार लगाई।

ये खबर भी पढ़ें... सोशल मीडिया पर भौकाल दिखाने की सनक, नाबालिग से मारपीट का वीडियो किया वायरल

मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन

अब पीड़ित की शिकायत के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने मामले को गंभीरता से लिया और उचित जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद, पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक मंडला पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।

ये खबर भी पढ़ें...

स्पा सेंटर में युवतियों के साथ मारपीट, पुलिसकर्मी बनाते रहे वीडियो

PWD इंजीनियर की चप्पलों से पिटाई, जानें क्यों भड़का युवती का गुस्सा

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश वन विभाग
  • मंडला न्यूज
  • वन रक्षक से मारपीट
  • Forest Guard Assault
  • मंडला पुलिस
  • Mandla Police
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा