मंदसौर हादसा: सीएम मोहन यादव का ऐलान, मरणोपरांत मनोहर को मिलेगा वीरता सम्मान
Sandeep Kumar | Apr 28, 2025, 22:14 IST
mandsaur-eco-van-accident
मंदसौर के नारायणगढ़ में एक इको वैन एक बाइक से टकराकर सीधे एक खुले कुएं में गिर गई थी। हादसा इतना भयावह था कि वैन में सवार 14 लोगों में से 10 की मौके पर ही मौत हो गई थी...
MP News: मध्य प्रदेश के नारायणगढ़ में 27 अप्रैल को हुए भीषण सड़क हादसे में एक इको वैन बाइक से टकराकर खुले कुएं में गिर गई थी। इस हादसे में कुल 12 लोगों की मौत हो गई थी। मनोहर सिंह ने दुर्घटना के समय लोगों को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगाई थी, लेकिन जहरीली गैस के प्रभाव से वे भी जान गंवा बैठे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके इस अद्भुत साहस और बलिदान को सम्मान देते हुए मरणोपरांत उन्हें वीरता पुरस्कार देने तथा उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। इस दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मनोहर सिंह के बलिदान को सलाम करते हुए घोषणा की कि उन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए... IAS प्रतिभा पाल... एक कर्तव्यनिष्ठ अफसर, जो मां बनने के 11 दिन बाद ही पहुंच गई थीं ड्यूटी पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी मृतकों के लिए 2-2 लाख, गंभीर घायलों के लिए 1 लाख और सामान्य घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में सात साल बाद भी नल-जल योजना अधूरी, 190 गांवों में गहराया जल संकट
मंदसौर के नारायणगढ़ में एक इको वैन, जो श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी, रास्ते में एक बाइक से टकराकर सीधे एक खुले कुएं में गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि वैन सवार 14 लोगों में से 10 की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही बाइक सवार भी इस टक्कर में मारा गया था।
ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम हमला: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को देंगे अपनी शक्तियां !
ये खबर भी पढ़िए... मंत्री कैलाश के पीए पर कैब ड्राइवर ने किया चाकू से हमला, तो महापौर को हुई आम यात्री की चिंता
इस पूरे हादसे ने सड़क सुरक्षा और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। खुले कुएं को ढंकने की कोई व्यवस्था नहीं थी, जो दुर्घटना का मुख्य कारण बना। हादसे के बाद अब स्थानीय स्तर पर इस पर भी चर्चा तेज हो गई है कि ऐसी लापरवाहियों को जल्द कैसे रोका जाए।
मंदसौर हादसा
सीएम मोहन यादव की घोषणा
ये खबर भी पढ़िए... IAS प्रतिभा पाल... एक कर्तव्यनिष्ठ अफसर, जो मां बनने के 11 दिन बाद ही पहुंच गई थीं ड्यूटी पर
आर्थिक सहायता का ऐलान
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में सात साल बाद भी नल-जल योजना अधूरी, 190 गांवों में गहराया जल संकट
बाइक टक्कर के बाद वैन गिरी थी कुएं में
ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम हमला: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को देंगे अपनी शक्तियां !
ये खबर भी पढ़िए... मंत्री कैलाश के पीए पर कैब ड्राइवर ने किया चाकू से हमला, तो महापौर को हुई आम यात्री की चिंता
खुला कुआं बना मौत का कारण
मंदसौर हादसा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari