एमपी में मौलाना महमूद मदनी के बिगड़े बोल, जुल्म के खिलाफ हर बार होगा जिहाद, बीजेपी ने किया पलटवार

Sandeep Kumar | Nov 29, 2025, 20:05 IST
Share
maulana-mahmood-madani
maulana-mahmood-madani

भोपाल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक हुई। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नफरत बढ़ रही है। भाजपा ने इस बयान को देश को बांटने वाला कहा।

BHOPAL. भोपाल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी बैठक हुई। इस दौरान मौलाना महमूद मदनी ने विवादित बयान दिया हैं। उन्होंने कहा जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा। इस्लाम में जिहाद का मतलब अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष है।

मदनी ने कहा कि इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नफरत बढ़ रही है। जिहाद शब्द को जानबूझकर आतंक और हिंसा से जोड़ा जा रहा है। लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद जैसे शब्द मुसलमानों को बदनाम करने के लिए बनाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में मॉडल की संदिग्ध हालत में मौत, परिवार ने लगाया बॉयफ्रेड पर हत्या और लव जिहाद का आरोप

मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा

महमूद मदनी ने कहा कि मुसलमानों को लगातार टारगेट किया जा रहा है। उनके धार्मिक पहनावे, पहचान और जीवनशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मुसलमान इस देश के बराबरी के नागरिक हैं। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक बराबरी के अधिकार कमजोर हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...भू-माफिया को सरकारी जमीन दिलवाने तहसीलदार ने जारी किया इश्तहार, लैंड जिहाद के आरोप

बीजेपी ने साधा मदनी पर निशाना

जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि मदनी का बयान भड़काऊ और देश को बांटने वाला है। जिहाद के नाम पर भारत और विदेश में आतंक फैलाया गया है। मदनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को सुप्रीम कहलाने का अधिकार नहीं है। इस बयान पर सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई करनी चाहिए।

सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की हवा-पानी में जीकर वंदे मातरम पर सवाल उठाना संवैधानिक अपमान है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



ये खबर भी पढ़िए...आईएएस संतोष वर्मा की एक और मुश्किल बढ़ी, हाईकोर्ट के लिए ये क्या बोल दिया

न्यायपालिका पर मदनी ने उठाए सवाल

मौलाना मदनी ने न्यायपालिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अदालतों को निष्पक्ष रहना चाहिए। कुछ फैसलों से संदेह उत्पन्न हुआ है। सुप्रीम कोर्ट तभी सुप्रीम कहलाएगा जब वह संविधान की पाबंदी करेगा। उन्होंने दावा किया कि देश की बड़ी आबादी खामोश है। अगर यह तबका नफरत फैलाने वालों के साथ गया, तो देश के लिए खतरा हो सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...IAS संतोष वर्मा के पक्ष में JAYS का इंदौर में रविवार को प्रदर्शन, बयान का समर्थन

वक्फ मुसलमानों की अमानत

मुसलमानों को असुरक्षित महसूस कराया जा रहा है। मुसलमानों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, मॉब लिंचिंग और आर्थिक बहिष्कार हो रहा है। नफरती अभियानों का माहौल बनाया जा रहा है। धर्मांतरण कानूनों के जरिए मुसलमानों की दावत और तालीम पर रोक लगाई गई है। कुछ संगठनों को खुली छूट दी गई है। वक्फ संपत्तियों पर सरकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्फ मुसलमानों की अमानत है।

जिंदा कौम समझौता नहीं करती

मुर्दा कौम हालात के आगे सरेंडर कर देती है। जिंदा कौम अपने हक और पहचान पर समझौता नहीं करती। उन्होंने नौजवानों से मायूसी छोड़ने की अपील की। साथ ही संवैधानिक अधिकारों के लिए जागरूक रहने की सलाह दी।



Tags:
  • भोपाल
  • संबित पात्रा
  • लव जिहाद
  • लैंड जिहाद
  • जमीयत उलेमा-ए-हिंद
  • मौलाना महमूद मदनी
  • जिहाद
  • विश्वास सारंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज