सीधी भर्ती पर सवाल: मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसरों की लड़ाई HC पहुंची

Neel Tiwari | Published:
Share
medical college professors
medical college professors

मेडिकल कॉलेज जबलपुर में एसोसिएट प्रोफेसर पदों की भर्ती पर सवाल खड़े हुए हैं। नियमानुसार पदोन्नति से पद भरे जाना थे। इसके बावजूद सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया।

News in Short

  • 40 एसोसिएट प्रोफेसर पद साल 2024 में स्वीकृत हुए थे।
  • पद नियमों के अनुसार पदोन्नति से भरे जाने थे।
  • सीधी भर्ती के विज्ञापन को शिक्षकों ने दी चुनौती।
  • हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर सशर्त रोक लगाई।
  • अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

News in detail

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में एसोसिएट प्रोफेसर के 40 पदों पर सीधी भर्ती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत योग्य प्रोफेसर्स ने प्रमोशन न देकर सीधी भर्ती को गलत बताया है। मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां भर्ती प्रक्रिया को याचिका के अंतिम फैसले के अधीन कर दिया गया है।

इंदौर EOW ने दर्ज की दो FIR, मृत को जीवित बताकर बेची जमीन, खंडवा के पैरामेडिकल कॉलेज संचालक पर भी केस

प्रमोशन के पदों पर सीधी भर्ती का आरोप

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में एसोसिएट प्रोफेसर के 40 पदों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ये सभी पद साल 2024 में स्वीकृत हुए थे। नियमों के अनुसार इन्हें पदोन्नति के जरिए भरा जाना था। इसके बावजूद मध्यप्रदेश कर्मचारी मंडल (esb) ने इन पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया।

कर्मचारियों के विरोध के संक्रमण से घिरा मेडिकल कॉलेज जिनके भरोसे कॉलेज वे भी वेतन के लिए हड़ताल करने मजबूर

योग्य असिस्टेंट प्रोफेसरों की अनदेखी

मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में लगभग 12 महिला असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं। इनका कहना है कि उनके पास एसोसिएट प्रोफेसर बनने के लिए जरूरी योग्यता और अनुभव मौजूद है। बावजूद इसके शासन द्वारा प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। सीधे बाहरी भर्ती की तैयारी की जा रही है, जिसे उन्होंने नियमों के खिलाफ बताया।

नए साल से भोपाल सहित पांच मेडिकल कॉलेजों में होगा कैंसर का इलाज, महंगे इलाज से मिलेगी मुक्ति

हाईकोर्ट में पहुंचा मामला

इस पूरे मामले को लेकर डॉक्टर प्रवीणा सूर्यवंशी, श्वेता ठाकुर, गायत्री वर्मा सहित अन्य ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। यह याचिका WP 1123/2026 के तहत दाखिल की गई। इसमें एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर की जा रही सीधी भर्ती को चुनौती दी गई।

छिंदवाड़ा बीजेपी अध्यक्ष शेषराव यादव का शर्मनाक बयान, बोले- छोटे समाज के लोग हमारे ऊपर आकर बैठ जाते हैं

सरकार और याचिकाकर्ता के तर्क

सुनवाई के दौरान एमपी सरकार ने मौखिक रूप से कहा कि यदि प्रमोशन संभव नहीं हो तो सीधी भर्ती की जा सकती है। याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। अधिवक्ता पंकज दुबे और अजीत शुक्ल ने दलीलें दीं। प्रमोशन न करने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है। याचिकाकर्ता पूरी तरह योग्य हैं और उनसे नियमित रूप से कार्य भी लिया जा रहा है।

भर्ती पर सशर्त रोक, नोटिस जारी

दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर अदालत ने आदेश दिया। जस्टिस विशाल धगत की एकल पीठ ने फैसला सुनाया। एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती याचिका अंतिम निर्णय पर निर्भर रहेगी। कर्मचारी मंडल और भारतीय नर्सिंग काउंसिल को नोटिस जारी हुए। मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • जबलपुर
  • मेडिकल कॉलेज
  • प्रमोशन
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर