मनरेगा: मशीनों के कारण मजदूरों का रोजगार संकट! मजदूरों का छिन रहा हक
Sanjay Sharma | Jan 16, 2026, 20:30 IST
mnrega machines
मध्य प्रदेश में मनरेगा योजना के तहत रोजगार गारंटी की आड़ में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ा हो रहा है। पंचायत के अधिकारी मिलकर मजदूरों का हक छीन रहे हैं।
News in Short
2. पंचायत और विभाग के अधिकारियों की जानकारी में हो रहा मस्टररोल पर फर्जीवाड़ा।
3. मजदूरों के नाम से फर्जी मस्टर डालकर हो रही है मजदूरी की राशि की बंटरबाट ।
4. अलग- अलग कामों में फोटोशॉप के जरिए एडिट कर एक ही फोटो के सहारे हो रही हेराफेरी।
5. देश के ग्रामीण विकास मंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी जमकर हो रहा है भ्रष्टाचार।
News in Detail
मनरेगा का नाम बदलने पर शुरु हुआ आंदोलन, कौशल्या धाम से निकली कांग्रेस की पदयात्रा
रोजगार गारंटी के नाम पर हेराफेरी
द सूत्र ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्षेत्र, रायसेन, सीहोर और विदिशा जिले की पंचायतों की जांच की। जांच में भ्रष्टाचार की परतें खुलकर सामने आईं। रोजगार गारंटी में करोड़ों रुपए की गड़बड़ी में अधिकारी, सरपंच-पंच, सचिव और मजदूर भी शामिल हैं। सरकार के खजाने को लूटने की होड़ रोजगार गारंटी के नाम पर चल रही है।
मनरेगा पर इंदौर में राहुल गांधी के उपवास पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, बचेगा देश का एक दिन का अन्न
विदिशा जिले में मजाक बनी मनरेगा
करीब डेढ़ किलोमीटर में मुरम की इस सड़क का निर्माण रोजगार गारंटी योजना की मद से कराया गया है। 14 लाख रुपए की यह सड़क अब भी अधूरी है। सड़क निर्माण के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जाना था। लेकिन ऐसा केवल दिखावे तक सीमित रहा और पूरा काम मशीनों से करा लिया गया।
इसमें चार पुलियों का निर्माण होना है। लेकिन पंचायत ने एक स्थान पर पाइप डालकर काम पूरा दिखा दिया है। सुविधा मिलने की उम्मीद से खुश किसान अब परेशान हैं। पुलिया न बनने से पानी की निकासी बंद है। पानी भरा रहने से फसलें खराब हो रही हैं। किसान इसका विरोध कर रहे हैं।
कांग्रेस अगले दो महीने चलाएगी मनरेगा बचाओ संग्राम,सचिन पायलट ने ली कमेटी की बैठक
फर्जीवाड़े में विभाग के अफसरों की मिलीभगत
NATREN
जनपद नटेरन की कई पंचायतों में सरपंच, सचिव रोजगार गारंटी के मस्टर में धांधली का सहारा ले रहे हैं। एक मजदूर एक ही दिन में एक ही समय पर अलग- अलग स्थानों पर काम करता दिखाया जा रहा है। न केवल मस्टर पर उसका नाम दर्ज किया जा रहा है, बल्कि भुगतान के लिए जरूरी प्रपत्र में फोटोशॉप से एडिट किए गए फोटो भी अपलोड किए जा रहे हैं। कई जगह तो मस्टर के ऑनलाइन फार्मेट को पूरा करने अलग- अलग कामों में एक ही फोटो एडिट कर अपलोड किया जा रहा है।
NATREN
फोटोशॉप की कलाकारी से तैयार हो रहे फर्जी मस्टर
इस तस्वीर को देखते ही आप फर्जीवाड़े की इंतिहा और सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक की मिलीभगत से चल रही हेराफेरी समझ जाएंगे। पहला चित्र दोपहर 12.40 बजे अपलोड किया गया है।एप्रोच रोड पर मजदूरी मस्टर पर ओमप्रकाश, अरुण, लालसाहब, ज्ञान सिंह, सुदीप धाकड़, नरेश कुमार, विवेक उपाध्याय, अभिषेक और हरिओम के नाम दर्ज हैं।
दूसरा फोटो 12.40 बजे अपलोड किया गया है। इसमें मजदूरी मस्टर पर रामसिंह, रमाकांत, रिषी कुमार, जगदीश और राजाबाबू काम करते दिखाए गए हैं। ध्यान से देखा जाए तो फोटोशॉप की घटिया कारीगरी नजर आती है। दोनों फोटो एक ही हैं, बस मस्टर के साथ आधा काटकर अपलोड किया गया है। दूसरे चित्र में केवल चार मजदूर दिखाने थे, लेकिन उनके कपड़े और चेहरे एक जैसे हैं।
सीएम भजन लाल ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा-भ्रष्टाचार ने मनरेगा को किया कमजोर
एक मजदूर, एक समय पर दो जगह कर रहा काम
इसमें भी दो अलग-अलग कामों में एक ही फोटो पोर्टल पर एडिट करके अपलोड किया गया है। पहला चित्र पंचायत की बंजारा बस्ती में चल रहा है। इसके मस्टर पर गोविंद सिंह, विमला बाई, बनेसिंह, महेन्द्र सिंह, रेखा बाई, नरसिंह और रिंकी का नाम चढ़ाया गया है।
LATRI
16 जनवरी 2026 को सुबह 8.47 बजे अपलोड फोटो में ये सात मजदूर काम करते दिख रहे हैं। दूसरा मस्टर इसी गांव के सामुदायिक खेत तालाब के निर्माण का अपलोड किया गया है। जिसमें मजदूर के रूप में अशोक, सुरेश बंजारा, निकिता, पानबाई, दिनेश, राधेश्याम, मुन्नी राम, गुमान सिंह, सविता बंजारा और मुकेश के नाम दर्ज हैं। इस चित्र को गौर से देखिए और सोचिए किसी गांव में दो अलग- अलग स्थानों पर एक ही मजदूर एक ही समय पर कैसे काम कर सकते हैं।
मस्टर के साथ फोटो अपलोड करने वाले सचिव या रोजगार सहायक ने यह नहीं सोचा कि पांच मिनट के अंतराल से दो स्थानों पर फोटो खींचना और मस्टर की जानकारी के साथ एक मिनट में अपलोड करना कैसे संभव है। ये केवल सामान्य उदाहरण हैं। रोजगार गारंटी में ऐसे कई मामले हैं, जो देखेंगे तो चौंका देंगे। प्रदेश में इस महत्वपूर्ण योजना में सेंधमारी पर विभाग और प्रशासनिक अफसर चुप्पी साधे बैठे हैं।
LATRI
मंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी जमकर गड़बड़मझाला
दूसरा मस्टर मेनरोड से विजय बाबा के घर तक की सीसी सड़क का था। इसे सुबह 11.2 मिनट पर अपलोड किया गया। मस्टर में पांच मजदूरों के नाम थे। सवाल यह है कि एक जैसे मजदूर अलग-अलग स्थलों पर काम कैसे कर सकते हैं। नसरुल्लागंज की कोसमी पंचायत में भी रोजगार गारंटी योजना में गड़बड़ी हो रही है।
Nasrullaganj
Nasrullaganj
केंद्रीय योजना में हेराफेरी बेरोकटोक, जिम्मेदार मौन
दूसरा मस्टर भी 16 जनवरी को दोपहर 1.22 बजे वसुधा नंदन अमृत वाटिका निर्माण का अपलोड किया गया है। इसमें भी दो मजदूर सीमाबाई और तेल सिंह के नाम दर्ज हैं। लेकिन जो फोटो अपलोड किया गया है। उसमें दो युवक नजर आ रहे हैं।
कमाल की बात ये है कि ये फोटो भी पहले मस्टर में अपलोड किए गए फोटो में नजर आ रहे युवकों का है। इसमें भी कोई महिला नहीं है। इससे भी गजब ये है कि दोनों जगह भी एक ही हैं। मौके पर न तो तालाब दिख रहा है और न अमृत वाटिका ही नजर आ रही है।
मनरेगा में सरकारी खजाने की बंदरबांट रोजगार की गारंटी के नाम पर हो रही है। द सूत्र ने भोपाल के आसपास के दर्जन भर गांवों में योजना की पड़ताल की। यहां पंचायत और विभाग के जिम्मेदारों की कारगुजारियों की जांच की गई।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman