मोहन कैबिनेट के फैसले: किसानों और आदिवासी परिवारों को बड़ी राहत, इन योजनाओं को मिली हरी झंडी
Amresh Kushwaha | Feb 03, 2026, 15:35 IST
Amresh Orignal (10)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में 3 फरवरी को कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में किसानों और आदिवासी परिवारों के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से किसानों और आदिवासी परिवारों को बड़ा लाभ मिलेगा।
BHOPAL. कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी है। मंत्री काश्यप ने बताया कि सरकार की भावांतर योजना के तहत 7 लाख किसानों को 15 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। यह भुगतान किसानों को दो महीने के अंदर किया गया है।
मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि बाणसागर बांध परियोजना से जुड़ी दो नई योजनाओं को कैबिनेट से मंजूरी मिली है। इन योजनाओं के तहत मध्य प्रदेश अपने हिस्से के 60-65 प्रतिशत जल का उपयोग करेगा। लिफ्ट इरीगेशन योजना में प्रेशर पाइप से पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा। धनवनी योजना के पहले चरण के लिए 53 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इससे 3300 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।
कटनी जिले के बरही क्षेत्र में सिंचाई योजना का विस्तार किया जाएगा। इस योजना पर 566 करोड़ रुपए खर्च होंगे और 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसका फायदा करीब 11 हजार किसानों को होगा।
मोहन कैबिनेट ने सरदार सरोवर आदिवासी बांध परियोजना से प्रभावित 25 हजार 200 परिवारों को आवासीय पट्टों की निशुल्क रजिस्ट्री करने का निर्णय लिया है। अब तक इन पट्टों की रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी। इस फैसले से सरकार पर करीब 600 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा। यह क्षेत्र 8 हजार हेक्टेयर से अधिक में फैला हुआ है। मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र नेता प्रतिपक्ष के इलाके में भी आता है। सरकार ने बिना किसी भेदभाव के यह फैसला लिया, ताकि आदिवासी परिवारों को उनके पट्टों का अधिकार मिल सके।
राज्य समाज कल्याण बोर्ड को भंग करने का फैसला लिया गया है। इसके कर्मचारियों को अब महिला एवं बाल विकास विभाग में शामिल किया जाएगा।
मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि उज्जैन में महाकाल लोक की तर्ज पर पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण किया गया है। साथ ही 30 जनवरी को पुष्प महोत्सव का भी आयोजन किया गया था। प्रदेश में फूलों की खेती से जुड़े 40 हजार किसान 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि मालवा क्षेत्र इसमें अग्रणी है। महाकौशल और ग्वालियर-चंबल में भी योजनाबद्ध तरीके से इसका विस्तार किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 2003 तक प्रदेश में करीब साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ही सिंचाई की सुविधा थी। वहीं, अब कई नई परियोजनाओं के चलते इसका विस्तार हुआ है। इसके अलावा कई योजनाओं का विस्तार किया गया है। इनमें रोग मित्र योजना, मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना, विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन योजना शामिल हैं। मुख्यमंत्री पशु विकास योजना, जबलपुर पशु चिकित्सालय योजना और गौ संवर्धन योजना भी बढ़ाई गई हैं। किशोर कल्याण द्वितीय योजना और घरेलू हिंसा से संबंधित योजना को भी आगे बढ़ाया गया है। इन योजनाओं पर कुल 15 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च किया जाएगा।
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल मेट्रोपॉलिटिन एरिया के नए नक्शे को मंजूरी, इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट
मोहन कैबिनेट: खुल गया नियमितीकरण का रास्ता, सरकार ने समाप्त किया अस्थायी और स्थायी पद का अंतर
मोहन कैबिनेट: बुंदेलखंड को मिला बड़ा पैकेज, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
मोहन कैबिनेट: वात्सल्य योजना में अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4 हजार, किसानों को भी बड़ी सौगात
सिंचाई परियोजना को मिली मंजूरी
कटनी जिले के बरही क्षेत्र में सिंचाई योजना का विस्तार किया जाएगा। इस योजना पर 566 करोड़ रुपए खर्च होंगे और 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसका फायदा करीब 11 हजार किसानों को होगा।
आदिवासी परिवारों के पट्टों की होगी निशुल्क रजिस्ट्री
कर्मचारियों का होगा विलय
महाकाल लोक की तर्ज पर बना पशुपतिनाथ लोक
साल 2031 तक जारी रहेगी कई योजना
MP News : मोहन कैबिनेट की ये खबर भी पढ़िए...
मोहन कैबिनेट: खुल गया नियमितीकरण का रास्ता, सरकार ने समाप्त किया अस्थायी और स्थायी पद का अंतर
मोहन कैबिनेट: बुंदेलखंड को मिला बड़ा पैकेज, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
मोहन कैबिनेट: वात्सल्य योजना में अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4 हजार, किसानों को भी बड़ी सौगात
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari