मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : वात्सल्य योजना में अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4 हजार, किसानों को भी बड़ी सौगात

Amresh Kushwaha | Nov 18, 2025, 13:40 IST
Share
mohan-cabinet-decisions-vatsalya-children-4000-farmers-subsidy
mohan-cabinet-decisions-vatsalya-children-4000-farmers-subsidy

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले हुए। इसमें वात्सल्य योजना के तहत अनाथ बच्चों को 4000 रुपए की मदद दी जाएगी। इसके अलावा, किसानों के लिए सोलर पंपों की सुविधा भी मंजूर की गई।

मध्यप्रदेश में आज, 18 नवंबर को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं। वहीं, बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दी।

अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे चार हजार

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि मोहन कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए हैं। इस फैसले के तहत, मिशन वात्सल्य योजना में 33 हजार 346 अनाथ बच्चों को हर महीने 4000 रुपए मिलेंगे। यह आर्थिक सहायता बच्चों की भलाई के लिए दी जाएगी। इसमें केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत तक सहयोग करेगी। इसके लिए राज्य सरकार के जरिए 1022 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

करीब 1400 पदों पर भर्ती की मिली मंजूरी

राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने दो विभागों और जिला विधिक प्राधिकरण में करीब 1400 पदों की भर्ती को मंजूरी दी है। इनमें से 1179 पद आयुष चिकित्सालयों के लिए होंगे, जो 13 जिलों में खुलेंगे। 373 पद नियमित और 806 पद संविदा व आउटसोर्स के जरिए भरे जाएंगे।

नियमित पदों में 52 प्रथम श्रेणी, 91 द्वितीय श्रेणी और 230 तृतीय श्रेणी के होंगे। संविदा पदों में 91 द्वितीय श्रेणी, 117 तृतीय श्रेणी और 598 चतुर्थ श्रेणी के पद होंगे। इसके अलावा, मध्यप्रदेश विज्ञान परिषद में 12 साल से खाली पड़े 218 वैज्ञानिक पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। इसमें गैर-वैज्ञानिक वर्ग को भी अवसर मिलेगा।

किसानों की सब्सिडी बढ़ाने पर हुई चर्चा

राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि कैबिनेट में किसानों की सब्सिडी बढ़ाने पर चर्चा हुई। उर्जा विभाग ने वित्त विभाग को एक प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में कहा गया था कि अस्थायी बिजली कनेक्शन वाले किसानों को सोलर पंप दिया जाए। सोलर पंप उसी क्षमता का होगा, जितनी क्षमता का उनका पंप मोटर है। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

राजेंद्र शुक्ला ने आगे बताया, प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना में संशोधन किया गया है। अब 7 एचपी सोलर पंप पर किसान की हिस्सेदारी 10% और सरकार की सब्सिडी 90% होगी। 3 और 5 एचपी पंपधारकों को अब 5 और 7 एचपी सोलर पंप का विकल्प मिलेगा।

मोहन कैबिनेट के अहम फैसले पर एक नजर...

  • प्रदेश के 12 शहरों में 50 बिस्तर के आयुष चिकित्सालय स्थापित किए जाएंगे।
  • बडवानी जिले में 30 बिस्तरीय चिकित्सालय के संचालन के लिए 373 पद और 806 मानव संसाधन सेवाओं को मंजूरी दी गई है।
  • सोलर पंप योजना में बदलाव किया गया है। इसमें 7 एचपी पंप पर 10% सब्सिडी और 90% राज्य सरकार की तरफ से दी जाएगी। राज्य में 20 लाख से अधिक स्थायी कनेक्शन हैं।
  • मेडिको लीगल संस्थान के अधिकारियों को सातवें वेतनमान के तहत पुनरीक्षित वेतनमान देने का निर्णय लिया गया है।
  • डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जनजातीय गौरव दिवस, लाड़ली बहना योजना में बढ़ोतरी और पन्ना के हीरे को GI टैग मिलने पर बधाई दी है।

12 नए जिलों में बनेंगे आयुष्मान अस्पताल

कैबिनेट ने 12 जिलों में 50 बिस्तरों वाले आयुष अस्पताल की मंजूरी दी। बड़वानी में 30 बिस्तर वाला अस्पताल भी मंजूर हुआ है। इन अस्पतालों के लिए 373 नियमित और 806 ऑन कॉल पद मंजूर किए गए हैं।

इन पर वार्षिक खर्च 25 करोड़ 57 लाख रुपए आएगा। अभी 21 जिलों में आयुष अस्पताल हैं। अब 12 और जिलों में ये सुविधाएं मिलेंगी। इन शहरों में भोपाल, इन्दौर, नरसिंहपुर, मंडलेश्वर, बालाघाट, गुना, भिंड, सीहोर, अमरकंटक, पन्ना, श्योपुर और शुजालपुर शामिल हैं।

1771a2e0-7b9
1771a2e0-7b9

भावांतर योजना से किसानों को मिला लाभ

डिप्टी सीएम ने बताया कि भावांतर योजना से किसानों को अच्छा लाभ हुआ है। देवास से शुरू हुई योजना के परिणाम अच्छे रहे हैं। सोयाबीन का मॉडल रेट 4236 रुपए तक पहुंच गया। 15 दिनों में 1.33 लाख किसानों के खाते में 33 करोड़ रुपए जमा हुए। प्रदेश की 220 से ज्यादा मंडियों में खरीद जारी है।

लाड़ली बहना योजना महिलाओं को सशक्त

लाड़ली बहना योजना के तहत अब महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने मिलेंगे। यह राशि नियमित रूप से उनके खातों में जमा होगी। नवंबर 2023 से इसका शुरुआत कर दी गई है।

जून 2023 से अब तक 44 हजार 900 करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मदद के साथ रोजगार आधारित योजनाएं बनाई जाएं। इन योजनाओं से महिलाएं सशक्त हो रही है।

82ee312e-248
82ee312e-248

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर हुई चर्चा

बैठक में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। विभागों को फैसलों और व्यवस्थाओं की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट में विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया है।

MP News: मोहन कैबिनेट की ये खबर भी पढ़िए...

मोहन कैबिनेट के फैसले: किसानों को 0% ब्याज पर मिलेगा लोन, अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड, 810 नए पदों पर होगी भर्ती

मोहन कैबिनेट : दिवाली से पहले पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, मिलेगा छठवें और सातवें वेतनमान का लाभ

मोहन कैबिनेट बैठक: थर्मल पावर प्लांट और हेलीकॉप्टर टूरिज्म को हरी झंडी, रेजिडेंस डॉक्टर के 354 पद मंजूर

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, बदलेगा नपा चुनाव सिस्टम... अब जनता सीधे चुनेगी नगर पालिका अध्यक्ष

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला
  • मोहन कैबिनेट
  • आयुष्मान अस्पताल
  • मोहन कैबिनेट के अहम फैसले
  • भावांतर योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती