अब एमपी में जनता ही चुनेगी नगरीय निकाय के अध्यक्ष, मोहन कैबिनेट से मिली मंजूरी
Amresh Kushwaha | Nov 25, 2025, 14:36 IST
mp-nagriya-nikay-adhyaksh-direct-election-mohan-cabinet
मध्यप्रदेश में अब नगर परिषद, नगर पालिका और नगर निगमों में सीधे तौर पर नागरिक ही अपना अध्यक्ष चुनेंगे। 25 नवंबर को डॉ मोहन यादव केबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है।
मध्यप्रदेश में आज, 25 नवंबर को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं। वहीं, बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट ब्रीफिंग में इन फैसलों की जानकारी दी।
मंत्री विजयवर्गीय नेबताया कि बैठक में यह फैसला लिया गया है कि 1 दिसंबर को पूरे मध्य प्रदेश में गीता जयंती मनाई जाएगी। प्रदेश के 313 विकास खंडों में श्लोक पाठ कार्यक्रम होंगे। 24 से 30 नवंबर तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव होगा। इस महोत्सव में मध्य प्रदेश भी भाग लेगा।
कैबिनेट में सीएम मोहन यादव के हाल ही में हैदराबाद दौरे पर चर्चा की गई। इस दौरे का मकसद दक्षिण भारत के उद्योगपतियों से संवाद था। 'Investment Opportunities in Madhya Pradesh' कार्यक्रम में 36 हजार 600 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे लगभग 27 हजार 800 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
विजयवर्गीय नेबताया कि पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इसका उद्देश्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच को आसान बनाना है। इंदौर, ओंकारेश्वर और उज्जैन में नए हेलीपैड बनाए जाएंगे। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट की भीड़ से राहत मिलेगी। इन रूट्स पर नियमित हेलीकॉप्टर उड़ानें भी संचालित होंगी। बैठक में हाल ही में नक्सल मुठभेड़ में शहीद हुए इंस्पेक्टर आशीष शर्मा का जिक्र किया गया। यह मुठभेड़ मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर हुई थी। इंस्पेक्टर आशीष शर्मा हॉक फोर्स के थे और नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा के निवासी थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनके परिवार से मिलकर सहायता का आश्वासन दिया। कैबिनेट ने उनके छोटे भाई को अनुकंपा नियुक्ति देने का फैसला किया। साथ ही, परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया गया।
कैबिनेट की जनकारी देते हुए मंत्री विजयवर्गीय नेबताया कि 1 से 5 दिसंबर तक मुख्यमंत्री विभागों की समीक्षा करेंगे। अगली कैबिनेट बैठक 8-9 दिसंबर को खजुराहो में होगी। MP News:
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : वात्सल्य योजना में अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4 हजार, किसानों को भी बड़ी सौगात मोहन कैबिनेट के फैसले: किसानों को 0% ब्याज पर मिलेगा लोन, अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड, 810 नए पदों पर होगी भर्ती
मोहन कैबिनेट : दिवाली से पहले पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, मिलेगा छठवें और सातवें वेतनमान का लाभ
मोहन कैबिनेट बैठक: थर्मल पावर प्लांट और हेलीकॉप्टर टूरिज्म को हरी झंडी, रेजिडेंस डॉक्टर के 354 पद मंजूर
अब सीधे चुन सकेंगे नगरीय निकाय अध्यक्ष
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मोहन कैबिनेट बैठक (Mohan Cabinet Meeting) में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी दी। अब मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष का चुनाव जनता सीधे करेगी। उन्होंने बताया कि आज कैबिनेट में सभी लोकल बॉडीज इकाइयों के डायरेक्ट चुनाव कराने को लेकर चर्चा की गई है। इसमें पहले मेयर का चुनाव डायरेक्ट था, लेकिन नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव इंडायरेक्ट थे। अब कैबिनेट ने सभी चुनाव डायरेक्ट कराने का प्रस्ताव मंजूर किया है। यह प्रस्ताव जल्द ही विधानसभा में बिल के रूप में पेश किया जाएगा।
MP में होगी गीता जयंती का आयोजन
प्रदेश में 27 हजार 800 रोजगार का होगा सृजित
a1a3ea78-d7e
पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा
नक्सल मुठभेड़ में शहीद इंस्पेक्टर के परिजनों को सहायता
340a1d51-352
अगली कैबिनेट खजुराहो में होगी
MP News: मोहन कैबिनेट की ये खबर भी पढ़िए...
मोहन कैबिनेट : दिवाली से पहले पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, मिलेगा छठवें और सातवें वेतनमान का लाभ
मोहन कैबिनेट बैठक: थर्मल पावर प्लांट और हेलीकॉप्टर टूरिज्म को हरी झंडी, रेजिडेंस डॉक्टर के 354 पद मंजूर
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari