एमपी में मानसून की चाल धीमी, बारिश भरपूर होने के आसार

Sandeep Kumar | May 31, 2025, 23:56 IST
Share
monsoon-forecast-2025-madhya
monsoon-forecast-2025-madhya

एमपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कुछ जिलों में प्री-मानसून की अच्छी बारिश हुई है। कई इलाके अभी भी गर्मी की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी है।

MP News: मध्य प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। प्रदेश में औसतन करीब 40 इंच बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर और शहडोल संभाग में सबसे ज्यादा बारिश होगी। सागर संभाग में भी अधिक बारिश हो सकती है। ग्वालियर चंबल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल और रीवा संभागों में भी मानसूनी बारिश का पूरा कोटा पूरा होगा।

मानसून की रफ्तार हुई धीमी

एमपी में मानसून की चाल फिलहाल थम गई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति धीमी हो गई है। इससे प्रदेश में मानसूनी बारिश की शुरुआत में 8 से 10 दिन की देरी हो रही है। जून के शुरुआती सप्ताह में मानसून सक्रिय हो सकता था। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी नहीं मिलने के कारण इसकी गति रुक गई है। इस वजह से कुछ इलाकों में ही प्री-मानसून बारिश हो रही है। कई क्षेत्र अब भी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए... बुरहानपुर में मौसम की मार, केले की फसल बर्बाद, सीएम ने दिए सर्वे के आदेश

औसतन 40 इंच बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। जून से सितंबर तक औसतन 40 इंच बारिश हो सकती है। यह किसानों और जलस्तर विशेषज्ञों के लिए राहत की खबर है। अच्छे मानसून की उम्मीद से खरीफ फसल की बुवाई समय पर शुरू हो सकती है।

ये खबर भी पढ़िए... MP Weather Update: अगले 3 दिनों के लिए प्रदेशभर में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

सागर संभागों में झमाझम बारिश की संभावना

राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में इस बार सर्वाधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। जबलपुर और शहडोल संभागों में मानसूनी वर्षा का जोर सबसे अधिक रहने वाला है। सागर संभाग भी इस सूची में शामिल है। इन क्षेत्रों में न केवल औसत से अधिक, बल्कि अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। इससे इन क्षेत्रों की नदियों, तालाबों और जल स्रोतों में जलस्तर बढ़ सकता है।

ये खबर भी पढ़िए... MP Weather Update: एमपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

150 प्रतिशत तक हो सकती है वर्षा

मौसम विभाग की मानें तो राज्य के कई संभागों में इस बार 150 प्रतिशत तक वर्षा हो सकती है। भोपाल, ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर और रीवा संभागों में भारी बारिश के आसार हैं। ये आंकड़े संकेत देते हैं कि पूरे प्रदेश में बारिश का वितरण संतुलित रहने वाला है। इससे खेती, पेयजल और भूजल पुनर्भरण के लिहाज से अनुकूल स्थिति बनने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़िए... MP Weather Update: एमपी में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट, जानें मौसम का हाल

उत्तरी जिलों में भी सामान्य बारिश के आसार

राज्य के उत्तरी जिलों जैसे मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर आदि में भी सामान्य बारिश होने की संभावना जताई गई है। यहां बीते वर्षों की तुलना में बारिश कम होती थी, लेकिन इस बार मौसम विभाग का मानना है कि मानसून इन क्षेत्रों को भी निराश नहीं करेगा। तापमान में गिरावट और अधिक नमी के चलते बारिश के अनुकूल माहौल बनने लगा है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • MP News
  • एमपी
  • मौसम विभाग
  • ग्वालियर
  • मानसून
  • एमपी में मानसून
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच