CM मोहन यादव ने चंबल नदी में छोड़े घड़ियाल, बोले- MP में वन्य जीव पर्यटन की अपार संभावनाएं

Vikram Jain | Feb 17, 2025, 23:30 IST
Share
morena cm mohan yadav visit Chambal Sanctuary crocodile conservation
morena cm mohan yadav visit Chambal Sanctuary crocodile conservation

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना के 10 घड़ियालों को चंबल नदी में छोड़ा। साथ ही मुरैना शहर में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण कर कई विकास कार्यों की घोषणा की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुरैना में राजघाट पर 10 घड़ियालों को चंबल नदी में छोड़ा। मुख्यमंत्री ने चंबल नदी में 9 मादा और 1 नर घड़ियाल को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा। इस दौरान उन्होंने घड़ियाल संरक्षण और पर्यटन पर जोर दिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया चंबल अभयारण्य का दौरा

सीएम मोहन यादव ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य का दौरा किया और वहां की व्यवस्था और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने चंबल अभयारण्य को देश की प्राकृतिक संपदा बताते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण दुर्लभ प्रजातियों को खतरा हो रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश जैव विविधता के संरक्षण में हमेशा अग्रणी रहा है। इस दौरान सीएम ने अभयारण्य के अधिकारियों से घड़ियालों के पालन-पोषण और संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं। साथ ही उन्होंने चंबल क्षेत्र में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव के मंच तक पहुंचा फर्जी अधिकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

चंबल नदी में डॉल्फिन पुनर्वास की संभावना

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। चंबल क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही इसको लेकर सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। चंबल अभयारण्य में घड़ियालों के साथ ही डॉल्फिन के पुनर्वास की भी संभावना है, जिसको लेकर वन विभाग कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि चंबल क्षेत्र में डॉल्फिन के पुनर्वास की भी संभावना पर काम किया जा रहा है।

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना शहर के बैरियर चौराहे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने अटल जी के योगदान और उनके व्यक्तित्व की सराहना की, विशेषकर उनके विपक्ष में रहते हुए सत्ता पक्ष का सम्मान करने के दृष्टिकोण को याद किया।

ये खबर भी पढ़ें...

तहसीलदार, RI, पटवारियों की तिकड़ी से मुक्ति दिलाएगी कलेक्टर की यह पहल

सत्ता पक्ष को सम्मान देते थे अटलजी

आमसभा को संबोधित करते सीएम ने कहा कि “हमने सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और महात्मा गांधी को नहीं देखा, लेकिन हमें गर्व है कि हमने अटल बिहारी वाजपेयी को देखा। उनका व्यक्तित्व पूरे लोकतंत्र का व्यक्तित्व था। विपक्ष में रहते हुए भी वह सत्ता पक्ष के मुखिया का सम्मान करते थे। अटल जी के व्यक्तित्व में पूरे लोकतंत्र का व्यक्तित्व समाया था। उन्होंने आगे कहा कि हमारे अटल जी ऐसे थे कि जिन्होंने इंदिरा गांधी के बल पर जब बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग हुआ था, तब अटल जी विपक्ष में थे और उन्होंने इंदिरा को मां दुर्गा का स्वरूप बताया था। वह विपक्ष में बैठकर भी सत्ता पक्ष के मुखिया का सम्मान देत थे।

ये खबर भी पढ़ें...

कांग्रेस से चुनाव लड़कर BJP में आए शुक्ला से विधायक उषा ठाकुर हुईं नाराज

मुरैना के लिए विकास योजनाओं की घोषणा

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुरैना के लिए कई विकास योजनाओं का ऐलान किया। इनमें शोवरन गार्डन से इमलिया रोड तक सड़क और नालियों के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपए की स्वीकृति, मुरैना की 12 पंचायतों के विकास के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि, और मुरैना की मुख्य एमएस रोड पर बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर की शिफ्टिंग के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मुरैना की आसन नदी पर एक बोट क्लब बनाने की स्वीकृति दी।

ये खबर भी पढ़ें...

SI पर पीटने, सोने की चेन लूटने और रिश्वत मांगने का आरोप, SP बोलीं- ऐसा कुछ नहीं हुआ, जांच जारी

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • Morena News
  • घड़ियाल चंबल नदी
  • चंबल नदी
  • मुरैना न्यूज
  • cm mohan yadav
  • राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य मुरैना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज