इंदौर-मनमाड़ रेल प्रोजेक्ट: MP में बनेंगे इतने नए रेलवे स्टेशन, जानें कौन होंगे Station
Sandeep Kumar | Jan 23, 2025, 09:15 IST
mp-17-new-stations
मध्य प्रदेश की इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन परियोजना में 17 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। यह रेल लाइन 3 जिलों और 77 गांवों से होकर गुजरेगी। इन जिलों के 1 हजार गांव और 30 लाख से अधिक की आबादी को रेल सेवाओं से जोड़ा जाएगा।
मध्य प्रदेश की बहुप्रतीक्षित इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन परियोजना में कार्य शुरू हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत इंदौर जिले के महू तहसील के 18 गांव की जमीन अधिग्रहण की जाएगी। रेल मंत्रालय ने नवंबर 2024 में 77 गांवों की जमीन अधिग्रहण का गजट नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके बाद 14 जनवरी 2025 को महू तहसील के गांवों की अंतिम सूची जारी की गई।
जलगांव में आग की अफवाह के बाद ट्रेन से कूदे यात्रियों को एक्सप्रेस ने कुचला, 12 लोगों की मौत
यह रेल लाइन धार, खरगोन और बड़वानी जैसे आदिवासी बहुल जिलों से होकर गुजरेगी। इन जिलों के 1000 गांव और 30 लाख से अधिक की आबादी को रेल सेवाओं से जोड़ा जाएगा। यह प्रोजेक्ट क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भोपाल रेल मंडल में चौथी लाइन का सर्वे, तेज रफ्तार और समय की बचत
इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के निर्माण से इंदौर और मुंबई के बीच की दूरी 830 किमी से घटकर 568 किमी रह जाएगी। इस रेल लाइन पर 16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें संचालित होंगी, जिनमें हर साल 50 लाख यात्री यात्रा करेंगे। इससे रेलवे को लगभग 900 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व मिलेगा।
डोंगरगढ़ से कटघोरा तक बिछेगी रेल लाइन , सीएम ने किए 300 करोड़ मंजूर
एमपी में बनेंगे 17 नए स्टेशन नई रेल लाइन महू से धार होते हुए धरमपुरी, ठीकरी, राजपुर, सेंधवा, सिरपुर, शिखंडी, धुले, मालेगांव होकर मनमाड़ पहुंचेगी। इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन पर कुल 34 रेलवे स्टेशन होंगे। से 30 नए बनेंगे जबकि चार पहले से हैं। मध्यप्रदेश में 17 नए स्टेशन मिलाकर कुल 18 रेलवे स्टेशन होंगे। इंदौर की तरफ से महू के अलावा कैलोद, कमदपुर, झाड़ी बरोदा, सराय तालाब, नीमगढ़, चिक्त्या बड़, ग्यासपुरखेड़ी, कोठड़ा, जरवाह, अजंदी, बघाड़ी, कुसमारी, जुलवानिया, सली कलां, वनिहार, बवादड़ और मालवा स्टेशन महाराष्ट्र बॉर्डर पर बनेगा।
केंद्रीय कैबिनेट में इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन को मिली मंजूरी, मुंबई-उज्जैन की दूरी 200 किलोमीटर हो जाएगी कम
रेल मंत्रालय ने जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इंदौर से लेकर मनमाड़ तक की जमीन के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि आगामी बजट में इस प्रोजेक्ट के लिए बड़ी राशि का प्रावधान होगा।
जलगांव में आग की अफवाह के बाद ट्रेन से कूदे यात्रियों को एक्सप्रेस ने कुचला, 12 लोगों की मौत
3 जिलों से होकर गुजरेगी रेल लाइन
भोपाल रेल मंडल में चौथी लाइन का सर्वे, तेज रफ्तार और समय की बचत
इंदौर से मुंबई की दूरी होगी कम
डोंगरगढ़ से कटघोरा तक बिछेगी रेल लाइन , सीएम ने किए 300 करोड़ मंजूर
17 नए स्टेशन होंगे तैयार
केंद्रीय कैबिनेट में इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन को मिली मंजूरी, मुंबई-उज्जैन की दूरी 200 किलोमीटर हो जाएगी कम
जमीन अधिग्रहण और बजट
FAQ
- इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इसका उद्देश्य इंदौर और मुंबई के बीच की दूरी को कम करना और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है। - यह रेल लाइन किन जिलों से होकर गुजरेगी?
यह रेल लाइन धार, खरगोन, और बड़वानी जिलों से होकर गुजरेगी। - इस प्रोजेक्ट से कितने नए स्टेशन बनेंगे?
प्रोजेक्ट के तहत कुल 34 स्टेशन होंगे, जिनमें से 17 स्टेशन मध्य प्रदेश में होंगे। - रेल लाइन से यात्रियों को क्या लाभ होगा?
यात्रियों को समय और दूरी की बचत के साथ-साथ बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। - इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन पर कितना खर्च होगा?
परियोजना की अनुमानित लागत और बजट का निर्धारण रेल मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava