एमपी विधानसभा में सबके लिए मुफ्त इलाज की गूंज: 15 लाख तक स्वास्थ्य गारंटी का निजी विधेयक पेश

Ramanand Tiwari | Feb 28, 2026, 20:51 IST
Share
mp assembly free
mp assembly free

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने विधेयक पेश किया। 'सार्वभौम निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा' विधेयक के तहत हर नागरिक को 15 लाख तक मुफ्त इलाज का अधिकार मिलेगा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी पहल सामने आई। कांग्रेस विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने ‘सार्वभौम निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा’ विधेयक पेश किया। उनका प्रस्ताव है कि प्रदेश के हर नागरिक को 15 लाख तक मुफ्त इलाज का अधिकार मिले। यह अधिकार जाति, वर्ग या आय की शर्तों के बिना होगा।

क्या है यह निजी सदस्य विधेयक?

यह विधेयक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 196 और मध्यप्रदेश विधानसभा के स्थायी आदेश 25(1) के तहत प्रस्तुत किया गया है। आमतौर पर कानून सरकार के मंत्री पेश करते हैं। संविधान किसी भी विधायक को निजी सदस्य के रूप में विधेयक पेश करने का अधिकार देता है। एमपी विधानसभा के इतिहास में ऐसे विधेयक बहुत कम देखने को मिले हैं।

'सोने की ईंट' से लेकर चेक पोस्ट तक: एमपी विधानसभा में परिवहन विभाग पर घमासान

‘इलाज का अधिकार’ क्यों जरूरी बताया गया?

डॉ. सिंह का तर्क है कि स्वास्थ्य सुविधा हर नागरिक का मौलिक अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का दायरा सीमित है। 5 लाख का कवरेज कई गंभीर बीमारियों के लिए पर्याप्त नहीं है। उनका सवाल था, "जब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को आयुष्मान का लाभ मिलता है, तो बाकी नागरिकों को क्यों नहीं?"

62 घंटे की कार्यवाही के बाद एमपी विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

किसको फायदा

मध्यप्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत प्रति परिवार 5 लाख तक इलाज की सुविधा है। लेकिन पात्रता शर्तें जैसे गरीबी रेखा में नाम, राशन कार्ड, संबल योजना, मजदूर पंजीयन के कारण 52% परिवार ही लाभ ले पा रहे हैं। 48% परिवार अभी भी इस दायरे से बाहर हैं। यह असमानता खत्म करने के लिए यह प्रस्ताव लाया गया है।

इंदौर के ये SDM क्या बना रहे फर्जी जाति प्रमाणपत्र? एमपी विधानसभा में सवाल, सभी की कॉपी मांगी

प्रस्तावित विधेयक की मुख्य बातें

योजना का लाभ अमीर-गरीब, किसान, व्यापारी, कर्मचारी, श्रमिक, जनप्रतिनिधि सभी को मिले। अपात्र सिर्फ वे होंगे, जिनके पास बेहतर निजी स्वास्थ्य बीमा है। प्रति परिवार 15 लाख तक मुफ्त इलाज का प्रस्ताव है। इसमें सामान्य बीमारियों से लेकर बड़ी सर्जरी तक का इलाज शामिल होगा। गंभीर बीमारियों के लिए कवरेज 25 लाख तक करने की मांग की गई है। तर्क यह है कि 5 लाख की सीमा गंभीर बीमारियों के लिए पर्याप्त नहीं है। डॉ. सिंह ने सवाल उठाया कि जब आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को मुफ्त इलाज मिलता है, तो आम जनता को क्यों नहीं? उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास” के नारे का उल्लेख किया।

एमपी विधानसभा बजट सत्र में आज गूंजेगा आवारा पशुओं का मुद्दा, विभागीय बजट पर होगी चर्चा

कितना खर्च आएगा?

डॉ. सिंह के मुताबिक इस योजना पर सालाना लगभग 8 से 9 हजार करोड़ का खर्च का अनुमान है। उन्होंने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय बीमा कंपनियों की भागीदारी से योजना चलाई जा सकती है। इसे आयुष्मान भारत से जोड़ा जा सकता है। जरूरत पड़े तो सरकार जनहित में ऋण लेकर भी इसे लागू करे। उन्होंने कहा कि जब अन्य योजनाओं पर हजारों करोड़ खर्च हो सकते हैं, तो जनता की जान बचाने के लिए खर्च से पीछे नहीं हटना चाहिए।

क्या होगा आगे?

यह एक निजी सदस्य विधेयक है, इसलिए इसे कानून बनने के लिए सरकार की स्वीकृति जरूरी होगी। अगर सरकार इसे अपनाती है, तो मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदल सकती हैं। यह प्रस्ताव आय, जाति या वर्ग आधारित भेदभाव को खत्म करने का बड़ा कदम है।

क्या एमपी बनेगा हेल्थ सिक्योरिटी मॉडल?

डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह का प्रस्ताव स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार बनाने की मांग है। अब सरकार पर नजर है। क्या यह पहल चर्चा तक सीमित रहेगी? या हर परिवार को 15 लाख तक मुफ्त इलाज का अधिकार मिलेगा? अगर यह लागू होता है, तो मध्यप्रदेश नया मॉडल पेश कर सकता है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • आयुष्मान योजना
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • एमपी विधानसभा
  • कांग्रेस विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई