MP में बीजेपी की नगर पालिका अध्यक्ष को अपनी गाड़ी में हूटर लगाना पड़ा भारी, हुई ये कार्रवाई
Vikram Jain | Jun 27, 2024, 21:22 IST
MP Chhatarpur Municipality President challan action illegal hooter
मध्य प्रदेश के छतरपुर में नगर पालिका अध्यक्ष को अपनी गाड़ी में हूटर महंगा पड़ गया। शहर में जारी मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान नपाध्यक्ष पर अवैध हूटर लगाने को लेकर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के छतरपुर में मजिस्ट्रेट चेकिंग शुरू की गई, इस दौरान बिना परमिशन के हूटर लगाए हुए घूम रहे जनप्रतिनिधियों पर विशेष नजर रखी गई, चेकिंग के दौरान कलेक्टर कार्यालय के सामने छतरपुर नगर पालिका की अध्यक्ष ज्योति चौरसिया को पुलिस ने रोका और चेकिंग की, नपाध्यक्ष की गाड़ी पर अवैध हूटर लगा होने पर चालानी कार्रवाई की गई।
खास बात ये है कि चेकिंग के बीच नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया अपनी सरकारी गाड़ी में हूटर लगाए हुए वहां से गुजर रहीं थी, तभी मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि उनकी गाड़ी का 5 हजार रुपए का चालान काटा जाए, जिसके बाद पुलिस ने नपाध्यक्ष चौरसिया पर चालानी कार्रवाई की। ये चेकिंग मजिस्ट्रेट अरविंद सिंह के द्वारा बुधवार को शाम 5 बजे लगाई गई थी। इधर, बीजेपी से नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया पर हुई चालानी कार्रवाई की खबर शहर में फैली तो लोगों का न्यायालय के प्रति भरोसा और भी बढ़ गया।
ये खबर भी पढ़ें... MP में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का बड़ा एक्शन, जबलपुर में 7 पटवारी निलंबित, 3 तहसीलदारों को नोटिस
तमाम सख्तियों के बावजूद आज भी नेताओं की गाड़ियां में लगे हूटर शहर में शोर मचा रहे हैं। नियम-कायदों के खिलाफ गाड़ियों पर टंगे इन हूटर पर न तो पुलिस कार्रवाई कर पा रही है और न ही आरटीओ इन पर ध्यान दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रसूख की बत्ती तो कुछ समय पूर्व उतर गई, लेकिन आज भी हूटर का रसूख नेताओं की गाड़ियों की शान बढ़ा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें.. MP में नहीं रुक रही गोवंश की हत्याएं , जबलपुर में मिले 55 से ज्यादा पशु अवशेष , जांच रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा
मोटरयान अधिनियम 1988 और इसके अंतर्गत बनाए गए तमाम नियमों में कहीं हूटर का उल्लेख नहीं है। हूटर लगाने की छूट केवल तीन वाहनों को है, जिसमें पायलट की गाड़ी, एंबुलेंस व दमकल शामिल हैं। इसके अलावा न तो पुलिस, न ही प्रशासनिक और न ही किसी नेता या मंत्री की गाड़ी को इसकी पात्रता है, जबकि कई रसूखदार लोगों की गाड़ियों पर हूटर देखे जा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें.. Chhattisgarh : पीसीसी की हार की समीक्षा बैठक में हंगामें की आशंका, काट छांट कर बनाई गई मीटिंग में शामिल होने वालों की लिस्ट
ये खबर भी पढ़ें.. सीएम मोहन यादव ने कहा, कांग्रेस का चरित्र दोमुंहा, सैम पित्रोदा की वापसी पर बयान
छतरपुर नगर पालिका ज्योति चौरसिया,
मजिस्ट्रेट चेकिंग, अवैध हूटर लगाने पर काटा चालान, छतरपुर न्यूज
5 हजार रुपए का चालान काटा
ये खबर भी पढ़ें... MP में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का बड़ा एक्शन, जबलपुर में 7 पटवारी निलंबित, 3 तहसीलदारों को नोटिस
नियमों का नहीं हो रहा पालन
ये खबर भी पढ़ें.. MP में नहीं रुक रही गोवंश की हत्याएं , जबलपुर में मिले 55 से ज्यादा पशु अवशेष , जांच रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा
तीन वाहनों को हूटर लगाने की छूट
ये खबर भी पढ़ें.. Chhattisgarh : पीसीसी की हार की समीक्षा बैठक में हंगामें की आशंका, काट छांट कर बनाई गई मीटिंग में शामिल होने वालों की लिस्ट
ये खबर भी पढ़ें.. सीएम मोहन यादव ने कहा, कांग्रेस का चरित्र दोमुंहा, सैम पित्रोदा की वापसी पर बयान
छतरपुर नगर पालिका ज्योति चौरसिया,
मजिस्ट्रेट चेकिंग, अवैध हूटर लगाने पर काटा चालान, छतरपुर न्यूज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari