8211727f-e3d
सर्दी का सितम, MP के इन जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, अब देर से लगेंगे
Sandeep Kumar | Published:
Photograph: (The Sootr)
ठंड के कारण भोपाल और इंदौर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। भोपाल में पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल साढ़े 8 बजे के बाद शुरू होंगे। इंदौर में 18 नवंबर से यह समय 9 बजे से शुरू होगा।
BHOPAL. भोपाल के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है। पहली से आठवीं तक के स्कूल 8.30 बजे के बाद शुरू होंगे। इसमें सरकारी, प्राइवेट, केंद्रीय, जवाहर नवोदय, सीबीएसई, आईसीएससी स्कूल शामिल हैं।
इंदौर जिले में भी बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय बदला गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने इसका आदेश दिया है। पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों का समय बदला गया है। 18 नवंबर से स्कूल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।
![8211727f-e3d]()
छिंदवाड़ा के स्कूलों के समय में बदलाव
छिंदवाड़ा जिले में गिरते तापमान के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहां सुबह 8.30 बजे से पहले कोई स्कूल नहीं लगेगा। यह आदेश प्राइमरी से हायर सेकंडरी तक लागू होगा। प्रशासन ने ठंड से बचाव को प्राथमिकता दी है।
ये भी पढ़ें...MP School Time: छात्रों के लिए खबर, MP के इन जिलों में बदला स्कूल टाइमिंग, पढ़ें आदेश
ये भी पढ़ें...एमपी में एसआईआर के नाम पर साइबर ठगी, भोपाल पुलिस ने बताया- क्या करें क्या नहीं
ग्वालियर में स्कूलों के समय में पहले ही बदलाव हो चुका है। यहां 1 नवंबर से ही कई स्कूल लेट खुल रहे हैं। कुछ स्कूल 8:20 बजे से शुरू हुए। कुछ ने 8:10 बजे का समय रखा। स्कूल की छुट्टी का समय दोपहर 1 बजे या उससे अधिक तय किया गया। यह बदलाव बच्चों को ठंड से बचाने के लिए था।
ये भी पढ़ें...सफर से पहले हो जाएं अलर्टः भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेन कैंसिल, कई का रूट बदला
रीवा में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों के लिए नया समय निर्धारित किया है। अब ये स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होंगे। यह आदेश सरकारी और निजी, दोनों तरह के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
अनूपपुर जिले में भी ठंड के मद्देनजर school time में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशों के अनुसार, सभी स्कूल अब सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे। इसमें सरकारी, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई और नवोदय विद्यालय सभी शामिल हैं।
![9601640a-312]()
देवास में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने भी बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिले के सभी स्कूल अब सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे, जिससे बच्चों को सुबह की कड़ाके की ठंड से बचाया जा सके।
ये भी पढ़ें...दिल्ली ब्लास्टः इस्तेमाल हुई i20 कार के मालिक आमिर राशिद अली को NIA ने किया गिरफ्तार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्यप्रदेश में ठंड का दौर अभी जारी रहेगा। नवंबर में ठंड का यह ट्रेंड पिछले एक दशक से देखा जा रहा है। इस बार ठंड थोड़ी पहले ही आ गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। शीतलहर से ठिठुरन भी बढ़ेगी। बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इंदौर के स्कूलों के समय में बदलाव
इंदौर में स्कूल का सुबह का समय बदलेगा 9:00 से पहले नहीं लगेंगे ठंड को देखते हुए कलेक्टर के आदेश#Indore #indorenews #school #timeing @IndoreCollector pic.twitter.com/DUXjG17Wp7
— TheSootr (@TheSootr) November 17, 2025
छिंदवाड़ा जिले में गिरते तापमान के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहां सुबह 8.30 बजे से पहले कोई स्कूल नहीं लगेगा। यह आदेश प्राइमरी से हायर सेकंडरी तक लागू होगा। प्रशासन ने ठंड से बचाव को प्राथमिकता दी है।
शीतलहर एवं गिरते हुये तापमान को देखते हुए कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने स्कूलों के समय परिवर्तन के लिए जारी किया आदेश#dmchhindwara #procwa #छिन्दवाड़ा#JansamparkMP@schooledump pic.twitter.com/EXwKtGl8FH
— Collector Chhindwara (@dmchhindwara) November 16, 2025
ये भी पढ़ें...एमपी में एसआईआर के नाम पर साइबर ठगी, भोपाल पुलिस ने बताया- क्या करें क्या नहीं
ग्वालियर में पहले ही बदल गया था समय
ये भी पढ़ें...सफर से पहले हो जाएं अलर्टः भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेन कैंसिल, कई का रूट बदला
रीवा में स्कूल 9 बजे से हो रहे स्टार्ट
कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की सभी पाठशालाओं का संचालन प्रातः 09 बजे से किए जाने के दिए गए आदेश... @CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@schooledump#JansamparkMP #रीवा #Rewa pic.twitter.com/8DANHgrYGj
— Collector Rewa (@RewaCollector) November 11, 2025
अनूपपुर में 9:30 बजे से पढ़ाई
9601640a-312
देवास में 10 बजे से खुल रहे स्कूल
#देवास जिले में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से पूर्व नहीं लगेगी-कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह @JansamparkMP@schooledump@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@riturajias@CommissionerUJN pic.twitter.com/R0tE4fII6G
— PRO JS Dewas (@PROJSDewas) November 11, 2025
नवंबर में ठंड का ट्रेंड, आगे और गिरेगा पारा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari