ई-अटेंडेंस प्रणाली: डेटा लीक और साइबर फ्रॉड का आरोप, 1 दिसंबर को राज्य सरकार देगी जवाब
Neel Tiwari | Nov 28, 2025, 22:38 IST
Photograph: (thesootr)
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में ई-अटेंडेंस प्रणाली पर डेटा लीक और साइबर फ्रॉड का आरोप लगा है। शिक्षकों ने कोर्ट में दावा किया कि ऐप से बैंक खातों की रकम गायब हुई। राज्य सरकार को 1 दिसंबर तक इन आरोपों पर जवाब देने का आदेश दिया गया है।
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लागू ई-अटेंडेंस प्रणाली को लेकर जारी विवाद अब और गंभीर हो गया है। शुक्रवार, 28 नवंबर को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान मामला सीधे डाटा लीक और साइबर फ्रॉड के आरोपों तक पहुंच गया।
याचिकाकर्ता शिक्षकों ने अपना संशोधित आवेदन पेश करते हुए दावा किया कि हमारे शिक्षक एप एक निजी एजेंसी द्वारा संचालित किया जा रहा है, और इसी कारण ऐप डाउनलोड करने के बाद कई शिक्षकों के बैंक खातों से रकम गायब होने जैसी घटनाएं सामने आई हैं।
अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने शिक्षकों की ओर से कोर्ट को बताया कि ऐप के इंस्टॉल होते ही मोबाइल डाटा, बैंक-लिंक्ड नंबर और निजी जानकारी तक पहुंच बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि यह डेटा प्रोटेक्शन एक्ट–2023 का सीधा उल्लंघन है।
याचिकाकर्ताओं ने सुनवाई में यह भी खुलासा किया कि लोक शिक्षण संचालनालय ने खुद सभी जिलों के डीईओ को पत्र भेजकर सावधानी बरतने को कहा है, जिससे डेटा-सुरक्षा को लेकर आशंकाएं और मजबूत हो जाती हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
सिवनी हवाला कांड : SDOP पूजा पांडे की जमानत सुनवाई टली, 1 दिसंबर के लिए हुई लिस्ट
पिछली सुनवाई में मध्य प्रदेश सरकार ने कोर्ट को बताया था कि हमारे शिक्षक एप पूरी तरह सुरक्षित है। डेटा सेफ्टी सर्टिफिकेट प्राप्त है और मोबाइल नेटवर्क की कोई कमी नहीं है, क्योंकि उसी स्कूल में अधिकांश शिक्षक बिना किसी परेशानी के उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। लेकिन आज की सुनवाई में उठे नए आरोपों ने मामले को और पेचीदा बना दिया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, जजों के रोस्टर और मामलों की लिस्टिंग सुधारने की मांग
जबलपुर हाईकोर्ट में NHM अधिकारी विजय पांडे की अवैध नियुक्ति पर सुनवाई, संबंधित विभागों को नोटिस
जस्टिस मनिंदर सिंह भट्टी की एकलपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि साइबर फ्रॉड और डेटा लीक संबंधी सभी आरोपों पर विस्तृत और स्पष्ट जवाब 1 दिसंबर से पहले पेश किया जाए।
शिक्षकों की ओर से लगातार नेटवर्क, तकनीकी खराबी और डेटा सुरक्षा के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। वहीं सरकार पुराने दो फैसलों W.P. 7816/2014 (राजेंद्र कुमार शिवहरे बनाम मप्र राज्य) और W.P. 8206/2017 (राज्य अध्यापक संघ बनाम मप्र राज्य) का हवाला देकर अपने पक्ष को मजबूत बताती आ रही है। अब कोर्ट में सरकार को यह सिद्ध करना होगा कि यह ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है।
ये खबर भी पढ़ें...
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
लेकिन अब बैंक खातों से रकम गायब होने जैसे नए आरोप सामने आने के बाद इस विवाद का दायरा और बड़ा हो चुका है।अब सभी निगाहें 1 दिसंबर की सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें यह तय हो सकता है कि ई-अटेंडेंस व्यवस्था जारी रहेगी या इसमें बड़े बदलाव की जरूरत पड़ेगी।
याचिकाकर्ता शिक्षकों ने अपना संशोधित आवेदन पेश करते हुए दावा किया कि हमारे शिक्षक एप एक निजी एजेंसी द्वारा संचालित किया जा रहा है, और इसी कारण ऐप डाउनलोड करने के बाद कई शिक्षकों के बैंक खातों से रकम गायब होने जैसी घटनाएं सामने आई हैं।
एप से डाटा लीक, खातों से पैसे निकले: शिक्षकों का दावा
याचिकाकर्ताओं ने सुनवाई में यह भी खुलासा किया कि लोक शिक्षण संचालनालय ने खुद सभी जिलों के डीईओ को पत्र भेजकर सावधानी बरतने को कहा है, जिससे डेटा-सुरक्षा को लेकर आशंकाएं और मजबूत हो जाती हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
सिवनी हवाला कांड : SDOP पूजा पांडे की जमानत सुनवाई टली, 1 दिसंबर के लिए हुई लिस्ट
ऐप सुरक्षित, नेटवर्क की कोई समस्या नहीं: राज्य सरकार
ये खबरें भी पढ़ें...
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, जजों के रोस्टर और मामलों की लिस्टिंग सुधारने की मांग
जबलपुर हाईकोर्ट में NHM अधिकारी विजय पांडे की अवैध नियुक्ति पर सुनवाई, संबंधित विभागों को नोटिस
डाटा लीक के आरोप सरकार को देना होगा जवाब
शिक्षकों की बढ़ी उम्मीदें, सरकार पर बढ़ा दबाव
ये खबर भी पढ़ें...
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
1 दिसंबर को होगी मामले की सुनवाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari