जर्जर सड़कों पर हाईकोर्ट का नोटिस, केंद्र सहित राज्य और कई विभागों को स्थिति सुधारने के निर्देश
Neel Tiwari | Published:
Photograph: (THESOOTR)
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश की जर्जर सड़कों और बढ़ते सड़क हादसों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों सहित कई विभागों को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया और 15 दिसंबर को अगली सुनवाई तय की।
मध्य प्रदेश की टूटी-फूटी और गड्ढों से भरी सड़कों का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकारऔर राज्य सरकार सहित कई विभागों को हाईकोर्ट का नोटिस जारी किया है।
कोर्ट ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी पक्ष दो सप्ताह के भीतर यह बताएं कि प्रदेश की सड़कों को सुधारने और हादसों पर नियंत्रण के लिए अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए हैं।
यह मामला इंदौर के निवासी और सेवानिवृत्त कर्मचारी राजेंद्र सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका से जुड़ा है। उनकी ओर से अधिवक्ता अभिनव मल्होत्रा ने हाईकोर्ट में पक्ष रखा।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में दायर की गई जनहित याचिका में बताया गया कि प्रदेश में 2023 में 5840 सड़क हादसे हुए थे जिसमें की 2161 मौतें भी हुईं। यह आंकड़े 2022 के मुकाबले 31.4 फीसदी ज्यादा हैं।
याचिका में प्रदेशभर की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि गड्ढों के कारण प्रतिदिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है, परंतु जिम्मेदार विभाग लापरवाह बने हुए हैं।
याचिकाकर्ता ने यह भी बताया कि सड़क हादसों और मौतों की संख्या के मामले में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। यह स्थिति की भयावहता को दर्शाता है। उन्होंने कोर्ट से मांग की कि सड़कों के रखरखाव और निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर ट्रक हादसाः क्या किए सुरक्षा उपाय, इंदौर पुलिस कमिश्नर हाईकोर्ट में देंगे जवाब
केंद्र, राज्य और कई विभागों को
हाईकोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कई प्रमुख एजेंसियों और सरकारी विभागों को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किए हैं। इनमें-
ये खबरें भी पढ़ें...
7 और घोड़ों की मौत, हाईकोर्ट ने सचिन तिवारी को हलफनामा देने का दिया आदेश
कोर्ट में पेश हुईं डॉ. पूजा गांधी, HC की फटकार: कहा- ऐसे अधिकारी किसी काम के नहीं
यह सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजन बेंच में हुई। कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी की कि सड़कों की खराब हालत अब जनजीवन और सुरक्षा दोनों पर असर डाल रही है। कोर्ट में यह मामला पहुंचने से उम्मीद है कि अब इस लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर को तय की गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
वोटर लिस्ट अपडेट को लेकर केंद्र और राज्यों में टकराव, सुप्रीम कोर्ट का ECI को नोटिस जारी
हाईकोर्ट के इस सख्त रुख से आम लोगों में उम्मीद जगी है कि अब सरकार और संबंधित विभाग सड़क रखरखाव के प्रति गंभीर होंगे। प्रदेश में मानसून के बाद से कई जिलों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे हर दिन हादसे हो रहे हैं। अदालत की यह पहल न केवल जिम्मेदारियों को तय करेगी बल्कि आने वाले दिनों में सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।
कोर्ट ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी पक्ष दो सप्ताह के भीतर यह बताएं कि प्रदेश की सड़कों को सुधारने और हादसों पर नियंत्रण के लिए अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए हैं।
इंदौर के रिटायर कर्मचारी ने दायर की याचिका
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में दायर की गई जनहित याचिका में बताया गया कि प्रदेश में 2023 में 5840 सड़क हादसे हुए थे जिसमें की 2161 मौतें भी हुईं। यह आंकड़े 2022 के मुकाबले 31.4 फीसदी ज्यादा हैं।
याचिका में प्रदेशभर की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि गड्ढों के कारण प्रतिदिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है, परंतु जिम्मेदार विभाग लापरवाह बने हुए हैं।
याचिकाकर्ता ने यह भी बताया कि सड़क हादसों और मौतों की संख्या के मामले में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। यह स्थिति की भयावहता को दर्शाता है। उन्होंने कोर्ट से मांग की कि सड़कों के रखरखाव और निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर ट्रक हादसाः क्या किए सुरक्षा उपाय, इंदौर पुलिस कमिश्नर हाईकोर्ट में देंगे जवाब
केंद्र, राज्य और कई विभागों को नोटिस
- भारत सरकार।
- मध्य प्रदेश राज्य सरकार।
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)।
- मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC)।
- मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (MPRRDA)।
- और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग शामिल हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
7 और घोड़ों की मौत, हाईकोर्ट ने सचिन तिवारी को हलफनामा देने का दिया आदेश
कोर्ट में पेश हुईं डॉ. पूजा गांधी, HC की फटकार: कहा- ऐसे अधिकारी किसी काम के नहीं
हाईकोर्ट ने जताई चिंता
ये खबर भी पढ़ें...
वोटर लिस्ट अपडेट को लेकर केंद्र और राज्यों में टकराव, सुप्रीम कोर्ट का ECI को नोटिस जारी
जनता को राहत की उम्मीद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari